Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM modi
19
SHARES
626
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा और समर्पण के 25 साल 7 अक्टूबर, 2026 को पूरे होने वाले हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारी की है. बीजेपी देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों आयोजन करेगी और मोदी सरकार के उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज (बुधवार, 9 सितंबर) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संकल्प से सिद्धि तक सफल रहे. पीएम की जन सेवा की यात्रा जारी है.

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था. उन्होंने कहा कि पीएम के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन सालों में प्रधानमंत्री ने जनसेवा से राष्ट्रसेवा के मंत्र पर लगातार काम किया.

इन्हें भी पढ़े

BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
India and Japan

आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

September 9, 2026
Nitin Nabin

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

September 9, 2026
CM Dhami

‘शुद्धीकरण’ विवाद पर CM धामी बोले- विपक्ष के पास न तथ्य हैं, न सबूत

September 9, 2026
Load More

देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी ने जो लक्ष्य पहले दिन तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें पूरा करने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से पीएम मोदी लोगों की सेवा करने का अपना सफर जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा.

‘PM के सत्ता में आने के समय देश में निराशा का माहौल था’

नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के सत्ता में आने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उन्होंने युवाओं को इस निराशा से बाहर निकाला. उन्होंने यह भी कहा कि देश अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तब भारत नीतिगत गतिरोध का सामना कर रहा था और उसे फ्रेजाइल फाइव (Fragile Five) यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा था. उन्होंने कहा कि आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का कद और रुतबा भी काफ़ी बढ़ा है.

साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रधानसेवक तक

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि यह केवल उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने और जीवन में बदलाव लाने के प्रयास से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि एक समय देश का युवा निराशा के वातावरण में था. उसको आशा और उम्मीद के वातावरण में लाकर खड़ा करने का काम पीएम मोदी ने 2014 के बाद से किया.

‘आज हर भारतीय सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा’

उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है. हमने नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति केवल विकास तक ही सीमित नहीं रही है. हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत भी मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ तक, उन्होंने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और विकसित करने का काम किया है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम के इस पूरे कार्यकाल को हम इस रूप में देख सकते हैं कि पहले दिन से जो ध्येय वाक्य और ध्येय शब्द उनके मन में रहे, उनको हमेशा उन्होंने संकल्प बनाया और उनको सिद्धि तक पहुंचाने में वो सफल रहे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुआ और आज देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने कार्यों को आगे बढ़ाया है. ये केवल उनके स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने और जीवन में बदलाव लाने के प्रयास से संभव हुआ है.

आशीर्वाद का दीया: अभियान की शुरुआत 17 सितंबर (पीएम मोदी के जन्मदिन) को होगी. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग अपने घरों व बूथों पर दीप जलाकर पीएम मोदी की 25 साल की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करेंगे.

कलश यात्रा (वडनगर से वाराणसी): प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से उनकी संसदीय कर्मभूमि वाराणसी तक ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी.

सेवा सेतु अभियान: इसके तहत हर ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान Bharat, पीएम किसान, वृद्धावस्था पेंशन आदि) से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को दस्तावेजी और डिजिटल सहायता प्रदान कर जोड़ना है.

अन्य गतिविधियां: इस एक महीने के दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, युवा संवाद और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे लगभग 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

’25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र जारी’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 25 सालों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को पकड़ते हुए पूरी तरह से सेवा यात्रा को जारी रखा है. उन्होंने कहा कि 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाना, 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराना , 100 करोड़ लोगों से अधिक को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना, 12 करोड़ शौचालय, कोविड की फ्री वैक्सीन और 4 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए आवास बनाना सामान्य घटना नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mission

चांद पर क्‍यों कब्‍जा करना चाहती हैं दुनियाभर की सेनाएं?

December 9, 2023
Vijayadashami

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

October 24, 2023
Parliament

संसद विवाद को लेकर विपक्षी दलों का जोरदार प्रदर्शन!

December 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.