Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2026
in विश्व
A A
fighter jet
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और जापान के रिश्तों में रक्षा सहयोग अब एक नए पड़ाव पर पहुंचता दिख रहा है. सितंबर में पहली बार जापान अपने F-2 लड़ाकू विमान भारत भेजने जा रहा है. राजस्थान में होने वाले ‘वीर गार्डियन 26’ युद्धाभ्यास में जापान के तीन F-2 फाइटर जेट और करीब 110 सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे. 9 से 21 सितंबर तक चलने वाला यह अभ्यास सिर्फ दो देशों की वायुसेनाओं की ट्रेनिंग नहीं होगी, बल्कि बदलते इंडो-पैसिफिक में भारत-जापान की बढ़ती रणनीतिक नजदीकी भी दिखाएगी. खास बात यह है कि जापान पहली बार अपने फाइटर जेट भारत की जमीन पर उतार रहा है और इस पूरे घटनाक्रम को सीधे तौर पर चीन के लिए मैसेज माना जा रहा है.

पहली बार भारत आएंगे जापान के F-2 फाइटर जेट

इन्हें भी पढ़े

Sankalp India Charitable

संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

August 30, 2026
PM Modi Trump

ट्रंप के टैरिफ की PM मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति

August 30, 2026
Load More

जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के मुताबिक, ‘वीर गार्डियन 26’ अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया जाएगा. इसमें जापान के तीन F-2 लड़ाकू विमान शामिल होंगे. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम जापान के फुकुओका स्थित त्सुइकी एयरबेस की 8वीं एयर विंग के करीब 110 जवान भी भारत आएंगे. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ ताकेहिरो मोरिता ने कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी समझ और भरोसा बढ़ाने का अहम मौका होगा.

इससे पहले ‘वीर गार्डियन’ अभ्यास के तहत भारतीय और जापानी वायुसेनाएं एक-दूसरे के देश में प्रशिक्षण कर चुकी हैं. जनवरी 2023 में पहली बार यह अभ्यास जापान में हुआ था. उस समय भारत के Su-30MKI और जापान के F-2 और F-15 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया था. अब पहली बार जापान अपने फाइटर जेट भारत भेज रहा है.

चीन की बढ़ती ताकत के बीच क्यों अहम है ये कदम?

भारत और जापान दोनों की सुरक्षा चिंताएं पिछले कुछ वर्षों में काफी हद तक चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों से जुड़ी हैं. भारत का चीन के साथ हिमालयी सीमा पर विवाद है, जबकि जापान को पूर्वी चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों की चिंता रहती है. इंडो-पैसिफिक मामलों के विशेषज्ञ जगन्नाथ पांडा के मुताबिक, इस अभ्यास को सिर्फ एक सामान्य सैन्य ड्रिल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उनके अनुसार भारत हिमालयी क्षेत्र में चीन का सामना कर रहा है, वहीं जापान पूर्वी चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत में चीन की सैन्य गतिविधियों को देख रहा है. ऐसे में दोनों देशों की सुरक्षा चुनौतियां धीरे-धीरे एक-दूसरे से जुड़ती नजर आ रही हैं.

जापन के पास कौन-कौन से जेट?

जापान की वायुसेना के पास करीब 300 से ज्यादा प्रमुख लड़ाकू विमान हैं. इनमें लगभग 200 F-15J/F-15DJ, करीब 85-90 Mitsubishi F-2A/F-2B और 50 के आसपास F-35A/B शामिल हैं, जबकि F-35 की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. जापान कुल 147 F-35 खरीदने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें 105 F-35A और 42 F-35B शामिल हैं. इसके अलावा जापान ब्रिटेन और इटली के साथ मिलकर GCAP नाम के अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान पर भी काम कर रहा है, जिसके करीब 2035 के आसपास सेवा में आने की उम्मीद है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mathura Vrindavan Municipal Corporation

असमय हुई बरसात ने खोली नगर निगम मथुरा वृंदावन की पोल!

May 2, 2025

झंडेवाला मंदिर में हुआ गोपाष्टमी पर गोपूजन का कार्यक्रम

November 22, 2023
Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह क्यों कहलाते हैं राजनीति में बीजेपी के ‘चाणक्य’?

October 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.