नई दिल्ली। शुक्र को सबसे शुभ और सौम्य ग्रह माना जाता है। शुक्र आज से 15 दिन बाद कन्या राशि में जाने वाले हैं। 6 नवंबर को तुला राशि से निकलकर शुक्र कन्या राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। बुध की इस राशि में शुक्र 17 दिन तक विराजमान रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शुक्र के इस गोचर से कुल 8 राशियों को लाभ मिलने वाला है। इस बदलाव से वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा
शुक्र की करेंट स्थिति अभी कैसी है?
बीते 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री अवस्था में हैं और 14 नवंबर तक ऐसे ही उलटी चाल चलते रहेंगे। वहीं इन दिनों शुक्र का गोचर स्वंय की तुला राशि में हो रहा है। 6 नवंबर को रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 22 नवंबर तक यहीं रहेंगे।
कन्या राशि में शुक्र गोचर से क्या लाभ मिलता है?
जब भी शुक्र कन्या राशि में आते हैं तो पैसों के मामले में लोगों की समझ बढ़ती है। लोग पैसों की फिजूलखर्ची को बैलेंस करके अपने बचत पर ध्यान देते हैं। वहीं अपने काम को लोग सही तरीके से करना शुरू करते हैं। शुक्र पैसे, लग्जरी और प्रेम का कारक होता है। वहीं कन्या राशि परफेक्शनिस्ट मानी जाती है। ऐसे में लोग हर एक चीज में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। वहीं रोजमर्रा की आदतें और रूटीन में भी सुधार आएगा।
शुक्र गोचर से लाभ पाएंगी ये 8 राशियां-
वृषभ राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
कन्या राशि में शुक्र का गोचर होते ही वृषभ राशि की सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। लव लाइफ में अच्छे संकेत मिलेंगे। पार्टनर संग रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस बीच रुके हुए काम में रफ्तार आएगी। वहीं पैसों की स्थिति पहले से बहुत ज्यादा बेहतर होने वाली है।
मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों को भी खूब फायदा होने वाला है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आपसी रिश्ते और भी मजबूत होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम और मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। इस दौरान बचत सही तरीके से कर पाना आसान होगा।
कर्क राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
चंद्रमा की कर्क राशि को भी इस गोचर के दौरान राहत मिलेगी। पंडित जी के अनुसार इस राशि को अपने कॉन्टैक्ट के जरिए लाभ मिलेगा। इस दौरान कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। काम से जुड़ी ग्रोथ देखकर मन खुश रहेगा। घरवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। ट्रैवल के योग बनेंगे जिससे फायदा होगा।
सिंह राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
सिंह राशि के लिए शुक्र गोचर अच्छे बदलाव लेकर आएगा। पैसों के मामले में बड़ी राहत मिलेगी। खर्चे और बचत पर सही से ध्यान दे पाएंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मन खुश रहेगा। आपसी बातचीत से रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
शुक्र का गोचर कन्या राशि में ही होगा और ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। अपनी राशि में आकर शुक जातकों की पर्सनैलिटी को निखारेंगे। बात का असर बढ़ेगा। लोग बात मानेंगेष काम पहले से बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इस दौरान बचत सही तरीके से कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
शुक्र के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को भी खूब लाभ मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। इस दौरान पुरानी दिक्कतों को दूर करने का पूरा मौका मिलेगा। खर्चे पर पूरी तरह से कंट्रोल रख पाएंगे। मानसिक तौर पर शांति मिलेगी।
धनु राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
धनु राशि वालों को भी 6 नवंबर के बाद से अच्छे बदलाव दिखने शुरू होंगे। नए लोगों से कनेक्शन लाभ दिलाएगा। इस बीच इनकम के नए सोर्स बनेंगे। कोई पुराना काम पूरा होगा तो मन को सुकून मिलेगा। नौकरी में मेहनत रंग लेकर आएगी। वहीं फालतू के खर्चों पर लगाम लग पाएगा।
मीन राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
इस राशि को शुक्र गोचर से कई फायदे होंगे। रिश्तों में समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत बनेगा। तालमेल पहले से बेहतर होगा। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क करना फायदा देगा। दूसरे अगर सलाह दें तो एक बार जरूर सुनें। साथ ही कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें।






