नई दिल्ली। शेख हसीना की वापसी और हिंसा से प्रभावित बांग्लादेश के तेवर भारत के प्रति भी नरम पड़ रहे हैं। नए सिरे से गंगा जल संधि करने पर अड़ा बांग्लादेश अब किसी तरह भारत से बात करके इसके नवीकरण के लिए तैयार हो गया है। दिसंबर में ही भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि समाप्त हो रही है। बांग्लादेश ने भारत से अपील की है कि वह संधि को रिन्यू करने पर बात करना चाहता है।
कब खत्म हो रही है गंगा जल संधि की अवधि
12 दिसंबर को गंगा जल संधि कि अवधि समाप्त हो रही है. बांग्लादेश चाहता था कि संधि को नए सिरे से किया जाए। इसमें सूखे के दौरान उसे मिलने वाले पानी की मात्रा को लेकर गारंटी दी जाए। इसके अलावा बांग्लादेश एक विशेष तकनीकी टीम गठित करने की मांग कर रहा था। वहीं भारत का कहना है कि गंगा जल संधि और सीमा पार नदियों के विवाद को सुलझाने के लिए संयुक्त नदी आयोग की पर्याप्त है और यही काम करता रहेगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत चल रही थी। बांग्लादेश के 10 सदस्यीय तकनीकी समिति के प्रमुख और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार राशद तितुमीर ने कहा. संधि से जुड़ी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब गंगा के पानी के समान और निष्पक्ष बंटवारे के लिए जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संधि कि अवधि पूरी होने से पहले ही ठोस कदम उठाया जाएगा। बांग्लादेश के जल संशाधन मंत्री शाहिदउद्दीन चौधरी ने भारत को पत्र लिखकर कहा कि जल्द गंगा जल संधि पर बात शुरू होनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि भारत और बांग्लादेश दोनों कम से कम 54 नदियों का जल साझा करते हैं। हालांकि समझौता केवल गंगा नदी के पानी को लेकर ही हुआ है। मौजूदा संधि 12 दिसंबर 1996 को हुई थी। उस समय बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार थी। संधि में कहा गया है कि जनवरी से मई तक अगर नदी का बहाव 70 हजार क्यूसेक से कम होता है तो बांग्लादेश को कम से कम 35 हजार क्यूसेक पानी देना होगा।
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद दोनों देशों के संबंध खराब हो गए। एक तो मोहम्मद यूनुस की अगुआई में बनी अंतरिम सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होने लगे। वहीं बांग्लादेश पाकिस्तान से करीबी बढ़ाने लगा। शेख हसीना ने भारत में ही शरण ले रखी है। इसको लेकर बांग्लादेश के नेता जहर उगलते रहे। अब एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा हो रही है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान संकेतों में एक बार फिर भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।







