Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
sugar
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नवंबर की दूसरी छमाही के लिए घरेलू बाजार में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया है। विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। सरकार ने चीनी मिलों को नवंबर महीने में 30 नवंबर तक उत्पादित चीनी को दूसरी छमाही के लिए तय बिक्री कोटे के अलावा बेचने की अनुमति भी दी है। यह सुविधा उन मिलों पर लागू होगी, जिन्होंने नवंबर में गन्ने की पेराई शुरू की है या अक्टूबर में ही पेराई शुरू कर दी थी।

सरकार के अनुसार, जिन चीनी मिलों ने इस साल अक्टूबर में पेराई शुरू कर दी थी, उन्हें अक्टूबर में उत्पादित चीनी को नवंबर के दौरान बेचने की पहले ही अनुमति दी जा चुकी है। सरकार ने सितंबर 2026 से चीनी बिक्री के पुराने मासिक कोटा सिस्टम को बदलकर 15 दिन के कोटा सिस्टम की शुरुआत की है।

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
Load More

इसका उद्देश्य चीनी की कीमतों में कृत्रिम उतार-चढ़ाव, कम कीमत पर बिक्री और महीने के अंत में चीनी का भंडारण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है। इसके तहत घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री के लिए प्रत्येक मिल का कोटा अब हर 15 दिन में तय किया जाता है। सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक चीनी मिल को 15 दिन के लिए आवंटित कोटे की कम से कम 40 प्रतिशत मात्रा पहले सप्ताह में बेचनी होगी। बची हुई मात्रा अगले सप्ताह में बेचनी होगी।

सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ये कदम उठाए हैं। एक समय देश के कई खुदरा बाजारों में चीनी की कीमत 70 रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई थी। बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर तक देश के प्रमुख शहरों में खुदरा चीनी की कीमत 61 से 66 रुपए प्रति किलो के बीच रही। वहीं, पूरे देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 60.53 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई। सरकार ने त्योहारों के मौसम में उचित कीमतों पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) के तहत 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा भी दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है।

वित्त मंत्रालय ने 20 अगस्त को 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति 31 अक्टूबर तक दी थी। इसके बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सरकार ने नई अधिसूचना जारी कर इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी। सरकार की ओर से अधिक चीनी आयात की अनुमति दिए जाने की घोषणा के बाद घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट आई है, जिसके चलते फिलहाल चीनी का आयात कम रहा है।

सरकार का मानना है कि आयात की समयसीमा बढ़ाने से घरेलू कीमतों में दोबारा तेजी आने की स्थिति में बाजार में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। सरकार के मुताबिक, आयात की अनुमति देने से महंगाई बढ़ने की आशंकाएं भी कम होती हैं। इससे घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव घटता है और विदेशी खेप के भारत पहुंचने से पहले ही व्यापारी अपने स्टॉक को बाजार में निकालने लगते हैं।

चीनी की उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने आयात की अनुमति देने के अलावा कई अन्य कदम भी उठाए हैं। इनमें व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की सीमा तय करना भी शामिल है। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखना और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के दौर को नियंत्रित करना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023

विपक्षी एकता आर्थिक भी हो

December 14, 2022
Gyanvapi

250 से ज्यादा सबूत फिर भी ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट में देरी क्यों? सामने आई बड़ी वजह

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
  • यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह
  • चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.