Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

 एचआरटीसी बसों में महिलाओं का किराया आधा, एलपीजी के नए दाम, हिमाचल में इस महीने से छह अहम बदलाव

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2022
in यात्रा
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस महीने में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर 50 प्रतिशत किराये की छूट योजना आज यानि 1 जुलाई से लागू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नारी को नमन’ में धर्मशाला बस स्टैंड से इस योजना का शुभारंभ किया था। महिलाओं का सरकारी बसों में आज से आधा टिकट लिया जा रहा है। इस योजना से सरकार के खजाने में 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके अलावा सरकार ने न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच रुपये करने का फैसला लिया है। इसे भी इसी माह से लागू किया जाएगा। जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी।

आज से एलपीजी के नए दाम लागू
हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 190 रुपये सस्ता हो गया है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस माह गैस सिलिंडर लेने के लिए 2210 रुपये चुकाने पड़ेंगे। शुक्रवार को जुलाई के लिए जारी हुए गैस सिलिंडर के दाम से कारोबारियों को हल्की राहत मिली है। लगातार दूसरे माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम घटे हैं। उधर, घरेलू गैस सिलिंडर के दाम इस माह भी नहीं बढ़े हैं। उपभोक्ताओं को 1105 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा। इसमें डिलीवरी शुल्क शामिल है। मई और जून में भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे।

इन्हें भी पढ़े

journey

सफर सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान!

April 23, 2026
beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
kanchipuram temple

हजार स्वर्ण मंदिरों का शहर है कांचीपुरम!

January 24, 2026
Load More

एकल उपयोग प्लास्टिक स्टिक पर प्रतिबंध
प्रदेश में एक जुलाई से 19 एकल उपयोग प्लास्टिक स्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक उत्पादों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए यह फैसला किया है। एकल उपयोग प्लास्टिक स्टिक में ईयरबड, गुब्बारे में लगी प्लास्टिक स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, कैंडी स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, सजावट में इस्तेमाल होने वाले पॉलीस्ट्रीन (थर्माकोल), कटलरी प्लेट, कप, चाकू, ट्रे, गिलास, फोर्क, स्ट्रॉ इत्यादि शामिल हैं। एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शहरी विकास और ग्रामीण विकास विभाग को अपने संबंधित क्षेत्रों में कूडे़-कचरे के लिए डंपिंग साइट और सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में पहले से ही पालीथिन लिफाफों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली खपत करने वालों को नहीं आएंगे बिल
प्रदेश में प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को इस महीने से बिजली बिल नहीं आएंगे। बिजली बोर्ड ने इस बाबत सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया है। प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के सरकार ने बिल माफ कर दिए हैं। जून में इस्तेमाल की बिजली के आधार पर इस महीने में जारी होने वाले बिल से यह छूट मिलेगी। 124 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले प्रदेश में करीब चार लाख उपभोक्ता हैं।
सात लाख उपभोक्ता 60 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत करने वाले हैं। इन सात लाख उपभोक्ताओं का सरकार ने अप्रैल से ही बिजली बिल माफ कर दिया है। अब 124 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत करने वालों के बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से कुल करीब 11 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं होगा। इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी।

18 जुलाई से रोप-वे का सफर सस्ता करने की तैयारी
इसी तरह प्रदेश में अब रोप-वे का सफर सस्ता होगा। जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक में केंद्र सरकार ने रोप-वे के किराये पर जीएसटी को 18 से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। 18 जुलाई से यह व्यवस्था लागू होते ही प्रदेश में रोप-वे के टिकट सस्ते हो जाएंगे। वहीं 1000 रुपये तक की कीमत वाले होटलों के कमरों पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। इससे अब 1000 रुपये का कमरा 1120 रुपये में मिलेगा। रोप-वे के टिकट सस्ते होने से प्रदेश में पर्यटन को पंख लगेंगे। प्रदेश के पांच जिलों शिमला, सोलन, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिला में रोप-वे की सुविधा दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

लाइव: बीते 10 वर्षों से हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रही है बीजेपी सरकार : पीएम मोदी

March 13, 2024
all party delegation for operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगशन से बढ़ी ‘सियासी टेंशन’..एकता की जगह विवाद की सुर्खियां !

May 21, 2025
Rahul Gandhi

चौंका देंगे 2024 के नतीजे, राहुल गांधी के दावे में कितना है दम?

June 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईंधन बचत के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम, काफिले में नजर आईं महज दो गाड़ियां
  • अक्षय कुमार ने जंगल में बिखेरा अपना स्वैग, अगली फिल्म का जबरदस्त लुक हुआ रिवील
  • नीट यूजी पेपर लीक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NTA को बदलने की मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.