Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में लागू हुआ नया कानून, समय पर काम नहीं होने पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2026
in दिल्ली
A A
CM Rekha Gupta
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी सेवाओं को समय पर मुहैया कराने के साथ ही पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ‘एक नया कानून’ अधिसूचित किया है। दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली सेवा वितरण अधिकार अधिनियम, 2026’ अधिसूचित किया है। इसका मकसद सरकारी सेवाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम बनाना है। यह कानून 2011 के पुराने नियम की जगह लेगा। अब निर्धारित समय में काम नहीं होने या अनुचित कारण से आवेदन निरस्त करने पर जिम्मेदार अधिकारी पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा। नागरिक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे, जिससे दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हर काम के लिए तय होगी समय सीमा

इन्हें भी पढ़े

yamuna river

सीएम रेखा ने किया ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

November 10, 2026
Govardhan Puja festival

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव

November 10, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिवाली की आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 449 तक पहुंचा, सांसों पर संकट!

November 9, 2026
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो ने दिवाली वाले दिन ट्रेनों की टाइमिंग किया बदलाव, देखें नया शेड्यूल

November 6, 2026
Load More

दिल्ली में सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिकों के लिए सुगम बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण का अधिकार) अधिनियम, 2026’ (दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विस एक्ट, 2026) को अधिसूचित किया है। इस नए कानून का मकसद सरकारी विभागों में सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा से बांधना और अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है। यह अधिनियम वर्ष 2011 के पुराने समयबद्ध सेवा वितरण कानून की जगह लेगा और एक आधुनिक जवाबदेह व्यवस्था लागू कराने में मदद करेगा।

तय होगी समय-सीमा, जिम्मेदार अधिकारी की होगी पहचान

नए कानून के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाएं निर्धारित समय के भीतर प्राप्त करने का वैधानिक अधिकार मिलेगा। सरकार अधिसूचना के माध्यम से यह तय करेगी कि कौन-कौन सी सेवाएं इस कानून के दायरे में आएंगी। हर सेवा को उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम समय सीमा निर्धारित की जाएगी। हर सेवा के लिए एक नामित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस कानून के दायरे में संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों और अधिसूचित संस्थाओं को लाया जाएगा। अब किसी आवेदन के लंबित रहने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे नागरिकों को अनिश्चितकाल तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

आवेदन पर क्या फैसला हुआ? जान सकेंगे लोग

इस कानून के तहत आम लोगों को जानकारी रहेगी कि उनका काम किस अधिकारी को करना है और उसे पूरा करने की समय सीमा क्या है। नए कानून में सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और उनकी ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था की गई है। हर आवेदन को एक विशिष्ट आवेदन संख्या दी जाएगी।

इस आईडी से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। अब विभागों को सभी आवेदनों का डिजिटल रिकॉर्ड रखना होगा और उनकी स्थिति नियमित रूप से अपडेट करनी होगी। अब तय समय-सीमा में सेवा देना अधवा आवेदन अस्वीकार करने का कारण लिखित रूप में बताना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

अपने आप आगे बढ़ेगी अपील

नए कानून के आने के बाद विभागीय स्तर पर लंबित मामलों की निगरानी की जा सकेगी। इस अधिनियम का एक महत्वपूर्ण प्रावधान स्वतः अपील (ऑटोमेटिक एस्क्लेशन) की व्यवस्था है। यदि नामित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में सेवा उपलब्ध नहीं कराता है तो मूल आवेदन को ही नागरिक शिकायत निवारण प्राधिकरण के समक्ष अपील माना जाएगा। नागरिक को केवल देरी के कारण अलग से अपील दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। हर विभाग में एक अधिकारी को नागरिक शिकायत निवारण प्राधिकरण के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह प्राधिकरण सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश देगा और देरी के लिए जिम्मेदारी भी तय करेगा।

30 दिन के भीतर अपील का होगा निपटारा

अपील का सामान्यतः 30 दिनों के भीतर निपटारा करना होगा। यदि प्राधिकरण निर्धारित अवधि में अपील का निपटारा नहीं करता है तो मामला स्वतः दिल्ली सेवा अधिकार आयोग तक पहुंचने की व्यवस्था भी की गई है। आयोग दूसरी अपीलों की सुनवाई करने के साथ कानून के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा। उसे सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करने, प्रक्रियाओं में सुधार सुझाने और जरूरी मामलों का संज्ञान लेकर जांच करने का अधिकार होगा।

लापरवाही पर 5,000 रुपये तक जुर्माना

नए नियम में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और उन पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। यदि बिना उचित कारण सेवा देने में देरी होती है तो संबंधित अधिकारी पर देरी के हर दिन के लिए 250 रुपये का अर्थदंड लगाया जा सकेगा। इसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये निर्धारित की गई है। किसी आवेदन को अनुचित या बिना पर्याप्त कारण अस्वीकार करने पर 250 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का एकमुश्त अर्थदंड लगाया जा सकेगा। आर्थिक दंड लगाने से पहले संबंधित अधिकारी को पक्ष रखने के लिए समय दिया जाएगा। इस कानून का मकसद सरकारी सेवाओं में गैरजरूरी देरी कम करना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
leader

सामयिक : चुनावी भाषण और हिंसा

December 14, 2022
Allahabad High Court

नोएडा प्रदर्शन मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द की, रिहाई के दिए निर्देश

September 2, 2026
Biden

व्हाइट हाउस में कोकीन मिलने के बाद मचा बवाल? टेंशन में बाइडन

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विकसित उत्तराखंड देश के विकास में देगा महत्वपूर्ण योगदान: PM मोदी
  • प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला
  • सीएम रेखा ने किया ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.