Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अराजक तत्वों ने गौरी शंकर मंदिर में शिवलिंग और मूर्ति तोड़ी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 27, 2022
in जुर्म, धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऋषिकेश। वीरभद्र मार्ग गली नंबर तीन में स्थित गौरीशंकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग और मूर्ति अराजक तत्वों ने खंडित कर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार सुबह गंगा किनारे स्थित वीरभद्र मार्ग गली नंबर 3 में स्थित गौरीशंकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे लोग उस समय दंग रह गए जब मंदिर में स्थापित शिवलिंग और मूर्ति टूटी मिली। मंदिर के अंदर ही शिवलिंग और मूर्ति के कई टूकड़े इधर-उधर बिखरे मिले। घटना से श्रद्धालुओं का पारा चढ़ गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में छानबीन शुरू की। श्रद्धालुओं ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंदिर में तोड़-फोड़ जैसी घटना गंभीर अपराध है। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। लिहाजा घटना का जल्द खुलासा कर अराजक तत्वों को कड़ी सजा दें। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

शिवलिंग और मूर्ति खंडित करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो: मेयर
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने गौरी शंकर मंदिर में अराजक तत्वों के शिवलिंग और मूर्ति खंडित करने की घटना पर आक्रोश जताया है। मेयर ने पुलिस प्रशासन को शहर की शांत फिजा को खराब करने की नापाक कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची मेयर अनिता ममगाईं ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान मंदिर के पुजारी और पूर्व सभासद अशोक पासवान ने बताया कि पहले भी मंदिर से दानपात्र, घंटियां चोरी हो चुकी हैं। मेयर ने मौके पर मौजूद एसएसआई डीपी काला को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान मेयर के आग्रह पर समाजसेवी रितेन्द्र चौहान ने मंदिर में दो सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। मौके पर उपनिरीक्षक शिवराम, प्रदीप दुबे, रोमा सहगल, राजीव गुप्ता, मोहन भंडारी, राकेश कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

October 12, 2026
Navratri

शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें मां दुर्गा के स्वरुप की उपासना और मंत्र जप, मिलेगा लाभ

October 11, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उद्धव कैसे बचा सकेंगे तीर-धनुष?

July 11, 2022
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
Kargil Vijay Diwas

कारगिल युद्ध : देश के 526 वीरों ने किया था सर्वोच्‍च बलिदान, उत्तराखंड ने दी थी सबसे ज्‍यादा शहादत

July 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.