Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

धनतेरस पर ₹3000 सस्‍ता हुआ सोना… ₹5500 गिरी चांदी, जान लीजिए नया भाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
gold
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 6 नवंबर को 999 शुद्धता वाला सोना 3,106 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं चांदी की कीमत 5,437 रुपये टूटकर 1,81,863 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है. लेकिन अगर पिछले साल धनतेरस के आसपास सोना खरीदने वालों की बात करें तो अब भी फायदे में हैं. एक साल से कुछ ज्‍यादा समय में सोने की कीमत में करीब 8.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है यानी पिछले साल खरीदे गए 10 ग्राम सोने की कीमत अब 11,439 रुपये ज्‍यादा हो गई है.

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने दिए निर्देश

November 6, 2026
Tax

इन निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार टैक्स के नियमों में बदलाव पर कर रही विचार

November 6, 2026
malabar

भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया दिखाएंगे समुद्री ताकत

November 6, 2026
PM Modi and Surya

बच्ची की गणेश वंदना सुनते रहे PM मोदी और सूर्या, शेयर किया वीडियो

November 6, 2026
Load More

एक दिन में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 5 नवंबर को सोने का 999 शुद्धता वाला भाव 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 6 नवंबर को ये 3,106 रुपये गिरकर 1,41,023 रुपये पर खुला. चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. 5 नवंबर को चांदी का भाव 1,87,300 रुपये प्रति किलो था, जो 6 नवंबर को 5,437 रुपये गिरकर 1,81,863 रुपये पर पहुंच गया. इस तरह, एक ही दिन में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

पिछले धनतेरस पर कितना था सोने का भाव?

धनतेरस 2025, 18 अक्टूबर को शनिवार के दिन पड़ा था. IBJA शनिवार और रविवार को सोने-चांदी के रेट जारी नहीं करता है. इसलिए पिछले साल धनतेरस के आसपास सोने की कीमत की तुलना के लिए 17 अक्टूबर 2025 के रेट को आधार बनाया गया है. IBJA के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2025 को 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 6 नवंबर 2026 को यह 1,41,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

इस हिसाब से पिछले साल धनतेरस के आसपास सोना खरीदने वालों को 10 ग्राम पर 11,439 रुपये का फायदा हुआ है यानी इस दौरान सोने की कीमत में करीब 8.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

1 लाख रुपये के निवेश की कितनी हो गई वैल्यू?

अगर किसी ने पिछले साल धनतेरस के आसपास सोने में 1 लाख रुपये लगाए थे, तो IBJA के रेट के मुताबिक आज उस निवेश की कीमत करीब 1,08,827 रुपये हो गई होती यानी एक साल से कुछ ज़्यादा समय में 1 लाख रुपये के निवेश पर करीब 8,827 रुपये का फायदा हुआ है. वहीं 10 ग्राम सोना खरीदने वालों को 11,439 रुपये की बढ़ोतरी का फायदा मिला है ये गणना IBJA के सोने के भाव पर आधारित है. इसमें 3 फीसदी जीएसटी और ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. इसलिए वास्तविक खरीद और बिक्री पर मिलने वाला रिटर्न अलग हो सकता है.

रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट के बावजूद सोना महंगा

साल 2026 में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. साल की शुरुआत में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद कीमतों में बड़ी गिरावट आई. हालिया गिरावट के बावजूद सोने का भाव पिछले साल धनतेरस के आसपास के स्तर से काफी ऊपर बना हुआ है. सोने की कीमतों पर डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों, महंगाई और दुनिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का असर पड़ता है.

इसके अलावा दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी और गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी इसकी कीमतों को प्रभावित करते हैं. हालांकि, सोने में पिछले एक साल में मिली बढ़ोतरी भविष्य में भी जारी रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. ऐसे में निवेशकों को कीमतों में उतार-चढ़ाव और अपने निवेश के लक्ष्य को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुख्यमंत्री ने किया मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन

March 3, 2024
Centers for Future Skills

देशभर में खुलेंगे 50 सेंटर फॉर फ़्यूचर स्किल्स : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

March 3, 2025
fascism

क्या है फासिज्म, जिसकी आहट कई देशों में!

May 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने दिए निर्देश
  • इन निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार टैक्स के नियमों में बदलाव पर कर रही विचार
  • अजीत डोभाल के ‘अपमान’ से लेकर ‘घुसपैठिए’ वाले बयान तक, राहुल-अखिलेश पर भड़के सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.