Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 25, 2026
in धर्म
A A
Karwa Chauth
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार के दौरान, महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक लगभग एक दिन का उपवास रखती हैं और पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं।

कई बार कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना में इस व्रत को करती हैं। इस पर्व से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और नियम हैं जिनका पालन जरूर होता है। इनमें से एक है चांद की पूजा करके व्रत का पारण करना। करवा चौथ के दिन उपवास करने के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा करने के बाद भी अन्न-जल ग्रहण किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

Rashifal

15 दिन बाद कन्या राशि में आएंगे शुक्र, खुशियों से भरेगी 8 राशियों की झोली

October 23, 2026
Kaalratri

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ सिद्धिधात्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र संपन्न

October 20, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सबकी मनोकामना पूरी करने वाली मां ‘महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!

October 19, 2026
Kaalratri

सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ ‘कालरात्रि’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!

October 18, 2026
Load More

इस दिन कई बार चांद बहुत देर से निकलता है, आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानते हैं करवा चौथ के दिन चांद के देरी से निकलने के कारणों के बारे में।

करवा चौथ पर चंद्रोदय में देरी के खगोलीय कारण

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि चंद्रमा की दैनिक गति चंद्रोदय में देरी का कारण है। चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है और पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। इस वजह से चंद्रमा रोजाना लगभग 50 से 53 मिनट देर से उदित होता है।

यदि हम हिंदू पंचांग की तिथियों की बात करें, तो चंद्रोदय का गणित यह है कि पूर्णिमा के दिन चांद सूर्यास्त के ठीक साथ शाम 05:00 से 05:30 के बीच निकलता है। इसके बाद प्रतिदिन चंद्रोदय के समय में परिवर्तन आता है।

  • प्रतिपदा के दिन चंद्रोदय- शाम लगभग 06:00 बजे
  • द्वितीया के दिन चंद्रोदय- शाम लगभग 06:50 बजे
  • तृतीया के दिन चंद्रोदय- रात लगभग 07:40 बजे
  • चतुर्थी यानी करवा चौथ पर चंद्रोदय- रात 08:00 से 08:30 के बीच

क्योंकि करवा चौथ कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है, इसलिए खगोलीय गणना और पंचांग के अनुसार इस दिन चांद का उदय प्राकृतिक रूप से रात 08:00 से 08:30 के बीच या कुछ स्थानों में उसके बाद ही संभव होता है।

करवा चौथ के चांद का मौसम और वातावरणीय प्रभाव

करवा चौथ प्रायः अक्टूबर-नवंबर के महीने में आता है। इस समय वातावरण में हल्की धुंध और कोहरा रहता है। चांद क्षितिज पर उदित तो हो जाता है, लेकिन धुंध और बहुमंजिला इमारतों के कारण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने में इसे 15 से 20 मिनट का समय और लग जाता है। इसी वजह से करवा चौथ की पूजा के लिए भी महिलाओं को इंतजार करना पड़ता है।

करवा चौथ का चांद देर से निकलने के धार्मिक कारण

आमतौर पर देखा जाता है कि करवा चौथ का चांद आम दिनों की तुलना में देरी से निकलता है, इसके पीछे कुछ धार्मिक कारण हैं। इसका एक मुख्य कारण या है कि धार्मिक रूप से इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के धैर्य, समर्पण, प्रेम और कठिन तपस्या का प्रतीक माना जाता है। दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद चांद का देर से निकलना सुहागिन महिलाओं के संयम और पति के प्रति प्रेम की परीक्षा का संकेत होता है।

क्या हैं वैज्ञानिक कारण

करवा चौथ का चांद देर से निकलने का एक मुख्य वैज्ञानिक कारण यह है कि चांद हर एक दिन थोड़ा-थोड़ा करके आसमान में पूर्व दिशा की ओर बढ़ता है। इससे आमतौर पर पिछली रात की तुलना में चंद्रमा के उदय में देरी होती है। चंद्रमा का उदय हर रोज लगभग 50 मिनट देर से होता है।

यही 50 मिनट चंद्रोदय के समय में बढ़ोतरी का मुख्य कारण माने जाते हैं। करवा चौथ शरद पूर्णिमा के 4 दिन बाद मनाया जाता है और यह कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि होती है। इन चार दिनों में चंद्रमा के उदय होने का समय कुल मिलाकर काफी आगे बढ़ चुका होता है। इसका मतलब यह है कि करवा चौथ का चंद्रमा अपने आप ही पूर्णिमा की तुलना में लगभग 200 मिनट देर से उदय होता है।

करवा चौथ का चांद देरी से निकलने के धार्मिक के साथ कई वैज्ञानिक कारण हैं और मुख्य रूप से यह पंचांग की गणना के कारण होता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कथनी और करनी का विरोधाभास

August 22, 2022
cockroach janata party

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

June 6, 2026
AI

AI स्पेस में टैलेंट से भरा पड़ा है भारत, फिर पूरी क्यों नहीं हो रही है मांग?

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र, ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा
  • उत्तराखंड: चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति, चार को मिलेगी पेंशन
  • करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.