Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 9, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
bjp
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इन 10 में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को निर्विरोध जीत हासिल हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) से 2 प्रत्याशी सांसद चुने गए. चुनाव जीतने वालों में सबसे बड़ा चेहरा सपा प्रत्याशी धनराज नाथवानी थे जो रिलायंस कंपनी से जुड़े हुए हैं. हालांकि 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही खारिज हो गए थे, ऐसे में इस बार यहां पर सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई थी.

राज्यसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी. इससे पहले ही 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए थे. लेकिन आज किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ न किसी ने अपना नाम वापस लिया. ऐसे में अब सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बन गए.

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Load More

CM योगी की मौजूदगी में BJP प्रत्याशियों का नामांकन

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने 3 दिन पहले मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. पार्टी के सभी 8 उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी अजीत वर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए.

बीजेपी के उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह (लोध), ओबीसी प्रकोष्ठ के राज्य प्रमुख प्रकाश पाल (पाल) और श्रुति गंगवार (कुर्मी), अनुसूचित जाति से विद्यासागर सोनकर और प्रियंका रावत, क्षत्रिय समुदाय से राम प्रताप सिंह चौहान जबकि ब्राह्मण समुदाय से गोपी कृष्ण पांडे और राधाकांत ओझा शामिल रहे.

SP के तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने से वोटिंग टली

राज्यसभा चुनाव में मुकाबले के कांटेदार होने की संभावना तब जताई जा रही थी जब विपक्षी समाजवादी पार्टी के 16 अक्टूबर को होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारे जाने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन पार्टी ने साफ कर दिया कि वह तीसरा प्रत्याशी खड़ा नहीं करने जा रही.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश करीबी राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी ने अपनी दावेदारी पेश की थी. हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी मुकाबला कराने के लिए तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है, लेकिन पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट के जरिए स्थिति स्पष्ट कर दी. अखिलेश ने कहा, “अब हमारा ध्यान 3 सीटों पर नहीं, बल्कि 403 पर है.”

BJP के 8 सांसदों में से 2 महिलाएं भी पहुंचीं राज्यसभा

बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनने वाले 8 में से 2 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके जरिए पार्टी ने राज्य में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने का सुनियोजित कोशिश की है. इससे यह संकेत भी मिलता है कि अगले सला उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ये नाम काफी मंथन के बाद तय किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 खाली सीटों के लिए कुल 12 नामांकन दाखिल किए गए थे. जिसमें बीजेपी के 8, सपा के 2 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के थे, लेकिन बाद में स्क्रूटनी के दौरान दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अपूर्ण पाए गए. इस वजह से दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुभती हुई हकीकतें

May 20, 2023
Dr Jayanti Prasad Nautiyal honored with 'Sahitya Gaurav Samman'

‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ जयंती प्रसाद नौटियाल

July 5, 2023
Supreme court

Cover Story: ‘वक्फ के दस्तावेज जरूरी नहीं, तो मंदिरों के प्रमाण क्यों’? सुप्रीम कोर्ट में उठा दोहरे मापदंड का सवाल!

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.