Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2026
in राष्ट्रीय
A A
rajnath singh
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हमारे लिए विकसित भारत का अर्थ केवल पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं है। वह इसका एक महत्वपूर्ण घटक अवश्य है, लेकिन विकसित भारत का हमारा सपना इससे कहीं व्यापक है। यह बात आज शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्माकुमारीज की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

राजनाथ सिंह ने कहा, “हम अपने निर्णयों में केवल यह न देखें कि इससे हमें कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा बल्कि यह भी देखें कि इससे समाज को कितना लाभ होगा। हम यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीता जाएगा बल्कि यह सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर बनाया जाएगा। राज-काज को नीति और नैतिकता के माध्यम से संचालित करना ही राजनीति का वास्तविक भाव है। राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का माध्यम है।”

इन्हें भी पढ़े

sugar

चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
Load More

कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे लिए विकसित भारत का अर्थ है, ऐसा भारत जहां नागरिक ईमानदार हों, परिवारों में संस्कार हों, समाज में सद्भाव हो, महिलाओं का सम्मान हो, युवाओं में अनुशासन हो और हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का भाव हो। यहां उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विकास केवल व्यक्तिगत मुक्ति का मार्ग नहीं है। यह राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण का मार्ग भी है। आज आवश्यकता इस बात की है, कि हम, हमारी शिक्षा, हमारा मन, हमारे वचन, हमारे कर्म, हमारा समाज, यहां तक कि हमारी राजनीति भी, अध्यात्म से जुड़े और बेहतर समाज और विश्व का मार्ग प्रशस्त करे।

रक्षा मंत्री का कहना है कि यदि राजनीति में केवल प्रतिस्पर्धा, आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा दिखाई देगी, तो युवा उससे दूरी बनाएंगे। लेकिन यदि उन्हें राजनीति में सेवा, राष्ट्रनिर्माण, चरित्र निर्माण और समाज परिवर्तन की संभावना दिखाई देगी, तो वे निश्चित रूप से इससे जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवा इस देश के केवल भविष्य नहीं, बल्कि उसके पहले देश का वर्तमान भी हैं। देश का भविष्य किसी आने वाले कल में अचानक तैयार नहीं होता। उसका निर्माण आज के प्रयासों में होता है। और कायदे से देखा जाए, तो वर्तमान में जो बीज बोया जाता है, भविष्य में उसी का फल मिलता है।

उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग कीजिए, लेकिन तकनीक को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। सूचना प्राप्त कीजिए, लेकिन विवेक को मत खोइए। दुनिया से जुड़िए, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहिए। आधुनिक होना और अपनी सांस्कृतिक पहचान को भूल जाना, ये दोनों अलग-अलग बातें हैं। इनके बीच अंतर करना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि जिस सफलता से केवल व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो, लेकिन समाज को कोई दिशा न मिले, उसकी उपयोगिता सीमित रह जाती है। युवाओं को केवल करियर बनाने की चिंता नहीं करनी चाहिए, उन्हें कैरेक्टर बनाने पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब आप समाज में कोई कमी देखें, तो केवल उसकी आलोचना मत कीजिए, उसे दूर करने की जिम्मेदारी भी उठाइए। यही वह दृष्टिकोण है, जो एक सामान्य युवा को एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है और एक जिम्मेदार नागरिक को राष्ट्रनिर्माण का सहभागी बनाता है। यदि आज का युवा अपने भीतर ज्ञान के साथ विवेक, शक्ति के साथ संयम, सफलता के साथ संवेदना और महत्वाकांक्षा के साथ राष्ट्रसेवा का भाव विकसित करता है, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा संकल्प अवश्य साकार होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Former soldiers returned from Qatar

कतर से लौटे पूर्व सैनिक बोले- ‘पीएम मोदी न होते तो हम नहीं बचते’

February 12, 2024
leader

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में बागी सांसद को मिली राहत

November 29, 2022
voters

ऐसे होगी बुर्के-घूंघट वाली वोटर्स की पहचान, चलेगा ये आदेश

October 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह
  • चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश
  • कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.