Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

(इंदौर) मान लिया आप बहुत अच्छे हैं पर वोट मांगने नहीं आएं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इंदौर,30 जून (आरएनएस)। इतने शालीन तरीके से भाजपा, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों का विरोध तो कोई समझदार ही कर सकता है और वाकई ये वो सारे समझदार वरिष्ठजन हैं जो पहले कभी सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े रहे और सेवानिवृत्त होने के बाद से पेंशन सुधार संबंधी मांगों को लेकर सरकार की वादाखिलाफी का शिकार हो रहे हैं। पेंशनर संघ ने फैसला किया है कि इन दोनों दलों के किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपेक्षा नोटा बटन दबाना पसंद करेंगे। ऐसा नहीं है कि इनकी नाराजगी भाजपा सरकार या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही से है। कांग्रेस शासन के पंद्रह महीने रही कमलनाथ सरकार से भी है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी रिटायर हो चुके कर्मचारी नाखुश हैं तो इसलिए कि बघेल सरकार ने पेंशनरों के संबंध में मप्र सरकार द्वारा मांगी गई स्वीकृति पर अपना रुख साफ नहीं किया है। पेंशन भत्ते 17 फीसदी करने संबंधी छत्तीसगढ़ सरकार की मंजूरी इसलिए जरूरी है कि सन 2000 में जब अविभाजित मप्र से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था तब सैंकड़ों कर्मचारियों ने सेवा के लिए मप्र को चुना था, अब सेवानिवृत्त हो चुके ऐसे सारे पेंशनर को 17 प्रतिशत डीएआर का लाभ मप्र सरकार ने अब तक छग सरकार की मंजूरी नहीं मिलने से अटका रखा है।

पेंशनर संघ के अध्यक्ष शंभु नाथ मिश्रा और मीडिया प्रभारी शिवाकांत वाजपेयी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस इन दोनों सरकारों की सांठगांठ के चलते पेंशनरों का अहित हो रहा है। वाजपेयी के मुताबिक मप्र सरकार के 56 विभागों के इंदौर में ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पद से रिटायर 45 हजार पेंशनर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं। इन पेंशनर परिवारों के साथ हम सतत संपर्क में हैं। सभी की यह सहमति बनी है कि इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव हों या कांग्रेस के संजय शुक्ला और इन दोनों दलों के प्रत्याशियों को दोनों राज्यों से पेंशनरों के हकों की अनदेखी के चलते मतदान नहीं करेंगे। मीडिया प्रभारी शिवाकांत वाजपेयी का कहना है कि सहमति यही बनी है कि निगम चुनाव में मतदान का इंदौर सहित पदेश में सभी जगह बहिष्कार करेंगे। किसी दबाव-प्रभाव के चलते मतदान के लिए जाना भी पड़ा तो मतदान में नोटा का उपयोग करेंगे या इन दोनों दलों के अलावा किसी अन्य दल या निर्दलीय प्रत्याशी बेहतर होगा तो उसके पक्ष में मतदान करेंगे।
अनिल पुरोहित/अशफाक

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने सुनिश्चित की जा रही हैं राज्य में व्यवस्थाएं

March 26, 2024
weapons of mass destruction wmd

पाकिस्तान का WMD प्रोग्राम… अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने खोली पोल, भारत के लिए बढ़ता खतरा !

May 27, 2025

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी!

June 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.