Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2026
in राष्ट्रीय
A A
8th pay commission
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित वेतन और पेंशन मिलने के लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है.

आठवां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, और कुछ विशिष्ट न्यायालयों, नियामक निकायों तथा सरकारी विभागों के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य लाभों की समीक्षा करेगा और उनमें बदलाव की सिफारिश करेगा.आठवें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस हिसाब से आयोग को अपनी रिपोर्ट मई 2027 तक सरकार को देनी होगी.

इन्हें भी पढ़े

पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
PM modi

रोजाना का सफर क्यों हो लंबा, नोएडा मेट्रो विस्तार पर PM मोदी ने ऐसे दी गुड न्यूज

November 11, 2026
crpf constable

पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

November 11, 2026
fund

एनर्जी झटके के बाद भी नहीं डगमगाया भारत, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था

November 11, 2026
Load More

कब से बढ़कर मिलेगी सैलरी?

मई 2027 में रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार उसकी समीक्षा करेगी, वित्तीय बोझ का आकलन करेगी और मंजूरी देगी। इसलिए, बढ़ी हुई सैलरी या नया वेतन ढांचा वास्तविक रूप से 2027 की दूसरी छमाही या उसके बाद ही कर्मचारियों के खातों में दिखना शुरू होने की उम्मीद है।

मई में आयोग के रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार उसकी समीक्षा करेगी. इस दौरान इस बात का भी आकलन किया जाएगा कि वेतन आयोग में सैलरी हाइक व बकाए एरियर का भुगतान करने में सरकारी खजाने पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा. इस पूरी प्रक्रिया में थोड़ा और वक्त लग जाएगा इसलिए माना जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 2027 की दूसरी छमाही या उसके बाद ही मिल पाएगी.

1 जनवरी प्रभावी तारीख होने का मतलब

भारत में हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करने की परंपरा रही है. पिछला यानी कि 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था. 1 जनवरी 2026 को इसके 10 साल पूरे हो रहे हैं इसलिए नए वेतन आयोग के इस तारीख से प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अक्टूबर 2025 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जब 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी शर्तों (Terms of Reference) को मंजूरी दी थी, तब सरकार ने खुद कहा था कि सामान्य तौर पर वेतन आयोग हर 10 साल में लागू होते हैं और इसी क्रम में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद है.

अब चूंकि आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आएगी और फिर इसके बाद ही फिटमेंट फैक्टर और सैलरी हाइक पर सरकार फैसला लेगी इसलिए भले ही बढ़ी हुई सैलरी आपके खाते में बाद में आए, लेकिन आपका हिसाब-किताब 1 जनवरी 2026 से ही शुरू होगा. यानी कि सरकार 1 जनवरी 2026 से लेकर जिस महीने नया वेतन लागू होगा, उसके बीच का पूरा अंतर जोड़कर एरियर के तौर पर कर्मचारियों को भुगतान करेगी

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Culture, India

सांस्कृतिक राष्ट्रत्व में है अलगाव की समस्या का समाधान

April 27, 2023
india economy

आर्थिक विकास के दृष्टि से वित्तीय वर्ष 2023-24 भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ

June 8, 2024
World Human Rights Day

विश्व मानवाधिकार दिवस 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि

December 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’
  • ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा
  • इन 12,000 करोड़ी फिल्मों के ‘रामायण’ ने छुड़ाए छक्के, 7वें दिन ध्वस्त किए 8 पिक्चरों के बड़े रिकॉर्ड्स!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.