Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मीडिया ने सबसे अधिक भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया: प्रखर श्रीवास्तव

”संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया” विषय पर आयोजित परिचर्चा में मीडिया, इतिहास और राष्ट्रीय विमर्श के विभिन्न आयामों पर गंभीर चर्चा हुई। समारोह में “देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान” एवं “देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान” प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं समाजोन्मुख योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Rashtriya Swayamsevak Sangh
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल। विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर सोमवार को देवी अहिल्या सभागृह, कुक्कुट विकास निगम, भोपाल में “देवर्षि नारद सार्थक जीवन सम्मान एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार” समारोह एवं “संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया” विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, राष्ट्रचिंतन, समाज जीवन और वैचारिक विमर्श से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Rashtriya Swayamsevak Sangh

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

मुख्य वक्ता प्रखर श्रीवास्तव ने “संघ के 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया” विषय पर अपने विस्तृत वक्तव्य में कहा कि स्वतंत्रता के बाद यदि किसी संगठन को मीडिया ने सबसे अधिक गलत तरीके से प्रस्तुत किया, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। उन्होंने कहा कि गांधी हत्या प्रकरण के दौरान संघ को लेकर जिस प्रकार का मीडिया ट्रायल हुआ, उसकी पृष्ठभूमि को समझने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पत्रों और उस समय के सरकारी दृष्टिकोण को पढ़ना आवश्यक है।

Rashtriya Swayamsevak Sangh

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर कबायलियों के आक्रमण के समय संघ के स्वयंसेवकों ने जिस प्रकार मोर्चा संभाला, वह इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उस समय सरदार पटेल द्वारा लिखे गए पत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में फंसी हिंदू एवं सिख युवतियों को बचाने के लिए संघ प्रमुख गुरुजी गोलवलकर से सहयोग मांगा गया था।

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह तो बताया जाता है कि सरदार पटेल ने संघ पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह तथ्य बहुत कम सामने लाया जाता है कि उसी दौर में कम्युनिस्ट पार्टी पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बाद में न्यायालय में निर्दोष पाए गए, जबकि उस समय कम्युनिस्ट गतिविधियों को लेकर गंभीर राष्ट्रीय चिंताएँ थीं।

प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की वैचारिक पृष्ठभूमि को समझने के लिए ऑर्गेनाइजर के पूर्व संपादक के.आर. मलकानी की नेहरू-लियाकत पैक्ट पर आधारित लेखमाला को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसी दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर हुए संघर्षों ने भारतीय लोकतंत्र और संविधान में फ्रीडम ऑफ स्पीच की बहस को नई दिशा दी।

मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने कहा कि आज भी सत्य बोलने वालों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जबकि देवर्षि नारद सत्य, संवाद और लोककल्याण के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने प्रखर श्रीवास्तव की पुस्तक “हे राम” का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें कई ऐसे प्रसंग हैं जो समाज को इतिहास और राष्ट्रचिंतन की नई दृष्टि प्रदान करते हैं।

चयन समिति

  • प्रथम चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र शर्मा, सतीश एलिया, एवं प्रीति जैन रहें।
  • वहींं मुख्य चयन समिति में शरद द्विवेदी, प्रमोद भारद्वाज, धनंजय प्रताप सिंह, अक्षत शर्मा, एवं प्रवीण दुबे रहें।
  • नारद सम्मान समिति में गिरीश उपाध्याय, नुसरत मेंहदी, जयराम शुक्ल, रमेश शर्मा, शिवकुमार विवेक, प्रकाश भटनागर सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल थे।

देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान

कार्यक्रम में “देवर्षि नारद सार्थक जीवन पत्रकारिता सम्मान” वर्ष 2025 महेश श्रीवास्तव तथा वर्ष 2026 कैलाश नारायण गौड़ को प्रदान किया गया।

देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

इसी प्रकार “देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2025” से प्रमोद शर्मा, योगीराज योगेश, भावना अपराजिता शुक्ला, स्मिता, अनुज मैना तथा गोविंद सक्सेना को सम्मानित किया गया। वहीं “देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2026” से अम्बुज माहेश्वरी, प्रवीण सावरकर तथा बृजेश जैन को सम्मान प्रदान किया गया।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता

इस अवसर पर “लोककल्याण के संचारक देवर्षि नारद” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई। प्रतियोगिता में स्तुति कुमारी ने प्रथम, नंदन कुमार ने द्वितीय तथा अंजलि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री आयुषी शर्मा द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य से हुआ। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि अशोक पांडेय, मुख्य वक्ता प्रखर श्रीवास्तव तथा विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने भारत माता एवं देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लाजपत आहूजा ने की। संचालन सुदीप शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन विश्व संवाद केंद्र न्यास की न्यासी शुभधा ने व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
संविधान

भारतीय संदर्भ में सेकुलरवाद और समाजवाद की व्याख्या

December 2, 2024
PM modi

महागठबंधन की बिसात और मोदी की सियासी लकीर – केंद्र में कर्पूरी ठाकुर क्यों ?

October 24, 2025

प्राचीन ही नहीं समृद्ध और वैज्ञानिक भी है संस्कृत भाषा

August 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.