Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बिजली कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया तो बचना मुश्किल, यूपी में नया आदेश जारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 6, 2026
in राज्य
A A
electricity
18
SHARES
595
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में यदि बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का अब भ्रष्टाचार में नाम आया और वाकई उनकी इसमें संलिप्तता पाई गई तो उनका बच पाना मुश्किल होगा। भ्रष्टाचार में लिप्त बिजली कर्मचारियों की अब विजिलेंस जांच होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने आदेश जारी करते हुए बिजली कर्मियों के आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच आंतरिक विजिलेंस से करवाने की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

बिजली कर्मचारियों के भ्रष्टाचार और उनकी आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच के लिए पहले आंतरिक विजिलेंस या स्टेट विजिलेंस से जांच करवाने की व्यवस्था थी। पावर कॉरपोरेशन की आंतरिक विजिलेंस भी पुलिस से ही डेप्युटेशन पर आए पुलिस कर्मी ही तैनात होते हैं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
Load More

मंगलवार को एसपी गोयल ने पुरानी व्यवस्था में फेरबदल कर दिया है। आंतरिक जांच की व्यवस्था को समाप्त कर दी गई है। बिजली कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में अब स्टेट विजिलेंस से ही जांच करवाई जाएगी। आंतरिक विजिलेंस जांच की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पावर कॉरपोरेशन सूत्रों के मुताबिक तकरीबन सौ से ज्यादा बिजली कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जांच आंतरिक विजिलेंस से हो रही है। सूत्रों का यह भी दावा है कि इस आदेश के बाद हो सकता है कि आंतरिक विजिलेंस के पास से मामले स्टेट विजिलेंस को हस्तांतरित कर दिए जाएं।

आती रहती हैं शिकायतें

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रहती हैं। छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक की संलिप्तता की शिकायतें आती हैं। नया कनेक्शन लगवाने, कटा हुआ कनेक्शन जुड़वाने, बिजली मीटर ठीक कराने और इस जैसे तमाम कामों के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायतें आती हैं। कई बार ऐसे मामलों में ऐक्शन भी होता है। पिछले अप्रैल महीने में ही वाराणसी में एंटी करप्शन विभाग ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता और लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जेई ने शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव को बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

अप्रैल में ही औरैया में भी एंटी करप्शन टीम ने एक अवर अभियंता और एक लाइनमैन को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। अन्य जिलों से भी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रहती हैं। अब भ्रष्टाचार के मामलों में स्टेट विजिलेंस से जांच होगी तो अफसरों-कर्मचारियों को बच पाना मुश्किल होगा। जांच में यदि वाकई भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्पता मिली तो सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indian AI

देसी भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान रखेगा ‘भारतीय एआई’

December 20, 2023
Paper leak

पेपर लीक: ‘सवालाें’ के साथ नकल माफियाओं ने ऐसे खेला खेल

January 14, 2023
gut-brain axis

पेट और दिमाग का अनमोल रिश्ता… टूटे तो डिप्रेशन, जुड़े तो खुशहाली !

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.