Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

दु:स्वप्न का साकार होना

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

यह यक्ष प्रश्न हमारे सामने खड़ा है कि हम अपने देश का क्या करना चाहते हैं? हम इसे प्रगति के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं या इसे निरंतर युद्ध की मानसिकता में धकेल कर अप्रिय घटनाओं की स्थिति बनाए रखना चाहते हैं?

जो आशंकाएं मन में घुमड़ रही हों, अगर वो सच होने लगें, तो जाहिर है, उसमें कोई आश्चर्य तो नहीं होता, लेकिन उससे पैदा होने वाली व्यग्रता अंदर तक जख्मी करती है। उदयपुर की घटना कुछ इसी तरह की है। धार्मिक उन्माद में की गई जघन्य हत्या भारत में बन रहे खतरनाक माहौल का ही एक संकेत है। जब भावनाएं लगातार उबलती रहें, तो उनके कहीं विस्फोट होने की गुंजाइश भी लगातार बनी रहती है। राजस्थान पुलिस की इस बात के लिए तारीफ करनी होगी कि उसने आरोपियों को अविलंब पकड़ लिया। राजस्थान सरकार ने स्थिति को काबू में रखने के लिए जो चुस्ती और परिपक्वता दिखाई, उसकी भी प्रशंसा होनी चाहिए। लेकिन अगर तमाम राजनीतिक शक्तियों ने इस घटना के बाद जिम्मेदारी का परिचय नहीं दिया और इस घटना का इस्तेमाल भी सियासी रोटी सेंकने में जुट गईं, तो फिर इस समय तमाम विवेकशील लोग जिन दु-स्वप्नों को जी रहे हैं, उनके सच हो जाने की परिस्थितियां और गंभीर रूप में सामने आ सकती हैँ।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण

September 25, 2026
Five-day elephant festival

बांधवगढ़ में हाथियों का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, नहाने-मालिश के साथ मिलेगा पसंदीदा खाना

September 25, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
Load More

यह यक्ष प्रश्न हमारे सामने खड़ा है कि हम अपने देश का क्या करना चाहते हैं? हम फिर से इसे प्रगति और विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं या इसे निरंतर युद्ध की मानसिकता में धकेल कर उदयपुर जैसी घटनाओं की स्थिति बनाए रखना चाहते हैं? कभी समझा जाता था कि मजहबी और अन्य भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियां सत्ता पाने के लिए करती हैं- लेकिन जब एक बार सत्ता मिल जाती है, तो फिर वे उदार रुख अपना कर पहले भडक़ाई गई भावनाओं को काबू में ले आती हैं। इसलिए कि आगे बढऩा तो दूर, कोई भी समाज लगातार उबलती मानसिकताओं के साथ शांति और स्थिरता को बनाए रखने की कल्पना भी नहीं कर सकता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में जनता ने जिन लोगों को सत्ता सौंपी, उन्होंने अपना हित लगातार ऐसी मानसिकता बनाए और उसे भडक़ाए रखने में देखा है। लेकिन अब स्थिति खतरनाक हद को पार करती दिख रही है। इसलिए अभी से भी रास्ता बदलने की जरूरत है। कानून, अपराध, और न्याय की धारणाओं हाल में जैसे जख्म लगे हैं, अब उन पर मरहम लगाने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

टाइम्स दिनभर: अमेरिका, कनाडा और अरब देशों से AAP को मिली करोड़ों की अवैध फंडिंग!

May 21, 2024
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025
budget

बजट से भारत में विकास को नई गति और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

July 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.