Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

DM ऑफिस में बनी मस्जिद पर क्यों चल गया बुलडोजर? समझिए पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
बुलडोजर
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के डीएम ऑफिस में शनिवार सुबह बुलडोजर चल गया। कोर्ट के फैसले के बाद इस मस्जिद को अवैध ठहरा दिया गया था और अब इसे ढहा दिया गया है। सहारनपुर के सिटी मैजिस्ट्रेट ने ही इस मस्जिद को गिराने का आदेश दिया था। इसका विरोध करने के लिए अपने घर से निकलने की कोशिश कर रहीं समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर दिया और घर से निकलने नहीं दिया गया। स्थानीय सांसद इमरान मसूद ने इस पर कहा है कि देश के संविधान का उल्लंघन हुआ है।

यह मामला बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत के बाद शुरू हुआ था। उनकी शिकायत में कहा गया था कि जिलाधिकारी कार्यालय में अवैध रूप से मस्जिद बनाई गई है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि इस मस्जिद में सिर्फ इबादत नहीं होती बल्कि इसका व्यावसायिक इस्तेमाल भी हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके कमरे किराए पर भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

12-13 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, अब कृषि में निवेश बढ़ाए उद्योग जगत: PM मोदी

November 19, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!

November 18, 2026
PM Modi

पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ साढ़े तीन घंटे चली बैठक, क्या हुई बात?

November 18, 2026
Loan fair organized in Dewal

थराली के देवाल में ऋण मेले का आयोजन, किसानों, महिला समूहों और युवा उद्यमियों को मिले ऋण के चेक!

November 18, 2026
Load More

क्या बोले पुलिस के अधिकारी?

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर DIG अभिषेक सिंह ने बताया है, ‘जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद थी जिसे सिटी मैजिस्ट्रेट की कोर्ट ने अवैध पाया। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने फर्स्ट अपील की थी और इसे खारिज कर दिया गया था। सिटी मैजिस्ट्रेट के आदेश को पुष्ट किया गया है और इसी के तहत अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। हमें पांच कंपनी PAC/RAF मिली है जिसे स्ट्रैटटिक प्वाइंट पर तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर हमें जितने भी कदम उठाने थे, हमने उठाए हैं। लगातार चेकिंग की जा रही है और हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं।’

इमरान मसूद ने जताया विरोध

इस मामले में स्थानीय सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘पूरी रात हमारे लोग जागते रहे। हम लोग अधिकारियों से संपर्क करते रहे। यह मस्जिद नहीं शहीद की गई है, संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं। मस्जिद 1911 से पहले की है। मस्जिद की मिल्कियत आज भी वहीद खां और याकूब खां के नाम है। हालात ये हैं कि सारी चीजें देने के बावजूद सिटी मैजिस्ट्रेट ने आदेश किया और ऐसा आदेश किया कि 30 दिन के अंदर करना है। सारी चीजों को नजरअंदाज कर दिया गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसमें वक्फ बोर्ड को पार्टी नहीं बनाया। इसमें लिमिटेशन ऐक्ट का ख्याल नहीं रखा गया। वक्फ के नए कानून का ध्यान नहीं रखा। वक्फ बाय यूजर का ख्याल नहीं रखा। आप अपना टाइटल साबित नहीं कर सके कि आपका कैसे हो गया। खसरा तो सिर्फ मौजूदा स्थिति बताता है। चारों तरफ से घेरा हुआ है। हमारे लोग घूम रहे थे लेकिन लोगों को घरों में बंद करके मस्जिद गिरा दी। यह देश के संविधान पर हथौड़ा चल रहा है। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जहां तक लड़ना होगा, लड़ेंगे। यह काम आप आज हमारे लिए करेंगे, कल दूसरों के लिए करेंग। इससे कोई हिंदू खुश नहीं होगा कि किसी दूसरे का धर्मस्थल गिर गया। सहारनपुर के लोगों को इसका विरोध खामोशी के साथ करना चाहिए।’

क्या है मस्जिद का पूरा विवाद?

शिकायतों के बाद प्रशासन ने 24 मार्च 2025 को सिटी मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पीपी ऐक्ट के तहत याचिका दायर की थी। 16 जुलाई 2026 को मस्जिद को अवैध करार देते हुए 64.16 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसी फैसले को जिला कोर्ट में चुनौती दी गई तो उसे खारिज कर दिया गया और सिटी मैजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को ही बरकरार रखा गया।

मस्जिद पक्ष ने साल 1911 का बिजली बिल पेश किया गया। इस पर प्रशासन ने तर्क दिया था कि सहारनपुर में बिजली ही 1922 में पहुंची और लोगों तक उसकी सप्लाई 1928 में शुरू हुई तो बिल कहां से आ गया? इतना ही नहीं, खसरे के मुताबिक,सरकार केसरी हिंद में कचहरी और कलेक्ट्रेट दर्ज होने के आधार पर माना गया कि वहां कोई मस्जिद नहीं थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
इंटरनेशनल फिल्म सिटी

इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगा रोजगार

May 28, 2025

आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए वीर जवानों को मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 25, 2023
Prakash Mehra

सच की कीमत: खतरे में पत्रकारिता और लोकतंत्र का भविष्य

November 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BS-4 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट, BS-6 गाड़ियों के लिए भी सरकार ने बदले नियम!
  • लगातार 8वें दिन धराशायी हुआ सोना, हो गया ₹12,400 सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
  • भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.