Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पांचवीं पीढ़ी के फाइटर पर रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, डील पर बनेगी बात?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2026
in विश्व
A A
su-57 india
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मॉस्को: रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के Su-57 लड़ाकू विमानों पर भारत को नया ऑफर दिया है। भारत के साथ डील पर रूस की ओर से सोर्स कोड देने की बात कही गई है। रूस के दो-सीट वाले पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57D ने इसी महीने अपनी पहली सफल उड़ान भरी है। 19 मई को उड़ान के बाद टेस्ट पायलट सर्गेई बोगदान ने कहा कि यह वेरिएंट निर्यात ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उनके बयान ने इस उन्नत स्टील्थ विमान कार्यक्रम के भविष्य में भारत की भूमिका को लेकर अटकलें तेज की हैं।

आईडीआरडब्ल्यू के मुताबिक, सर्गेई बोगदान ने Su-57D जेट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि पायलट प्रशिक्षण भविष्य के ऑपरेटरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक बना हुआ है। इसका दो-सीट वाला कॉन्फिगरेशन भविष्य के निर्यात ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

भारत पर रूस की नजर

रूस का दो-सीट वाले Su-57 का विकास विदेशी बाजार की जरूरत से जुड़ा रहा है। रूसी अधिकारियों ने बार-बार निर्यात की मांग को इस कार्यक्रम के पीछे अहम वजह कहा है। रूस ने ग्राहकों में भारत को लगातार ऐसी मांगों के पीछे सबसे संभावित देश के रूप में देखा गया है। भारत की ओर से भी इन विमानों में कुछ हद तक दिलचस्पी दिखाई गई है।

भारतीय वायु सेना ने लचीलेपन, प्रशिक्षण, हमले के समन्वय और जटिल मिशनों के लिए दो-सीट वाले लड़ाकू वेरिएंट को प्राथमिकता दी है। यह प्राथमिकता भारत की ओर से दो-सीट वाले लड़ाकू विमानों के उपयोग में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इसमें Su-30MKI शामिल है, जो देश के जेट बेड़े की रीढ़ है। भारत की पिछले दो वर्षों में Su-57 में रुचि बढ़ी है।

रूस का भारत को ऑफर

फरवरी 2025 में सामने आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और रूस पांचवीं पीढ़ी के Su-57 लड़ाकू विमान के लिए लाइसेंस प्राप्त उत्पादन व्यवस्था की संभावना पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद इस साल जनवरी में चर्चाओं के उन्नत तकनीकी चरण तक पहुंचने की बात सामने आई। इससे संकेत मिलता है कि बातचीत शुरुआती आकलन से आगे बढ़ चुकी है।

बीते साल महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जब दावा किया गया कि रूस ने भारत को Su-57 कार्यक्रम तक अभूतपूर्व स्तर की पहुंच की पेशकश की है। प्रस्ताव में संभावित लाइसेंस उत्पादन समझौते के हिस्से के रूप में लड़ाकू विमान के संवेदनशील सोर्स कोड तक पहुंच शामिल थी। इस तरह की रियायत रूस की पारंपरिक निर्यात प्रथाओं में महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है।

भारत के Su-57 लेने के विकल्प

रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि भारत Su-57 को अपनाने का निर्णय लेता है तो उसके पास कई संभावित रास्ते मौजूद हैं। पहला रास्ता स्क्वाड्रन की ताकत को तेजी से बढ़ाने के लिए रूस से विमानों का सीधा अधिग्रहण है। दूसरा विकल्प संशोधनों के साथ लाइसेंस प्राप्त उत्पादन का है, जिससे घरेलू उद्योग को विनिर्माण के अनुभव का अवसर मिलेगा।

भारत के पास तीसरा और सबसे महत्वाकांक्षी विकल्प संयुक्त विकास ढांचे के माध्यम से तैयार किए गए विमान हैं। यह भारत के लिए विशेष रूप से अनुकूलित एक संस्करण है। ऐसे विमान में स्वदेशी एवियोनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, संचार उपकरण, मिशन कंप्यूटर और भारत के हथियार शामिल हो सकते हैं।

भारत-रूस मिलकर बनाएंगे जेट

विश्लेषकों का सुझाव है कि यह दृष्टिकोण (तीसरा विकल्प) भारत के उस दीर्घकालिक उद्देश्य के साथ पूरी तरह मेल खाता है, जिसके तहत वह अत्याधुनिक विदेशी तकनीक तक पहुंच बनाए रखते हुए अपनी आत्मनिर्भरता को अधिकतम करना चाहता है। Su-57D का सामने आना इन चर्चाओं में एक नया आयाम जोड़ता है।

संयुक्त रूप से विकसित किया जाने वाला भारतीय संस्करण, मानक ‘सिंगल-सीट’ मॉडल के बजाय दो सीटों वाली संरचना पर आधारित हो सकता है। यह भारत के ऑपरेशनल सिद्धांत को पूरा करेगा, जिसने ऐतिहासिक रूप से लंबी दूरी के हमलों, नेटवर्क-केंद्रित अभियानों और जटिल युद्ध परिदृश्यों के दौरान दो-चालक दल वाले लड़ाकू विमानों को महत्व दिया है।

भारत को कैसे मिलेगा लाभ

भारत स्वदेशी ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) के विकास कार्य को जारी रखे हुए है लेकिन इसके 2033 से पहले परिचालन सेवा में आने की उम्मीद नहीं है। इसलिए Su-57 एक अंतरिम ‘पांचवीं पीढ़ी’ की क्षमता के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही यह तकनीकी अनुभव देता है, जिसका लाभ भविष्य के स्वदेशी कार्यक्रमों को मिल सकेगा।

Su-57D की खासियत

  • Su-57D रूस के पांचवीं पीढ़ी के सुखोई Su-57 फेलन स्टेल्थ मल्टीरोल जेट का नया पेश किया गया टू-सीटर वेरिएंट है।
  • Su-57D मानव-रहित और मानव-युक्त विमानों के तालमेल और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • इसमें S-70 ओखोटनिक स्टेल्थ लड़ाकू ड्रोन को नियंत्रित करना शामिल है, जो फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में काम करता है।
  • इस फाइटर जेट में टैंडम सीटों की व्यवस्था होने से पीछे बैठा सदस्य जटिल इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को संभाल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ro plant

शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन को धत्ता बता कर संचालित किए जा रहे आरओ प्लांट

April 23, 2025
Kedarnath

शंकराचार्य के गंभीर आरोप, बोले-केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है…

July 15, 2024
Ukraine drone attacks

यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब… क्या पुतिन खोलेंगे ‘सुपर हथियारों’ का पिटारा?

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.