नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की चर्चा हर जगह है। फिल्म की दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की है। वहीं अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म का जिक्र किया है। नई दिल्ली में नेपाल के प्रधान मंत्री बलेंद्र शाह के साथ जॉइंट ब्रीफिंग में पीएम मोदी ने कहा कि रामायण अब यंग जनरेशन तक पहुंच रही है और इनसे कनेक्ट भी कर रही है।
दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह जॉइंट ब्रीफिंग में नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामायण आज भी युवाओं के बीच लोकप्रिय है। इस महाकाव्य की बढ़ती पहुंच का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका आकर्षण केवल पुरानी पीढ़ी तक ही सीमित नहीं बल्कि यंग जनरेशन भी इसकी कहानी और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने क्या कहा
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘रामायण की स्टोरी फिल्म और टेक्नोलॉजी के जरिए यंग जनरेशन तक पहुंच रही है। हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल के यंग क्रिएटर्स साथ में काम करें और नए और एडवांस मीडियम के जरिए अपने हेरिटेज को ग्लोबली रिप्रजेंट करें। अगले WAVE समित में हम नेपाल से आए एक नए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे।’
पीएम ने भारत और नेपाल के बीच कल्चरल और ऐतिहासिक संबंधों के बारे में भी बात की और भगवान राम और माता सीता को उनकी एक ही सभ्यता और आस्था के प्रतीक के रूप में पॉइंट किया। पीएम ने 2018 में अपनी जनकपुर विजिट को याद किया जहां उन्होंने इस बात पर पॉइंट किया कि भारत के पवित्र तीर्थ स्थल और भगवान राम की कथा नेपाल से भी किस प्रकार गहराई से जुड़ी हुई हैं।
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं रामायण के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने 18वें दिन तक भारत में 942.75 करोड़ रमा विए हैं। डॉमेस्टिकली ग्रॉस फिल्म ने 1126.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,693.50 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म जल्द वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ कमाने वाली है।
रामायण के बारे में जानें
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर्स भी थे। रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ है। वहीं दूसरा पार्ट 2028 दीवाली पर रिलीज होगा।
रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म
नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था कि फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर इसका बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है।







