Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कोल ब्लॉक आवंटन विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, कांग्रेस नेताओं के साथ रखी शिकायत

कुछ देर दिया धरना, एसपी बोले अपराध में शामिल नहीं लोगों को डरने की जरूरत नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 6, 2026
in राज्य, विशेष
A A
Coal block allocation
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकाश शुक्ला


उमरिया ( मध्य प्रदेश)। कोल ब्लॉक के सर्वे को लेकर ग्राम गिठौरी में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और घटना को लेकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एसपी कार्यालय के सामने कुछ देर धरना भी दिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
form 6 voter id

फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
IPS Preeta Verma

कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!

October 5, 2026
Load More

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मामले की जांच डीएसपी आजाक विजय परस्ते से कराने का निर्देश दिया है। एसपी के अनुसार करीब 3-4 दिन में जांच पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो लोग किसी अपराध में संलिप्त नहीं हैं, उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।

Coal block allocation

ग्रामीणों ने यह दी जानकारी 

जिले के गिठौरी गांव में श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी को कोल ब्लॉक आवंटित हुआ है। जिसकी प्रक्रिया के लिए कंपनी के लोग क्षेत्र में पहुंचे थे। जबकि ग्रामीणों का आरोप है, कि कंपनी के 8-10 लोग वहां गए थे और उन्हें डराने धमकाने की कोशिशें की। साथ ही बदसलूकी से बात किये और बोले कि जल्दी ही यहां हम कोयला खनन करेंगे तुम लोगों को घर और जगह छोड़ना होगा। इसी दौरान ही ग्रामीणों और कंपनी के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें हुई। और पाली थाना में तकरीबन 21 ग्रामीणों पर कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

Coal block allocation

जमीन विवाद की पृष्ठभूमि भी अहम 

ग्राम गिठौरी में जिस जमीन को लेकर विवाद सामने आया है, उसे लेकर ग्रामीण पहले से अपनी आपत्ति जताते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन को लेकर न्यायालयीन मामला भी चल रहा है। ऐसे में सर्वे की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

एसपी कार्यालय में ग्रामीणों ने रखी पूरी बात 

मंगलवार को ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के पूरे तथ्य सामने लाए जाएं और किसी भी पक्ष के साथ एकतरफा कार्रवाई न हो। इस दौरान ग्रामीण कुछ समय तक एसपी कार्यालय के सामने धरने पर भी बैठे।

दोनों पक्षों के आरोप, जांच में सामने आएगा सच

ग्रामीणों की ओर से कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और मामले में उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कंपनी पक्ष की ओर से भी सर्वे के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विवाद और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कंपनी पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों की मांग थी, कि वे कई घंटे तक पाली थाना में डटे रहे लेकिन उनके साथ भेदभाव हुआ और उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि कंपनी की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी गई।

अब डीएसपी की जांच पर टिकी निगाहें 

मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी आजाक विजय परस्ते को दी जाएगी। अब पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें हैं। जांच में घटना के दौरान मौके की वास्तविक स्थिति, दोनों पक्षों की भूमिका, सर्वे से जुड़े दस्तावेज और शिकायतों में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है और किन लोगों पर कार्रवाई बनती है।

इनका कहना है –

ग्रामवासी करीब 60-70 की संख्या में आए थे। बजरंग पावर लिमिटेड कंपनी को कोल ब्लॉक आवंटित होना है। कंपनी के अधिकारी सर्वे के लिए गए थे, उसी दौरान यह घटना हुई। ग्राम गिठौरी के जो नागरिक आए हुए हैं उनमें से सुमित्रा जी ने आवेदन दिया है उनका आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी आजाक विजय परस्ते को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 3-4 दिन के अंदर जांच पूरी कर ली जाएगी। जो भी विधि की कार्यवाही है वह की जाएगी। जो लोग अपराध में संलिप्त नहीं हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
-विजय भागवानी, पुलिस अधीक्षक, उमरिया

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
condom

200 साल पुराना कंडोम…म्यूजियम में यौन स्वास्थ्य अनूठा संगम, 19वीं सदी की कहानी !

June 4, 2025
Ram in Ayodhya

अयोध्या में राजा राम के दिव्य स्वरूप का दर्शन, भक्ति और आस्था का नया इतिहास !

June 6, 2025
pm modi

हर सीट पर मोदी के नाम पर वोट

May 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय
  • फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !
  • अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.