Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 30, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
CM Dhami
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक के पास भड़काऊ भाषण देने वाले आरोपी मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद पर सख्ती कार्रवाई होने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा है कि मौलवी ने उत्तराखंड में अराजकता फैलाने की कोशिश की है। सीएम ने कहा है कि मौलवी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसी धारा लगे इसके लिए बातचीत की जा रही है।

सीएम धामी ने कहा ‘मौलवी ने जो भाषा का इस्तेमाल किया है और पुराने इतिहास की बात कही है। उन्होंने लोगों के बीच में अराजकता, दंगा फैलाने और फसात करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ और भी जो सख्त धाराएं हो सकती हैं, राष्ट्रद्रोह जैसी धाराएं जो इसमें बनती हैं उसपर भी बातचीत हो रही है। देखा जा रहा है कि कानून के तहत और कितनी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।’

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

सीएम बोले- अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी रहेगी

अवैध मदरसों पर कार्रवाई को लेकर धामी ने कहा है कि जो मदरसे राज्य के शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा ‘मैंने पहले भी कहा है और अब फिर से कहा रहा हूं कि जो भी मदरसे हमारे राज्य के शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम है उससे मान्यता प्राप्त नहीं करेंगे उनको बंद कर दिया जाएगा। और ऐसे मदरसों को यहां पर परमिशन नहीं दी जाएगी। और अवैध अतिक्रमण भी जो हमारा हटाने का अभियान है जिसमें 13 हजार एकड़ जमीन अभीतक खाली हो चुकी और अवैध कब्जों से मुक्त हो चुकी है। हमारा यह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन कानून के अनुसार काम करेगा।’

‘धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी’

सीएम ने इससे पहले शनिवार कहा था कि ‘हमारी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती, इसलिए कट्टरपंथी सोच से ग्रसित होकर लोगों को धमकी देने वालों के विरुद्ध भी कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई की जाएगी। देवभूमि में कानून का राज सर्वोपरि है और इसे चुनौती देने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।’

मौलवी ने आखिर ऐसा क्या कह डाला?

आपको बता दें कि मौलवी ने धामी सरकार को खुली धमकी दी थी। आरोपी मौलवी ने कथित तौर पर कहा था कि अगर मुसलमान जवाब देने पर आए तो भागने का भी मौका नहीं मिलेगा।

जानकारी के अनुसार विगत 26 अगस्त को बारावफात पर्व के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में रुद्रपुर के त्रिशूल चौक के पास बारावफात जुलूस के दौरान खुले वाहन में बैठे मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद द्वारा कथित रूप से भड़काऊ और उकसाऊ भाषण दिए जाने की बात सामने आई। मौलाना ने कहा था कि मदरसों के बारे में ज्यादा फैसला टीक नहीं। वहां बच्चों को ऐसी तालीम दी जाती है कि उन्हें किसी पर जुल्म या ज्यादती नहीं करनी चाहिए, चोरी नहीं करनी चाहिए। अगर इन मदरसों को बंद किया गया तो देखना हम क्या हालत करते हैं? उसने आगे कहा था कि हम अभी चुप हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि हमेशा चुप रहेंगे। जब हमारा वक्त आएगा तो तुम्हें भागने की जगह नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

किन धाराओं के तहत मामला?

आपको बता दें कि आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस ने प्रारंभ में धारा 196(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया लेकिन विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152(2) के तहत धारा भी बढ़ाई गई। गिरफ्तार मौलाना ऊधम सिंह नगर के खेड़ा मदरसा का प्रधानाचार्य बताया जा रहा है और आरोपी मूल रूप से उप्र के रामपुर के थाना टांडा के पर्वतपुर का निवासी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
droupadi murmu president of india

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति ने किया संबोधित

June 30, 2025
DK Shivakumar

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने से कांग्रेस को क्या है खतरा?

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.