Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

संतों ने की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नही: महंत जसविन्दर सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 20, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में उग्र आंदोलन और सरकारी संपत्ति में आगजनी और तोड़फोड़ की श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने निंदा की है। प्रैस को जारी बयान में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन उग्र आंदोलन और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने की आजादी किसी भी नागरिक को नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किसी भी योजना को बिना समझे बिना जाने नौसिखियों की तरह ट्रेनों में आग लगाना, बसों में तोड़फोड़ करना और पुलिस के ऊपर पथराव करना बेहद ही निंदनीय है। ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को युवाओं से अपील करनी चाहिए कि वह इस तरह उग्र आंदोलन ना करें। शांति के साथ किसी भी मसले को सुलझाया जा सकता है।  देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आंदोलन नहीं अराजकता है। सुनियोजित तरीके से युवाओं को भड़काया जा रहा है। संत समाज युवाओं से अपील करता है कि वह अग्निपथ योजना के प्रति संवेदनशीलता बरतें और शांति बनाए रखें। शांतिपूर्ण तरीके से केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। देश की संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाएं। इजराइल देश महिला हो अथवा पुरुष प्रत्येक व्यक्ति को 3 साल के लिए सेना में भर्ती कर सैन्य अभ्यास कराया जाता है। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी युद्ध में उनकी सहायता ली जा सके। चारों और से दुश्मन देशों से घिरा इजरायल आज बेहद शक्तिशाली देश बन चुका है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी देश की सुरक्षा को लेकर तत्पर है और तीनों सेना प्रमुख भी इस योजना को युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर बता रहे हैं। इसलिए युवाओं को सोच समझ कर ही कदम उठाना चाहिए। किसी के बहकावे मे ना आएं और अपने भविष्य के बारे में बेहतर निर्णय लें। महंत दर्शन सिंह शास्त्री व संत जरनैल सिंह, ने कहा कि देश के युवा अग्निपथ योजना के बारे में बारीकी से जानकारी लें। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले सभी युवाओं को सैनिकों की तरह ही मेडिकल भत्ता, इंश्योरेंस आदि लगभग सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसलिए किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में ना आकर अपने भविष्य के प्रति सजग रहें और देश हित के लिए कार्य करें। देश की रक्षा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को अगर सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है तो उसे भारत माता के लिए अपने जीवन को अवश्य समर्पित करना चाहिए। यह सभी युवाओं के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर महंत दर्शन सिंह शास्त्री, संत जरनैल सिंह, संत वीरेंद्र सिंह, महंत गुरूप्रीत सिंह, महंत खेमसिंह, महंत रंजय सिंह, संत सुखमन सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत जसकरण सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत हरजोध सिंह, समाजसेवी देवेंद्र सिंह सोढ़ी, बीबी विनिंदर कौर सोढ़ी, समाजसेवी अतुल शर्मा उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

July 9, 2026
Swami Avimukteshwarananda

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तंज़, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

July 9, 2026
vishnugad project

उत्तराखंड के पहाड़ों पर एनटीपीसी की बड़ी उपलब्धि, विष्णुगाड़ प्रोजेक्ट की हेड रेस टनल का सफल ब्रेकथ्रू

July 8, 2026
उत्तराखंड की खेल नीति

कैसी होगी उत्तराखंड की खेल नीति? अब जनता देगी राय

July 8, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

फर्जी हैं AAP मंत्रियों के 1000 घाटों के दावे, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से हुआ साबित: BJP

November 18, 2023
मजदूर दिवस

मजदूर दिवस पर सरकार को दी बड़ी चुनौती!

May 3, 2024
FIR

राष्ट्रीय महिला आयोग ने रायगड़ा तत्कालीन एसपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

February 25, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.