Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

VB-G RAM G लागू, अब वैज्ञानिक मैपिंग से तय होंगे गांवों के विकास कार्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 23, 2026
in राज्य
A A
VB-G RAM G
19
SHARES
647
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गांवों में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का तरीका अब बदलने जा रहा है. ग्राम विकास विभाग ने VB-G RAM G के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) लागू करने की तैयारी की है. इसके तहत गांव में पहले सड़क बनेगी, तालाब खुदेगा या पंचायत भवन की मरम्मत होगी, इसका फैसला अब वैज्ञानिक मैपिंग, ISRO के भू-स्थानिक डेटा, युक्तधारा पोर्टल और ग्राम सभा की राय के आधार पर किया जाएगा. इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ने के साथ स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता मिलेगी.

वैज्ञानिक तरीके से तय होंगे विकास कार्य

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!

November 18, 2026
Loan fair organized in Dewal

थराली के देवाल में ऋण मेले का आयोजन, किसानों, महिला समूहों और युवा उद्यमियों को मिले ऋण के चेक!

November 18, 2026
cm yogi

मथुरा में चिंतन शिविर से क्या दूर हुई बीजेपी की चिंता?

November 17, 2026
शावक

डॉटी की मौत के 39 दिन बाद भी नहीं मिले दो शावक..!

November 17, 2026
Load More

नई व्यवस्था में सबसे पहले यह आकलन किया जाएगा कि गांव में किन बुनियादी सुविधाओं की सबसे अधिक जरूरत है. इसके लिए नाली, पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा. इसके बाद ISRO के भू-स्थानिक डेटा और युक्तधारा पोर्टल के जरिए गांव का डिजिटल नक्शा तैयार होगा, जिसमें पहले से किए गए विकास कार्यों की टैगिंग भी दर्ज रहेगी. इससे एक ही जगह दोबारा काम कराने या अनियमितता की संभावना कम होगी.

ग्राम सभा की राय से तय होगी प्राथमिकता

तकनीकी आकलन के बाद वार्ड सभा, ग्राम सभा, टोला बैठक और चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की राय ली जाएगी. स्थानीय लोग स्वयं बताएंगे कि उनके गांव में सबसे पहले किस विकास कार्य की जरूरत है. इसी आधार पर ग्राम पंचायत की विकास योजना (VGPP) तैयार होगी, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सहभागी बनेगी.

125 दिनों के रोजगार की गारंटी

VB-G RAM G के तहत ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी. इसके लिए ग्राम पंचायत कार्यालय या ग्राम रोजगार सहायक (GRS) के पास रोजगार गारंटी कार्ड बनवाना होगा. जिनके पास पहले से मनरेगा जॉब कार्ड है और उनका e-KYC पूरा है, उनका कार्ड भी मान्य रहेगा. आवेदन के 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराया जाएगा. यदि तय समय में काम नहीं मिलता है तो नियमों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन और गांव के पास मिलेगा काम

रोजगार के लिए आवेदन ग्राम पंचायत के अलावा UMANG App और VB-G RAM G पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकेगा. श्रमिकों को उनके गांव से पांच किलोमीटर के दायरे में ही काम देने का प्रावधान है. यदि कार्यस्थल इससे अधिक दूरी पर होता है तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त यात्रा भत्ता मिलेगा. योजना में पुरुष और महिला श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान मजदूरी देने का प्रावधान भी रखा गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Lord Parashurama

शस्त्र और शास्त्र के अद्वितीय अधिपति भगवान परशुराम की जयंती पर विधिपूर्वक पूजन, आरती का हुआ आयोजन

April 29, 2025
hydrogen train

जींद से दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली, धुआं नहीं सिर्फ जलवाष्प- रेलवे ने रचा नया इतिहास !

July 17, 2026
Kejriwal

केजरीवाल को बेल… अब बदलेगा दिल्ली का खेल ?

May 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BS-4 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट, BS-6 गाड़ियों के लिए भी सरकार ने बदले नियम!
  • लगातार 8वें दिन धराशायी हुआ सोना, हो गया ₹12,400 सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
  • भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.