Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

राधा अष्टमी पर घर जरूर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बनी रहेगी राधा-कृष्ण की कृपा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 16, 2026
in धर्म
A A
radha ashtami
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राधा अष्टमी को राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भक्तों को राधा अष्टमी का इंतजार रहता है। इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि राधा रानी और श्रीकृष्ण की साथ में पूजा करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। राधा अष्टमी पर पूजा के अलावा घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने की परंपरा भी है। मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर में रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सौहार्द बना रहता है।

तुलसी का पौधा घर लाना माना जाता है शुभ

इन्हें भी पढ़े

Ganpati Bappa

झण्डेवाला देवी मन्दिर में विराजे गणपति बप्पा, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

September 15, 2026
Siddhivinayak Temple, Mumbai

देश के 7 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां चढ़ता है खूब चढ़ावा!

September 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

श्री कृष्ण की छठी आज, झण्डेवाला देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ये पर्व

September 9, 2026
jageshwar dham almora

क्यों खास है जागेश्वर मंदिर? जानिए 125 मंदिरों वाले इस शिव धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

August 31, 2026
Load More

सनातन परंपरा में तुलसी को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से विशेष रूप से जुड़ा हुआ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है। राधा अष्टमी पर तुलसी का पौधा लाकर उसकी पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि घर में पहले से तुलसी का पौधा है, तो नया पौधा लाने के बजाय उसी की विधिवत पूजा की जा सकती है। मान्यता के अनुसार, राधा रानी की आराधना के साथ तुलसी पूजन करने से भक्त को भगवान कृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पान का बीड़ा राधा रानी को करें अर्पित

राधा अष्टमी के अवसर पर पान का बीड़ा राधा रानी को अर्पित करने की परंपरा भी है। धार्मिक मान्यताओं में पान को मांगलिक अवसरों से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि राधा अष्टमी पर श्रद्धा के साथ पान का बीड़ा घर लाकर राधा रानी को अर्पित करने से सौभाग्य और समृद्धि की कामना पूरी हो सकती है।

राधा-कृष्ण की प्रतिमा लाकर करें पूजा

राधा अष्टमी राधा रानी और श्रीकृष्ण के प्रेम और भक्ति से जुड़ा पर्व है। ऐसे में इस दिन राधा-कृष्ण की प्रतिमा घर लाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में राधा-कृष्ण की साथ वाली प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा करने से परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहता है। खासतौर पर जिन घरों में किसी बात को लेकर तनाव या मनमुटाव रहता है, वहां राधा-कृष्ण की पूजा को शांति और सौहार्द की कामना से जोड़ा जाता है।

बांसुरी और मोरपंख भी माने जाते हैं शुभ

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में बांसुरी और मोरपंख का विशेष स्थान है। राधा रानी का श्रीकृष्ण से गहरा संबंध होने के कारण इन वस्तुओं को राधा-कृष्ण की भक्ति से भी जोड़कर देखा जाता है। राधा अष्टमी के दिन घर में बांसुरी और मोरपंख लाने की परंपरा भी इसी से जुड़ी है। मान्यता है कि इन्हें पूजा स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है और राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

चांदी की बिछिया या पायल करें अर्पित

राधा रानी के पूजन में शृंगार सामग्री अर्पित करने की परंपरा भी है। राधा अष्टमी पर चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा रानी को चांदी की बिछिया अर्पित करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन राधा रानी को सोलह शृंगार की सामग्री भी अर्पित किया जाता है। यदि पूरी शृंगार सामग्री उपलब्ध ना हो, तो श्रद्धा के अनुसार किसी एक वस्तु को भी अर्पित किया जा सकता है।

राधा अष्टमी का यह पावन पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में प्रेम, भक्ति और सकारात्मकता लाने का एक पावन अवसर है। इस दिन घर लाई गई ये 5 चीजें नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सुख-समृद्धि के द्वार खोलती हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिंसक समाज अच्छा नहीं होता

July 21, 2022
raghav chadha

राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप में टूट, क्या बीजेपी को मिलेगा राजनीतिक फायदा ?

April 25, 2026
PM Modi and Keir Starmer

भारत-ब्रिटेन FTA पर हस्ताक्षर: पीएम मोदी और कीर स्टार्मर की ऐतिहासिक मुलाकात, 2030 तक 120 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य!

July 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.