Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

एक तरफ लाखों श्रद्धालु दूसरी तरफ जंगल, अर्धकुंभ में हाथियों की निगरानी का बना खास प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2026
in राज्य
A A
haridwar kumbh mela
18
SHARES
597
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार: साल 2027 के शुरू होने के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था के महापर्व अर्धकुंभ का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है. इस धार्मिक समागम को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन-प्रशासन समेत सभी विभाग अपनी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुट गए हैं. हरिद्वार का कुंभ क्षेत्र और हर की पौड़ी का इलाका वन क्षेत्र से सटा हुआ है, जिस कारण यहां जंगली जानवरों की आवाजाही देखने को मिलती है. मेले के दौरान आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के उद्देश्य से हरिद्वार वन प्रभाग ने अभी से व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार कर ली है.

श्रद्धालुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
cm dhami

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

August 31, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026
Load More

इसको लेकर हमने हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी DFO स्वप्निल अनिरुद्ध से बातचीत की. उन्होंने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बताया कि कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि आबादी और मेला क्षेत्र की तरफ हाथियों के संभावित मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा. इस आधुनिक तकनीक से हाथियों की रियल टाइम लोकेशन विभाग के नियंत्रण कक्ष में रहेगी.

रियल टाइम लोकेशन से हाथियों की होगी निगरानी

हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाने से उनके झुंड रिहायशी या कुंभ क्षेत्र की दिशा में रुख करेंगे तो वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय होकर उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस घने जंगलों की ओर भेजने का काम करेगी.

कुंभ क्षेत्र में बनेगा खास वॉच टावर

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने आगे बताया कि निगरानी तंत्र को अभेद्य बनाने के लिए कुंभ मेला क्षेत्र में एक विशेष वॉच टावर का निर्माण भी किया जाएगा. इस वॉच टावर पर वन विभाग के जवानों की 24 घंटे तैनाती रहेगी, जो दूरबीन और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से जंगली जानवरों के मूवमेंट पर पैनी नजर रखेंगे.

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई जाएगी गश्त

साथ ही वन विभाग के जवानों की सीमाओं पर लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि मेले के दौरान वन्यजीव-मानव संघर्ष की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके और श्रद्धालु अर्धकुंभ 2027 में निर्भीक होकर स्नान व दर्शन कर सकें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विज्ञापन क्षेत्र का ‘अ से ज्ञ’ सिखाती है- विज्ञापन का जादू

August 31, 2025
एरोल मस्क

रामलला के दर्शन से हरित भारत तक… एरोल मस्क की अयोध्या यात्रा और व्यापारिक मिशन !

May 29, 2025
TERI Summit pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ  करेंगे बातचीत

May 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.