Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में 10 जनवरी 2027 से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, 15 दिन तक स्व-गणना की सुविधा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 22, 2026
in दिल्ली
A A
population
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत 10 जनवरी 2027 से होने की संभावना है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घर-घर जाकर गणना करने की प्रक्रिया के 25 जनवरी से शुरू होने से पहले 15 दिन तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, स्व-गणना की अवधि 10 से 24 जनवरी तक होगी जबकि क्षेत्रीय स्तर पर गणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक से पांच मार्च तक संशोधन का दौर निर्धारित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

LG delhi

दिल्ली : LG के कड़े फैसलों से कैसे बदलेगा अदालतों का सिस्टम!

October 22, 2026
amit shah

अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’

October 22, 2026
Sourav Das and Ashutosh Ranka

‘आप Gen-Z नहीं’…आशुतोष रांका और सौरव दास से दिल्ली HC ने क्यों कहा?

October 21, 2026
court

PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

October 20, 2026
Load More

जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के संबंध में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें जनगणना अधिकारी भी शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में जनगणना-2027 का पहला चरण 14 जून को समाप्त हुआ था। इस दौरान लगभग 76 लाख मकानों और करीब 55 लाख परिवारों को शामिल किया गया। गणनाकारों ने दर्ज किया कि शहर में दो करोड़ 30 लाख से अधिक लोग सामान्य रूप से रह रहे थे।

जनसंख्या गणना के चरण में नागरिकों से विभिन्न विषयों पर 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जाति से संबंधित सवाल भी शामिल हैं, जिसे 1931 की जनगणना के बाद पहली बार दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा धर्म, माता-पिता का विवरण, प्रवास, शिक्षा और व्यवसाय से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी।

जनगणना की प्रश्नावली में नाम, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति और परिवार के मुखिया से संबंध जैसी व्यक्तिगत जानकारियां शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीयता, धर्म, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की स्थिति, दिव्यांगता, मातृभाषा और आने वाली अन्य भाषाओं के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी। लोगों से उनकी शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की स्थिति, व्यवसाय, उद्योग और श्रमिक वर्ग के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

प्रश्नावली में प्रवास से संबंधित सवाल भी शामिल हैं। इनमें जन्मस्थान, अंतिम निवास स्थान, प्रवास का कारण और वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि की जानकारी मांगी जाएगी।

इसके अलावा परिवार और वित्तीय स्थिति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। इनमें बच्चों की संख्या, बैंक खातों की संख्या और संबंधित व्यक्ति के पास मोबाइल फोन नंबर, आधार संख्या, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट होने के बारे में जानकारी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, आधार और अन्य पहचान संबंधी विवरण केवल उपलब्ध होने की स्थिति में मांगे जाएंगे। आधार प्रस्तुत करना स्वैच्छिक होगा। प्रस्तावित प्रक्रिया के तहत प्रश्नावली में माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।

जनगणना नियमावली में गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रक्रियाओं, मकानों का नंबर, क्षेत्र के नक्शे तैयार करने, जानकारी की गोपनीयता और बेघर लोगों की गणना के प्रावधानों का उल्लेख है। इसमें स्व-गणना और संशोधन के दौर से संबंधित व्यवस्थाएं भी शामिल हैं।

जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जा रही है। इसमें जनसंख्या की गणना से पहले मकानों की सूची तैयार करने और आवास संबंधी गणना का काम किया जाता है। इसकी समय-सारणी और प्रश्नावली देशव्यापी जनगणना की तैयारियों का हिस्सा हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
israel-iran war

इजरायल-ईरान युद्ध की आग में उड्डयन संकट… एयर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट वापस!

June 13, 2025
यति नरसिंहानंद गिरी

शर्मिष्ठा की असंवैधानिक गिरफ्तारी के जिम्मेदार गांधी की समाधि पर करेंगे उपवास : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

June 3, 2025
pm modi cabinet

टाइम्स दिनभर: मोदी बना रहे लिस्ट…कौन ड्रॉप…कौन रिपीट ?

June 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • धामी सरकार का कड़ा फैसला: मदरसों से नफरत और हिंसा वाली शिक्षा हटाई गई
  • 5 साल में 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, बिहार में AI क्रांति लाने के मूड में सम्राट सरकार!
  • 2012 से 2017 के बीच यूपी में 815 दंगे, पिछली सरकारों की नीतियों ने कानून-व्यवस्था को किया था कमजोर : सीएम योगी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.