Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

आधुनिक लेखन, सिनेमा एवं कलाओं में भगवान श्रीराम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 7, 2026
in विशेष
A A
shri ram
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

lokendra singhडॉ. लोकेन्द्र सिंह


नई दिल्ली। श्रीराम भारतीय जनमानस की चेतना में केवल एक ऐतिहासिक चरित्र नहीं, बल्कि मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श के शाश्वत प्रतीक हैं। इसलिए भारत और भारत के बाहर भी, राम पर विपुल लेखन हुआ, सिनेमा एवं नाट्य रचे गए, कला-संस्कृति में भी श्रीराम के संदेश की छाप है। हम कह सकते हैं कि आधुनिक साहित्य, सिनेमा और दृश्य कलाओं में नए सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टिकोणों के साथ रामकथा पुनर्परिभाषित हुई है। राम की कहानी है ही ऐसी कि हम सब जितनी बार सुनते, देखते और पढ़ते हैं, उतनी बार जीवन के वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। इसी अलौकित आनंद की अनुभूति के लिए हम बार-बार रामकथा में डूबना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़े

world bank

विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी!

November 10, 2026
Govardhan Puja festival

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव

November 10, 2026
Mohan Bhagwat

किसी की मेहरबानी पर नहीं चल रहा RSS, मिलता कुछ नहीं फिर भी जिंदगी समर्पित कर देते हैं प्रचारक: मोहन भागवत

November 9, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड स्थापना दिवस, 26 वर्षों का संघर्ष और बलिदान से बने राज्य के विकास की नई उड़ान तक का सफर

November 9, 2026
Load More

आधुनिक साहित्य एवं लेखन

भगवान श्रीराम पर विपुल लेखन किया जा चुका है। इसके बाद भी आनंद की बात है कि श्रीराम पर आज भी खूब लिखा जा रहा है और आगे भी लिखा जाता रहेगा। आधुनिक लेखकों ने नये ढंग से और अपने ढंग से राम कहानी सुनाने का प्रयास किया है। वे श्रीराम को अलौकिक ईश्वर के रूप में भी प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके साथ ही उनको एक संघर्षशील मानव, संवेदनशील शासक और अंतर्द्वंद्वों से जूझते नायक के रूप में भी दिखाने का प्रयास किया गया है। ‘राम की शक्ति-पूजा’ में सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ने राम को सामान्य मनुष्य के रूप में चित्रित किया जो युद्धक्षेत्र में रावण की महाशक्ति से मुकाबला करते हुए संशय और निराशा के दौर से गुजरते हैं। आत्मशक्ति की खोज करते हैं।

श्रीराम का यह रूप मानव संघर्ष, आत्मसंशय पर विजय और राष्ट्र जागरण का प्रतीक बन जाता है। इसी प्रकार, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नरेंद्र कोहली ने रामकथा को पारंपरिक धार्मिक या भक्तिकाव्य के रूप में नहीं, बल्कि एक यथार्थवादी, वैज्ञानिक और आधुनिक मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। उनकी रामकथा में ऋषि-मुनि केवल पूजा-पाठ करने वाले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक, रणनीतिकार और समाज को आत्मनिर्भर बनाने वाले बुद्धिजीवी के रूप में दिखाया गया है। उनके अनुसार राक्षस कोई अलग जीव नहीं थे, बल्कि समाज का शोषण करने वाली और मानवीय शांति में बाधक बनने वाली ‘प्रवृत्ति’ के प्रतीक थे, जिसे उन्होंने आज की घटनाओं से जोड़कर समझाया है। युवाओं के प्रिय लेखक अमीश त्रिपाठी ने ‘रामचंद्र शृंखला’ में राम को नियमों के पालनकर्ता, कानून के प्रति प्रतिबद्ध और समाज सुधारक के रूप में प्रस्तुत किया है।

सिनेमा में राम कहानी

भगवान श्रीराम और उनकी कहानी के अन्य पात्रों पर सिनेमा, धारावाहिक और नाटकों की एक लंबी शृंखला है। रामकथा पर सिनेमा रचने में केवल भारतीय ही शामिल नहीं है, अपितु विदेशी निर्माता भी शामिल हैं। रामानंद सागर ने ‘रामायण’ पर अमर चित्रपट बनाकर इतिहास रच दिया। दूरदर्शन पर प्रसारित इस धारावाहिक में अरुण गोविल द्वारा निभाया गया राम का शांत, सौम्य और करुणामय रूप भारतीय जनमानस में स्थायी रूप से अंकित हो गया।

रामानंद सागर ने एक ऐसी लकीर खींची है कि उसके आगे जाना मुश्किल हो रहा है। अभी दो-तीन वर्ष पहले कुछ निर्माताओं ने रामायण पर अपने ढंग से फिल्म बनाई। उनके प्रयोगों को दर्शकों ने नकार दिया। अब नयी टीम मैदान में है, 4000 करोड़ के बजट के साथ रामायण की कहानी सुनाने आए हैं। उनके भी कुछ प्रयोगों को जनता स्वीकार नहीं कर पा रही है। जहाँ व्यवसाय और वैचारिक एजेंडा हावी होगा, वहाँ भाव की प्रधानता का लोप होना सामान्य बात है। भारतीय इतिहास पर सिनेमा रचने वालों को ‘हनुमान अंश’ के निर्माताओं से सीखना चाहिए, जिन्होंने पैसा कमाने पर नहीं अपितु कहानी सुनाने पर ध्यान दिया।

मणिरत्नम की फिल्म रावण (2010) जैसे प्रयोगों में राम, सीता और रावण के प्रतीकों को आधुनिक पुलिस अधिकारी, बंधक और विद्रोही के जटिल द्वंद्व के रूप में प्रस्तुत किया गया। तमिल, तेलगू, गुजराती, मराठी और कन्नड सहित अन्य भारतीय भाषाओं में भी रामकथा पर सिनेमा रचा गया है। रामायण ने जापान के चित्रपट निर्माताओं को भी आकर्षित किया। जापानी फिल्म निर्माता युगो साको ने बच्चों के लिए ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (1992)’ का निर्माण किया। लेकिन यह केवल बच्चों को नहीं, अपितु सबको पसंद आई। इसे जापानी एनीमेशन और भारतीय कथा के अनूठे समन्वय के तौर पर देखा गया।

कला एवं आधुनिक चित्रांकन में श्रीराम 

परंपरागत लघुचित्र शैलियों (कांगड़ा, मेवाड़, मधुबनी) से आगे बढ़कर आधुनिक चित्रकारों ने रामकथा को नए कैनवास पर उकेरा। श्री अयोध्या धाम के नवीन राम मंदिर में स्थापित अरुण योगीराज द्वारा निर्मित ‘बालक राम’ की श्याम शिला मूर्ति पारंपरिक शिल्पशास्त्र (होयसल शैली के प्रभाव) और आधुनिक सूक्ष्म मानवीय भावों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

आधुनिक युग में श्रीराम का स्वरूप केवल उपासना तक सीमित न रहकर न्याय, मर्यादा, मानवीय करुणा और कर्तव्यबोध के ऐसे जीवंत आदर्श के रूप में विकसित हुआ है, जो हर नए माध्यम के साथ प्रासंगिक बना रहता है।

तेलुगू सिनेमा : संपूर्ण रामायणमु (1958) – एन. टी. रामाराव (श्रीराम)। सीताराम कल्याणम (1961) – एन. टी. रामाराव (रावण) और हरनाथ (राम)। लव कुश (1963) – यह तेलुगू सिनेमा की मील का पत्थर मानी जाने वाली रंगीन फिल्म है, जिसमें एन. टी. रामाराव ने श्रीराम और अंजलि देवी ने सीता का अभिनय किया था। श्री राम राज्यम (2011) – बापू द्वारा निर्देशित, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण (श्रीराम) और नयनतारा (सीता) मुख्य भूमिका में थे।

तमिल सिनेमा : सीता कल्याणम (1934) – प्रभात टॉकीज और मुरुगादास द्वारा निर्देशित प्रारंभिक काल की प्रसिद्ध फिल्म।

कन्नड़ सिनेमा : वाल्मीकि (1963) – महर्षि वाल्मीकि के जीवन और रामायण रचना पर केंद्रित फिल्म (डॉ. राजकुमार मुख्य भूमिका में)। श्री राम पूजा (1955)। दशहरा (1960) – भगवान विष्णु के दशावतारों में रामावतार प्रसंग।

मराठी सिनेमा : लंका दहन (1917) – दादा साहेब फाल्के द्वारा निर्मित ऐतिहासिक मूक फिल्म, जिसमें अन्ना सालुंके ने श्रीराम और सीता दोनों की भूमिका निभाई थी। सेतु बंधन (1932) – बाबूराव पेंटर और भालजी पेंढारकर द्वारा निर्देशित। रामराज्य (1943) – विजय भट्ट द्वारा मराठी और हिंदी दोनों में एक साथ बनाई गई। यह एकमात्र ऐसी फिल्म मानी जाती है जिसे महात्मा गांधी ने देखा था।

गुजराती सिनेमा : संपूर्ण रामायण (1970 के दशक) – गुजराती में डब व रूपांतरित रूप में प्रदर्शित। सीता हरण / सती सीता (Sati Sita) – गुजराती धार्मिक सिनेमा के दौर में निर्मित।

मलयालम : कंचन सीता (1977) – जी. अरविंदम द्वारा निर्देशित समांतर सिनेमा की विश्वप्रसिद्ध कलात्मक फिल्म, जो सी. एन. श्रीकंटन नायर के नाटक पर आधारित है। इसमें प्रकृति को सीता का रूप मानकर राम के अंतर्द्वंद्व को दिखाया गया है। सीता स्वयंवरम (1976)।

बंगाली : सीता (1933) – देबकी बोस द्वारा निर्देशित, जो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (वेनिस) में सम्मानित होने वाली प्रारंभिक भारतीय फिल्मों में से एक थी। मेघनाद वध – माइकल मधुसूदन दत्त के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित विभिन्न नाट्य और सिनेमाई रूपांतरण।

असमिया / ओड़िया : सीता बिबाह (1936) – ओड़िया सिनेमा की पहली सवाक (बोलती) फिल्म, जो पूरी तरह श्रीराम और सीता के विवाह प्रसंग पर ही आधारित थी।


लेखक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बर्थडे पर हुई भावुक, दिव्यांग बच्चों का गाना सुनकर बोलीं- ‘इन्होंने दिल से गाया’ !

June 20, 2025

सबसे तेजी से बढ़ती भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है AAP : वीरेंद्र सचदेवा

November 18, 2023
PM Modi make elections

मुस्लिम और मंगलसूत्र से पीएम मोदी ने चुनाव को आक्रामक बनाया?

April 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विकसित उत्तराखंड देश के विकास में देगा महत्वपूर्ण योगदान: PM मोदी
  • प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला
  • सीएम रेखा ने किया ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.