Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया दिखाएंगे समुद्री ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2026
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
malabar
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत का स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘मलाबार-2026’ में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंच गया है। यह गाइडेड मिसाइलों से लैस स्टील्थ फ्रिगेट हैं व भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है।

गुरुवार को भारतीय नौसेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा है। यहां नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। चारों देशों की नौसेनाएं इस अभ्यास के दौरान समुद्र में आपसी तालमेल, युद्धक संचालन की क्षमता और साझा रणनीतियों को और मजबूत करेंगी।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने दिए निर्देश

November 6, 2026
Tax

इन निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार टैक्स के नियमों में बदलाव पर कर रही विचार

November 6, 2026
PM Modi and Surya

बच्ची की गणेश वंदना सुनते रहे PM मोदी और सूर्या, शेयर किया वीडियो

November 6, 2026
gold

धनतेरस पर ₹3000 सस्‍ता हुआ सोना… ₹5500 गिरी चांदी, जान लीजिए नया भाव

November 6, 2026
Load More

जापान पहुंचने पर आईएनएस सह्याद्रि का जापान की समुद्री आत्मरक्षा बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर योकोसुका जिले के कमांडेंट वाइस एडमिरल यागी कोजी और भारतीय मिशन के उप प्रमुख आर. मधु सुदन भी मौजूद रहे। यह स्वागत भारत और जापान के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी और बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है।

‘मालाबार 2026’ के तहत अभ्यास दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में बंदरगाह पर पेशेवर बातचीत, आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान और संयुक्त अभियानों की योजना बनाने जैसी गतिविधियां होंगी। इसके बाद समुद्री चरण शुरू होगा। समुद्री चरण बेहद महत्वपूर्ण रहेगा, इसमें आईएनएस सह्याद्रि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के युद्धपोतों और अन्य सैन्य इकाइयों के साथ हिस्सा लेगा।

समुद्र में होने वाली गतिविधियों के दौरान चारों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे के संचालन के तरीकों को समझने और संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य आपसी विश्वास मजबूत करना, सैन्य तालमेल बेहतर बनाना और क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाना है।

आईएनएस सह्याद्रि की मलाबार-2026 में भागीदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती समुद्री भागीदारी और मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भारत के ‘महासागर’ विजन के भी अनुरूप है। महासागर यानी ‘क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति’ की सोच के तहत भारत क्षेत्रीय देशों के साथ समुद्री सुरक्षा और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

हाल ही में फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात की थी। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई गति देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से यहां अहम वार्ता की थी।

इस मुलाकात ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चारों देशों के बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। यहां हुई विभिन्न बैठकों में क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। गौरतलब है कि फिलीपींस सेबू में आयोजित 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व जापान रक्षा नेतृत्व के साथ अलग-अलग बैठकें कर रक्षा सहयोग की समीक्षा की और भविष्य में साझेदारी बढ़ाने के रास्तों पर विचार किया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बरसात से तबाही

बरसात में कुदरत के कोप पर होती राजनीति

September 9, 2024

प्राचीन ही नहीं समृद्ध और वैज्ञानिक भी है संस्कृत भाषा

August 21, 2024

मोदीराज में ताकतवर हुई सेना, चीन-पाकिस्तान ही नहीं अब पूरी दुनिया के लिए भारत बना चुनौती

September 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR लिस्ट से बाहर हुए वोटरों का फिर होगा वेरिफिकेशन, EC ने दिए निर्देश
  • इन निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार टैक्स के नियमों में बदलाव पर कर रही विचार
  • अजीत डोभाल के ‘अपमान’ से लेकर ‘घुसपैठिए’ वाले बयान तक, राहुल-अखिलेश पर भड़के सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.