Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

(सतना) दर्जनभर भापाई पार्षदी का टिकट न मिलने से कांग्रेस की तरफ से मैदान में

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतना,26 जून (आरएनएस)। नगर निगम के पार्षदों के लिए हो रहे चुनावी मुकाबले में कौन किसका है, कहा नहीं जा सकता। टिकट मिलने से पहले जो लोग खाटी भाजपाई थे उन्होंने पाला बदल लिया और अब कांग्रेस की टिकट से मैदान में हैं। कुछ तो ऐसे नेता हैं जो कभी भाजपा के पदाधिकारी और उसी दल से पार्षद रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें पर्दे के पीछे वरिष्ठ नेताओं की भी भूमिका है। दरअसल भाजपा की टिकट वितरण में कुछ खास नेताओं की चली तो उन्होंने अपनी मर्जी से टिकट दिए। इससे असंतोष खुलकर तो सामने नहीं आया पर दावेदारों ने चुपचाप टिकट का जुगाड़ लगाकर पाला बदल लिया। उधर, कांग्रेस ने मौके का फायदा उठाकर असंतोष को न केवल हवा दी बल्कि टिकट भी दे डाली। एक पूर्व विधायक के नौ समर्थकों ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जुगाड़ कर िलया। सामान्य महिला वार्ड 37 से प्रवीण सिंह कांग्रेस की टिकट पर मैदान में है। वो भाजपा के पदाधिकारी रहे आशुतोष सिंह की पत्नी हैं। आशुतोष सतना मंडल के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सामान्य महिला वार्ड 44 से प्रत्याशी अर्चना गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं, जो भाजपा से पार्षद रहे एल्डरमैन रहे अनिल गुप्ता की पत्नी हैं। इसी प्रकार वार्ड 06 से मिथलेश सिंह चुनौती दे रहे हैं। वो भी भाजपा से पार्षद रह चुके हैं और दोबारा टिकट मांग रहे थे। न मिलने पर कांग्रेस के पाले में चले गए। भाजपा से पार्षद रहे और इस बार महापौर के दावेदार प्रदीप ताम्रकार भाजपा का कहा नाम है।

लेकिन उन्हें भी टिकट के मामले में निराशा हुई तो उन्होंने पिछड़ा पुरुष वार्ड क्रमांक 07 से कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदीप भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार के सगे रिश्तेदार हैं। ऐसे लोगों के फेहरिस्त यहीं नहीं थमती। एक पूर्व विधायक के बेहद करीबी माने जाने वाले राजू अग्रवाल को भी टिकट नहीं मिली तो वे वार्ड 40 से निर्दलीय ही लड़ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि राजू की टिकट पूर्व विधायक के लिए प्रतिष्ठा की बात थी जिसे टिकट बांटने वालों ने नजरअंदाज कर दिया। राजू की पत्नी आरती अग्रवाल (अब दिवंगत) भी भाजपा से पार्षद रह चुकी हैं। उनकी जगह विनोद जायसवाल को टिकट दी गई है। वार्ड 40 स्वयं पूर्व विधायक का वार्ड है। ऐसे ही लोगों में वार्ड 42 सामान्य महिला से कल्पना गौतम भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के दिग्गजों की भ्ज्ञी टिकट में नहीं चली। तो अपने सगे संबंधितों को भी टिकट दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि उन्होंने भरपूर कोशिश की। पार्टी के जानकार सूत्रों की मानें तो दो पूर्व महिला महापौरों ने भी ऐसे प्रयास किए थे। एक पूर्व महापौर ने अपने बेटे को टिकट देने की मांग की थी, पर नहीं मिली। दूसरी पूर्व महिला महापौर ने अपने पति को वर्ड 03 और बहू को वार्ड 42 से टिकट देने की गुजारिश की थी। बावजूद उनकी कोशिशों को खारिज कर दिया गया कभी भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के वार्ड क्रमांक 06 में सक्षम प्रत्याशी के अभाव में कुछ बड़े ने उनके पुत्र भाजयुमो के जिला मंत्री शिवाांग देव सिंह को टिकट देने की सिफारिश की गर्ठ थी जिसे खारिज कर दिया गया। हालांकि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं दिया था। टिकट न मिलने से इन सभी नेताओं के मन खिन्न तो हैं पर उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है।
अनिल पुरोहित/अशफाक

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

July 3, 2026
राम मंदिर

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग!

July 3, 2026
suspended

उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

July 1, 2026
madrasa

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त

July 1, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dr. Divyanshu Tyagi

डॉ. दिव्यांशु त्यागी की अनूठी पहल, दुहाई वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

June 7, 2026
PM modi

मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिले इन सवालों के जवाब?

August 11, 2023
Corona virus 'X

भारत में नया कोविड वैरिएंट NB.1.8.1, जानें इसके लक्षण!

May 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.