Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 24, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Vande Bharat Train
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ट्रेन का टिकट बुक करते समय लंबी वेटिंग देखकर परेशान होने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की नई तैयारी अहम हो सकती है. रेलवे अब उन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिनमें सीटों की मांग लगातार बनी रहती है. योजना के तहत मौजूदा 22 कोच वाली ट्रेनों में दो और कोच जोड़े जाने हैं. इसका मतलब है कि कई ट्रेनों में यात्रियों को 24 कोच की क्षमता मिल सकती है.

बढ़ती वेटिंग को कम करने की है कोशिश

इन्हें भी पढ़े

gyanesh kumar

SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी

October 17, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
india economy

भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

October 17, 2026
cji suryakant

CJI सूर्यकांत का बेंगलुरु में बड़ा बयान, बोले- कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…

October 17, 2026
Load More

रेलवे की इस पहल का सबसे बड़ा असर टिकट की उपलब्धता पर पड़ने की उम्मीद है. जिन प्रमुख ट्रेनों में भीड़ के समय वेटिंग 100 से 150 तक पहुंच जाती है, वहां दो अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद वेटिंग करीब 20 से 25 तक सिमट सकती है. इससे उन यात्रियों के लिए कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिन्हें अभी लंबी वेटिंग के कारण यात्रा की अनिश्चितता झेलनी पड़ती है.

160 यात्रियों के लिए बढ़ सकती है क्षमता

दो अतिरिक्त कोच लगाने पर जिस श्रेणी की क्षमता बढ़ाई जाएगी, उसमें करीब 160 यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इसका फायदा एसी और स्लीपर जैसी उन श्रेणियों में खास तौर पर महत्वपूर्ण हो सकता है, जहां टिकट की मांग अधिक रहती है. एसी थर्ड में सामान्य तौर पर वेटिंग 60 से 70 तक पहुंचती है, जबकि स्लीपर में यह 100 से भी ऊपर चली जाती है. ऐसे में यदि दो एसी थर्ड कोच जोड़े जाते हैं तो इस श्रेणी की वेटिंग लगभग खत्म होने की स्थिति बन सकती है.

गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट से शुरू हुआ परीक्षण

रेलवे बोर्ड के फैसले को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया पूर्वोत्तर रेलवे में शुरू हो चुकी है. गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 20104 एलटीटी सुपरफास्ट में दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. यह व्यवस्था फिलहाल परीक्षण के तौर पर की गई है. रेलवे के यांत्रिक विभाग ने आगे की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है. बोर्ड के निर्देश के मुताबिक दो कोच स्थायी तौर पर जोड़े जाने हैं.

सभी ट्रेनों को एक साथ नहीं मिलेगा यह बदलाव

रेलवे की योजना का मतलब यह नहीं है कि हर मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में एक साथ कोच बढ़ा दिए जाएंगे. अधिकारियों के मुताबिक पहले उन ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें सामान्य दिनों में भी यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है. त्योहारों के दौरान अचानक बढ़ने वाली भीड़ के साथ-साथ पूरे साल अधिक यात्री दबाव वाली ट्रेनों को इस व्यवस्था में पहले शामिल किए जाने की बात कही गई है.

17 जोन से मांगी गई थी जानकारी

दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लेने से पहले रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोन से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मौजूदा कोच व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटाई थी. 22 की जगह 24 कोच करने के प्रस्ताव पर कई दिनों तक विचार-विमर्श हुआ. इसके बाद कोचों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी. हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने से पहले कुछ जरूरी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी करने का सुझाव भी दिया गया है.

यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ने के साथ इस फैसले का आर्थिक फायदा रेलवे को भी मिल सकता है. दो अतिरिक्त कोच जुड़ने से अधिक यात्रियों को टिकट मिल सकेगा, जिससे रेलवे की अतिरिक्त कमाई होगी.

सावन के अंतिम सोमवार के लिए अलग इंतजाम

उधर, सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल ने भी अपनी तैयारी तेज की है. जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं.

प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही तीन जोड़ी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की गई हैं. दिल्ली-हरिद्वार मेमू सेवा का भी अस्थायी विस्तार किया गया है.

इन ट्रेनों में बढ़ी सामान्य श्रेणी की क्षमता

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54342 और 54341 में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोचों की व्यवस्था की गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
Kenja Naxalite-Manwa Mata' movement Jantar Mantar

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नक्सल पीड़ितों का ‘केंजा नक्सली-मनवा माटा’ आंदोलन!

September 20, 2024
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.