Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

क्या भारत तोड़ पाएगा हेगले ओवल का रिकॉर्ड?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2026
in खेल
A A
india vs nz
23
SHARES
757
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है. पहली पारी में 110 रनों से पिछड़ने के बाद अब भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड को जल्द समेटने की चुनौती है. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 32 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही मेजबान टीम की कुल बढ़त 203 रन हो गई है. ऐसे में भारत के लिए मैच जीतने की राह आसान नहीं रहने वाली है.

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड की बढ़त को ज्यादा बड़ा होने से रोकना है. खासकर इसलिए क्योंकि हेगले ओवल में आज तक कोई भी टीम चौथी पारी में 300 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जल्द से जल्द समेट दी जाए.

इन्हें भी पढ़े

india vs nz

न्यूजीलैंड से दूसरा टेस्ट जीतना है तो भारत को करने होंगे ये दो काम

November 28, 2026

मुंबई इंडियंस आज कर सकता है कप्तान के नाम का ऐलान?

November 27, 2026
Jasprit Bumrah

फिर बादशाहत हासिल करने के करीब जसप्रीत बुमराह, लगाई लंबी छलांग; टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय

November 25, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कर द‍िखाया

November 25, 2026
Load More

हेगले ओवल में 300 रन का लक्ष्य भी नहीं हुआ चेज

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर चौथी पारी में सबसे बड़ा सफल रन चेज न्यूजीलैंड के नाम है. कीवी टीम ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 285 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. यह इस मैदान पर किसी भी टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

वहीं, मेहमान टीम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 279 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. यानी हेगले ओवल में अब तक कोई भी टीम 300 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है.

इस रिकॉर्ड को देखते हुए भारत के लिए न्यूजीलैंड को 300 रनों से कम की बढ़त पर रोकना काफी अहम होगा. फिलहाल मेजबान टीम की कुल बढ़त 200 रन है. भारतीय गेंदबाजों को जल्द विकेट निकालने होंगे, ताकि न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देने का मौका न मिले.

पहली पारी में लड़खड़ा गई थी टीम इंडिया की बल्लेबाजी

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे. एक समय मेजबान टीम का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन था. भारतीय गेंदबाजों के पास न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकने का अच्छा मौका था, लेकिन टॉम ब्लंडल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को मुश्किल से निकाला.

जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी दबाव में नजर आई. 116 रन तक भारत ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. यहां से ध्रुव जुरेल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को संभाला. वह अपने तीसरे टेस्ट शतक से चूक गए और 88 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी की बदौलत भारत 246 रन तक पहुंच सका और फॉलोऑन खेलने से बच गया. इस तरह पहली पारी में न्यूजीलैंड को 110 रनों की अहम बढ़त मिली.

न्यूजीलैंड की नजरें बड़ी बढ़त पर

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा समय तक क्रीज पर टिकने की होगी. मेजबान टीम चाहेगी कि भारतीय गेंदबाजों को थकाकर एक बड़ा लक्ष्य दिया जाए. वहीं, भारत के लिए हर विकेट अहम होगा. अगर न्यूजीलैंड की बढ़त 300 के पार पहुंचती है तो भारतीय बल्लेबाजों के सामने हेगले ओवल में एक ऐसी चुनौती होगी, जिसे आज तक कोई टीम पार नहीं कर सकी है. ऐसे में टीम इंडिया को मैच में वापसी करने के लिए गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The biggest problem of laborers is inflation

मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या है महंगाई : आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री

May 2, 2025
स्व. दत्तोपंत ठेंगडी जी की जयंती

स्व. दत्तोपंत ठेंगडी जी की जयंती के अवसर पर हुआ स्वदेशी संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजन

November 10, 2025
सरकारी कर्मचारी

आखिर कब लागू होगा ये कानून, जिससे कर्मचारियों को मिलेगा आराम!

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग!
  • 12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर
  • बिहार को 506 करोड़ की सौगात देने आ रहे अमित शाह!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.