Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

खुद के बंगले बना सकते हैं कांग्रेसी, गरीबों के घर बनाने की नहीं सोचते: शिवराजसिंह चौहान

सिर्फ बंटाढार कर सकती है कांग्रेस, भाजपा और विकास एक-दूसरे के पर्याय: विष्णुदत्त शर्मा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 18, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने पार्टी नेताओं के साथ जमा किया नामांकन
भोपाल ,17 जून (आरएनएस)। हमारी केंद्र और राज्य सरकारें गरीबों को मुफ्त राशन दे रही हैं। आवास दे रही हैं। आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। क्या कांग्रेस ने कभी ऐसा किया था? कांग्रेसियों की नजर तो गरीबों के राशन पर रहती है। वे खुद के बंगले बना सकते हैं, लेकिन गरीबों के लिए घर बनाने की नहीं सोच सकते। भाजपा ने भोपाल शहर में विकास के अनेक काम किये हैं। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं, कांग्रेस तो सिर्फ बंटाढार कर सकती है। इसलिए आप सब भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मालती राय जी और भाजपा पार्षदों को जिताने का संकल्प लें। यह बात मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय द्वारा नामांकन भरे जाने के पूर्व सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को पार्टी प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने भी संबोधित किया।

हम भोपाल को अद्भुत शहर बनाएंगे, पर उसके लिए भाजपा के मेयर-पार्षद जरूरी: चौहान
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भोपाल शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते थे, बदबू आती थी। भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल को एक सुंदर शहर बनाया। हमारी नगर निगम ने इसे देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनाया। भाजपा की सरकार ने भोपाल में सावरकर सेतु, राजा भोज सेतु जैसे अनेक ब्रिज बनाए। हम नर्मदा मैया का पानी भोपाल लेकर आए। क्या कांग्रेस ऐसा कर सकती थी? जिस पार्टी में ही पानी नहीं बचा हो, वो लोगों की प्यास कैसे बुझाएगी? श्री चौहान ने कहा कि हम भोपाल को एक अद्भुत शहर बनाना चाहते हैं। ऐसा शहर जिसमें विकास और गरीब कल्याण के काम हों। स्वच्छता हो, साफ पर्यावरण हो। इंडस्ट्रियल हब हो, रोजगार और व्यापार हो। आईटी सिटी हो, हाईटेक सिटी हो। नगर निगम चुनाव के बाद हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स को पैसा देंगे, ठेले वालों का व्यवस्थापन करेंगे और गरीबों को 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराएंगे। श्री चौहान ने कहा कि इसके अलावा भोपाल को मिशन नगरोदय में 1500 करोड़ रुपये मिलेंगे। हमारी सरकार इसके लिए पैसे खर्च करने को तैयार है, लेकिन उस पैसे का सदुपयोग तभी हो पाएगा जब यहां भाजपा के मेयर और पार्षद हों।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

कांग्रेस में वही घिसे-पिटे चेहरे, भाजपा का हर कार्यकर्ता डायनामिक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उम्मीदवारों की घोषणा की है, उससे लगता है कि कांग्रेस में या तो अच्छे कार्यकर्ताओं की कमी है, या फिर जिनसे माल मिल रहा है, उन्हीं को टिकट दिए जा रहे हैं। कहीं पूर्व महापौर को टिकट दे दिया, तो कहीं विधायक को। यह आम कार्यकर्ताओं का अपमान है। श्री चौहान ने कहा कि हमारी पार्टी सबसे अलग है। हमें अपने नेतृत्व पर, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा  और प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त् शर्मा जी पर गर्व है। हमने एक व्यक्ति-एक पद की गाइडलाइन बनाई और जिन्हें टिकट दिये, वो सभी पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा के सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता डायनामिक है।

भाजपा में प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता महापौर का प्रत्याशी है: विष्णुदत्त शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्रीमती मालती राय को राजधानी का महापौर प्रत्याशी बनाया है, यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव में मुझे खजुराहो भेज दिया गया। तब मीडिया के मित्रों ने पूछा आप 12 दिन बचे हैं आप चुनाव कैसे जीतेंगे। तब मैंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी तो केवल नाममात्र का होता है, बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी है। उसी प्रकार भोपाल महापौर प्रत्याशी  बहन मालती राय ही नहीं, बल्कि भोपाल के प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता महापौर का प्रत्याशी है।

भारतीय जनता पार्टी और विकास एक-दूसरे के पर्याय
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में नगरपालिका से लेकर ग्रामीण निकाय के सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हुआ है। जब 2003 के पहले प्रदेश में बंटाधार सरकार थी तब मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश एक बीमारू राज्य से निकलकर देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। देश में स्वच्छता के मामले में इंदौर प्रथम है, तो भोपाल भी पीछे नहीं रहा है। स्वच्छता मिशन हो या विकास के मुद्दों में सडक़, बिजली, पानी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने का काम पार्टी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने और प्रत्येक पार्षद ने भोपाल में किया है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं।

कमलनाथ भी मानते है कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि हमारी चिंता तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, क्योंकि वह भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता की योग्यता और ताकत के आधार पर ही हम चुनावी मैदान में उतरे हैं और हमने भोपाल के 85 वार्डों में प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ बूथ पर जाएं और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और भोपाल में क्या किया है? इसकी हकीकत जनता को बताएं। कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर, छल-कपट के साथ जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं और विकास के मुद्दे पर घर-घर जाकर बहन मालती राय को विजयी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।

समर्पित होकर शहर के विकास के लिए काम करूंगी: मालती राय
महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ भोपाल के विकास के लिए समर्पित होकर काम करूंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास का रथ आगे बढ़ रहा है। विकास का यह क्रम हर वार्ड और हर बूथ तक पहुँचाने और भोपाल विकास के नए प्रतिमान गढ़े इसके लिए मुझे आशीर्वाद दें।

सभा में उमड़ा महिला और युवा शक्ति का सैलाब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के साथ महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय ने कर्फ्यू वाली माता के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में महिलाओं और युवाओं का जनसैलाब उमड़ा था। प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता ‘‘भोपाल की राय मालती राय’’ और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सभा के पश्चात महापौर प्रत्याशी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन रैली के रूप में भाजपा कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची। रास्ते में नामांकन रैली का पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठन ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलेक्ट्रेट  पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष  आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी श्रीमती राय ने अपना नामाँकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री  विश्वास सांरग, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री  भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, वरिष्ठ नेता  उमाशंकर गुप्ता, विधायक  रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश मंत्री  राहुल कोठारी,  धु्रवनारायण सिंह, पूर्व सांसद  आलोक संजर,  सुरेन्द्रनाथ सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, पूर्व विधायक  रमेश शर्मा गुट्टू भैया, जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी,  हीरेन्द्र बहादुर सिंह, सुश्री राजो मालवीय, सुश्री सरिता देशपाण्डे,  विकास विरानी, श्रीमती वंदना जाचक,  किशन सूर्यवंशी,  राम बंसल,  रामदयाल प्रजापति,  कृष्णमोहन सोनी,  राहुल राजपूत,  सुनील पाण्डे,  अश्विनी राय, जगदीश यादव, सतीश विश्वकर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि में हुआ आनंद मेला का आयोजन

February 4, 2026

आइकॉनिक साड़ी

December 19, 2022
Wagner Group

वैगनर ग्रुप की आखिर पुतिन से बेवफाई की क्या है असली वजह?

June 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.