Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों का होगा कायाकल्प, लाखों लोगों को मिलेंगे पक्के घर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2026
in दिल्ली
A A
CM Rekha Gupta
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली की 675 झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के पुनर्विकास के लिए नई नीति लागू की गई है. इसके तहत करीब 4 लाख परिवारों को पक्के मकान देने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवास मिल सकेगा.

नई नीति के तहत पात्र परिवारों को उनकी झुग्गी के बदले कम से कम 25 वर्गमीटर का पक्का मकान दिया जाएगा. इन मकानों में रहने के लिए जरूरी सुविधाएं होंगी. इनमें कमरा, किचन, बाथरूम, शौचालय और बालकनी शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो ने दिवाली वाले दिन ट्रेनों की टाइमिंग किया बदलाव, देखें नया शेड्यूल

November 6, 2026
indi opposition

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर आईना देख क्यों बौखलाया विपक्ष ?

November 3, 2026
CTI

दिल्ली के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, CTI ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

November 3, 2026
Amit Shah

अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष पर बोले अमित शाह, गायत्री मंत्र सकारात्मक बदलाव और संपूर्ण परिवर्तन का मार्ग

November 2, 2026
Load More

आसपास के इलाके में ही मकान देने की कोशिश

योजना में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को उनके मौजूदा इलाके के आसपास ही नया मकान मिल सके. इसकी वजह यह है कि झुग्गियों में रहने वाले परिवारों की रोजी-रोटी और बच्चों की पढ़ाई उसी इलाके से जुड़ी होती है. अगर उन्हें बहुत दूर भेजा जाता है, तो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है. इसलिए पुनर्वास के दौरान आसपास ही घर देने को प्राथमिकता दी जाएगी.

नई नीति के तहत पात्र परिवारों के लिए मकान की कीमत 1.50 लाख रुपये तय की गई है. इसके अलावा 50 हजार रुपये मेंटेनेंस कॉर्पस के तौर पर अलग से देने होंगे. यानी मकान पाने वाले परिवारों को कुल 2 लाख रुपये का पेमेंट करना होगा. यह राशि उन परिवारों पर लागू होगी, जो योजना की तय शर्तों को पूरा करेंगे.

किन परिवारों को मिलेगा योजना का फायदा?

इस योजना का फायदा हर झुग्गी में रहने वाले परिवार को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. पहली शर्त यह है कि संबंधित झुग्गी 1 जनवरी 2025 से पहले बनी होनी चाहिए. दूसरी शर्त के मुताबिक परिवार के पास देश के किसी भी हिस्से में अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए. इसके अलावा परिवार को योजना की दूसरी पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी.

योजना के पहले चरण में सीलमपुर, सुल्तानपुरी और लाजपत नगर को शामिल किया गया है. इन तीन इलाकों की 17 झुग्गी बस्तियों में 4,870 झुग्गियों के पुनर्विकास की योजना है. इसके तहत तीन ऊंची आवासीय कॉलोनियां बनाने का प्रस्ताव है. आगे चलकर इस नीति के तहत दिल्ली की दूसरी झुग्गी बस्तियों को भी शामिल करने का लक्ष्य है.

निर्माण क्षेत्र को भी मिल सकता है फायदा

इस योजना का असर सिर्फ झुग्गी बस्तियों तक सीमित नहीं रहेगा. बड़े स्तर पर मकान बनाने के लिए निर्माण से जुड़ी कई चीजों की जरूरत होगी. इससे रियल एस्टेट, सीमेंट, स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों को भी काम मिलने के अवसर बन सकते हैं. योजना का मुख्य लक्ष्य झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान देना और उनके रहने की स्थिति में सुधार करना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जन समुदाय के समाजिक एवं आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा हैं हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

May 14, 2024
amit shah vs rahul gandhi

राहुल गांधी के अमित शाह पर हमले के बाद बीजेपी का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ‘चर्चा से मत भागना’

August 11, 2026
Minister Anil Bij

सर्वदलीय गौरक्षा मंच ने मंत्री अनिल बिज को दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

December 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने दिए निर्देश
  • इन निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार टैक्स के नियमों में बदलाव पर कर रही विचार
  • अजीत डोभाल के ‘अपमान’ से लेकर ‘घुसपैठिए’ वाले बयान तक, राहुल-अखिलेश पर भड़के सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.