Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 4, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका जाने का सपना देख रहे दुनिया भर के पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों के लिए अमेरिकी सरकार ने नियमों को काफी सख्त कर दिया है. अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए ‘वीजा बॉन्ड’ अनिवार्य कर दिया है. इसके तहत B1 और B2 वीजा चाहने वालों को यात्रा से पहले 10,000 डॉलर से लेकर 20,000 डॉलर (करीब 8.5 लाख से 17 लाख रुपये) तक की सुरक्षा राशि यानी बॉन्ड जमा करना होगा.

अच्छी बात यह है कि इस कड़े नियम से भारत को पूरी तरह बाहर रखा गया है. वीजा बॉन्ड के दायरे में आने वाले यात्रियों को सिर्फ कमर्शियल उड़ानों के माध्यम से ही अमेरिका में प्रवेश करने और वापस लौटने की अनुमति होगी. वे किसी भी चार्टर प्लेन, निजी विमान, समुद्री मार्ग या जमीनी बॉर्डर से प्रवेश या निकास नहीं कर सकेंगे.

इन्हें भी पढ़े

Indian economic

भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

November 24, 2026
senior citizen savings scheme

सामान्य लोग भी उठा सकते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

November 24, 2026
india bangladesh

गंगा जल संधि खत्म होने से पहले छटपटाने लगा बांग्लादेश!

November 23, 2026
pf

हर महीने कटता है PF? अब घर बैठे निकाल सकेंगे अपना पैसा

November 23, 2026
Load More

क्या है वीजा बॉन्ड और क्यों लागू हुआ?

जारी अंतिम नियमों के अनुसार, वीजा बॉन्ड दरअसल एक वित्तीय गारंटी है. कई देशों के नागरिक अमेरिका का टूरिस्ट या बिजनेस वीजा लेकर वहां जाते हैं और तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटते. इस ‘वीजा ओवरस्टे’ की समस्या को रोकने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग ने यह नियम बनाया है. अमेरिकी कांसुलर अधिकारी वीजा इंटरव्यू के दौरान तय करते हैं कि आवेदक को 10,000 डॉलर, 15,000 डॉलर या 20,000 डॉलर में से कितना बॉन्ड भरना होगा.

रुपये कब वापस मिलेंगे और कब होंगे जब्त?

यह रकम डीएचएस फॉर्म I-352 भरकर अमेरिकी ट्रेजरी के आधिकारिक पोर्टल Pay.gov पर जमा करनी होती है. यदि यात्री तय समय सीमा के भीतर अमेरिका से वापस लौट आता है, तो उसका पूरा पैसा अमेरिकी डॉलर में वापस मिल जाता है. लेकिन यदि यात्री ने तय तारीख से ज्यादा दिन अमेरिका में बिताए या वीजा शर्तों का उल्लंघन किया, तो उसकी पूरी रकम जब्त कर ली जाएगी. ध्यान रहे, बॉन्ड भरने से वीजा मिलने की कोई गारंटी नहीं होती.

भारत को राहत, पड़ोसियों पर सख्ती

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के ओवरस्टे डेटा के आधार पर 50 देशों की यह लिस्ट तैयार की गई है, , जिनमें भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल और भूटान भी शामिल हैं. इनके अलावा क्यूबा, नाइजीरिया, वेनेजुएला, जिम्बाब्वे, कंबोडिया और इथियोपिया जैसे देश भी इस लिस्ट में हैं. भारत में वीजा नियमों के पालन का रिकॉर्ड बेहतर होने के कारण भारतीय पासपोर्ट धारकों को इस बॉन्ड से छूट मिली है. उन्हें सिर्फ सामान्य वीजा प्रक्रिया और तय फीस ही देनी होगी. भारतीय पासपोर्ट धारकों को इस बॉन्ड से छूट मिलने से अमेरिका जाने वाले छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jai Shri Ram

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी दिल्ली

January 27, 2024
semiconductor chip

पूरी दुनिया को नचा रही है यह छोटी सी चिप, आखिर इसमें ऐसा क्या है?

July 28, 2023
stars colliding

पृथ्वी के पड़ोस में मचने वाली है तबाही, तारे टकराकर रचेंगे ब्रह्मांडीय इतिहास

April 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारतीय सेना का बड़ा फैसला, फेसबुक से PUBG तक 87 ऐप्स पर प्रतिबंध, जवानों और अधिकारियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
  • भारतीय अर्थव्यवस्था ‘डेड’ नहीं: वर्ष 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी
  • सरकार ने बदले 76 साल पुराने नियम, इन कर्मचारियों को बिना क्लेम के मिलेंगे पैसे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.