Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

प्रदूषण और पटाखे, जिम्मेदारी सरकार की भी, जनता की भी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 5, 2026
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
पटाखे
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
दिल्ली डेस्क


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखों की बिक्री और सीमित समय तक उनके इस्तेमाल की छूट दिए जाने के महज 24 घंटे बाद ही राजधानी में पारंपरिक पटाखों की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आना चिंताजनक है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सरकार को अपने निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन वास्तव में इन आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू कर पाएगा? पिछले वर्षों का अनुभव बताता है कि प्रतिबंधों और निर्देशों के बावजूद पटाखों की अवैध बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाती।

इन्हें भी पढ़े

Dhami government

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

November 5, 2026
hanuman ansh

सिनेमा के पर्दे पर लौट रही है सनातन संस्कृति की दिव्य शक्ति, आस्था बन रही है बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी ताकत !

November 5, 2026
PM Modi

सत्ता का संकल्प तभी सार्थक, अब इंतजार नहीं, निर्णायक बदलाव का समय !

November 5, 2026
Trump

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत से ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें, क्या बदल जाएगा अमेरिकी राजनीति का रुख ?

November 5, 2026
Load More

समस्या केवल पटाखों की बिक्री तक सीमित नहीं है। कई बार हरित पटाखों के नाम पर पारंपरिक और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे भी बेचे जाते हैं। वहीं, निर्धारित समयसीमा की अनदेखी कर देर रात तक आतिशबाजी जारी रहती है। इसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ता है। हर साल दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है।

यह स्वीकार करना होगा कि पटाखे दीपावली के उत्सव का लंबे समय से हिस्सा रहे हैं, लेकिन त्योहार की खुशियां प्रदूषण फैलाकर मनाना उचित नहीं है। पटाखों के इस्तेमाल में संयम बरतते हुए भी उत्सव का आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए लोग सामूहिक रूप से खुले स्थानों पर सीमित समय के लिए आतिशबाजी कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि केवल निर्धारित मानकों वाले हरित पटाखों का ही इस्तेमाल हो।

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में प्रदूषण

दरअसल, बीते दो-तीन दशकों में वायु प्रदूषण की समस्या कहीं अधिक गंभीर हो चुकी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में प्रदूषण बढ़ने लगता है, जबकि दीपावली के आसपास स्थिति और बिगड़ जाती है। पुराने वाहनों से निकलने वाला धुआं, पराली और कचरा जलाना, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल तथा पटाखों का धुआं इस समस्या को और गंभीर बनाते हैं। ऐसे में केवल किसी एक कारण को जिम्मेदार ठहराने के बजाय सभी स्तरों पर प्रयास करने की जरूरत है।

चिंता की बात यह भी है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदार सरकारी तंत्र अक्सर समय रहते प्रभावी कदम उठाने के बजाय स्थिति गंभीर होने का इंतजार करता है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने, अवैध पटाखों की बिक्री रोकने और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर नियंत्रण के लिए निरंतर निगरानी और सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

वास्तविक समाधान तभी संभव है, जब सरकार, प्रशासन और आम नागरिक अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें। केवल अदालती आदेशों या सरकारी प्रतिबंधों से प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। इसके लिए जनभागीदारी, जागरूकता और नियमों के प्रति गंभीरता भी जरूरी है।

दीपावली की खुशियां मनाने के साथ स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का ध्यान रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह सजगता दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के शासन-प्रशासन और आम लोगों को भी दिखानी होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
यति नरसिंहानंद गिरी

हिंदुओं के लिये अपनो की मौत पर रोने का अधिकार खत्म कर रहे हैं मोदी-योगी: यति नरसिंहानंद गिरी

September 29, 2023
PM Modi

‘मोदी का परिवार’…2024 में बेड़ा पार ! आम चुनाव में मोदी का मास्टरस्ट्रोक?

March 4, 2024
delhi rain

जलवायु परिवर्तन से बदला बारिश का पैटर्न, पहाड़ों में बढ़ेगी मुश्किलें!

July 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए कल बंद होंगे तुंगनाथ के कपाट, जानिए कैसी हैं तैयारियां
  • दिवाली से पहले उत्तराखंड के कर्मचारियों को तोहफा, DA बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया
  • धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.