गढ़मुक्तेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता और युवा नेता अभय त्यागी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे अभय त्यागी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से शिष्टाचार भेंट कर अपना विस्तृत बायोडाटा सौंपा।

युवाओं को मौका मिलने की उठाई जोरदार मांग
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के समक्ष अपनी दावेदारी रखते हुए युवा नेता अभय त्यागी ने शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन द्वारा उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाया है। पिछले लगभग 6 महीनों से वे लगातार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में जुटे हैं।
समर्थकों में दिखा भारी उत्साह
क्षेत्रीय अध्यक्ष को बायोडाटा सौंपने के दौरान युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उपस्थित रहा। इस अवसर पर भूलन त्यागी, छीदा त्यागी, संतराम त्यागी, विशाल त्यागी, विष्णु शर्मा, सुरेश चौहान, अभिषेक त्यागी, चिराग त्यागी, शिवम त्यागी, हर्ष त्यागी, देवांश त्यागी, अंश त्यागी और आरडीएक्स वंश त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा साथी मौजूद रहे। सभी समर्थकों ने अभय त्यागी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







