Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी निजी बस, 13 लोगों की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 4, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मनोज ठाकुर

कुल्लू  । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने रास्ते में और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

March 13, 2026
pm modi

खाड़ी की जंग ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में डाला: PM मोदी

March 13, 2026
RSS

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को RSS की सबसे अहम बैठक क्यों माना जाता है?

March 13, 2026
railway

भारतीय रेलवे करेगी कई सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव, देखें लिस्ट

March 13, 2026
Load More

घायलों में बस के चालक और परिचालक  शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में  15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी जानकारी दी। वहीं, हादसे के देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वह कुल्लू रवाना हो गए हैं।

सड़क धंसना बताया जा रहा हादसे का कारण
हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में हल्का भूस्खलन हुआ था। मलबा रोड पर आ गया था। सुबह जब बस कुल्लू की तरफ आ रही थी तो सड़क अचानक धंसने से नीचे जा गिरी। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं। वहीं, बचाव अभियान में देरी के चलने लोगों ने प्रशासन व स्थानीय विधायक पर गुस्सा निकाला।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को  50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

प्रदेश सरकार देगी पांच-पांच लाख, सीएम ने किया घटनास्थल का दौरा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों को प्रदेश सरकार की तरफ से हर संभव आर्थिक मदद देने का एलान किया गया है। कहा कि प्रभावितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें एक- एक लाख रुपये एचआरटीसी की तरफ से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कहा कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मृतकों और घायलों की सूची
1.तनु ऊर्फ अरमीना, पुत्री प्रेम चंद, गांव तुंग फाटी शैंशर
2. प्रेम चंद,पुत्र हरकी राम, वागीशाड़ी
3. फते चंद, पुत्र झोफा राम, गांव तुंग
4. अनिता देवी, पुत्री जीत राम धारठा
5. सुशील कुमार, पुत्र नीमत राम, गांव तुंग
6. खीम दासी, पत्नी टेक राम, गांव सियाहडा
7. रोशी देवी, पत्नी दुनीचंद, गांव सेरी
8. पार्वती देवी, पत्नी प्रेम चंद, गांव तुग फाटी
9. झावलू देवी, पत्नी अजवीर, गांव वजाहरा
10. अमित कुमार रजक पुत्र कमलेश्वरी रजक, गांव जामरा बिहार
11. आकाश, पुत्र पंचबहादुर, गांव रांगशे नेपाल
12. राखी, पत्नी पंच बहादुर, नेपाल
13. संजय कुमार, पुत्र शाउणू राम, बिहार

घायलों की सूची
1.महेंद्र सिंह(चालक), पुत्र भदरु राम, गांव रेला
2. गोपाल(परिचालक), गांव शंगचा फाटी शांघड़

ढाई घंटा मदद नहीं मिलने से भड़के लोग, विधायक ने मौके से जाना ही बेहतर समझा
सैंज (कुल्लू)। समय पर मदद न मिलने पर कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सैंज के शैंशर हादसे में यात्री बस के भीतर और नीचे फंसे रहे। दर्द से कराह रहे इन लोगों को करीब ढाई घंटे तक मदद नहीं मिली। बस उलटी पड़ी थी। ऐसे में स्थानीय लोग भी लाख कोशिशें के बावजूद उन्हें नहीं निकाल सके। समय रहते बड़ी जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई होती तो बस में फंसे लोगों की जान बच सकती थी। उधर, प्रशासन की अव्यवस्था से खफा मौके पर जुटे सैकड़ों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का गुस्सा देखकर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने मौके से जाना ही बेहतर समझा। इसके बाद लोगों ने बंजार के उपमंडलाधिकारी का घेराव कर दिया।

दरअसल, हादसा सुबह 8:30 बजे हुआ था, लेकिन विधायक और प्रशासन 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को भी एक घंटा देरी से हादसे की जानकारी दी। इससे लोग भड़क गए और एसडीएम को घेराव कर दिया, जबकि विधायक मौके से चले गए थे। लोगों का कहना है कि ढाई घंटे बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे के दो घंटे बाद एक छोटी जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची, लेकिन इससे बस को नहीं उठाया जा सका। बड़ी मशीन आने में लगभग ढाई घंटे का और समय लगा। इस मशीन के आने के बाद बस के भीतर और नीचे दबी सवारियों को निकाला गया। उस समय तक एक महिला को छोड़कर अन्य पांच लोग दम तोड़ चुके थे। महिला की सांसें भी अस्पताल लाते हुए रास्ते में थम गईं।

बस के नीचे दबे लोगों को नहीं मिला पानी
ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी बंजार को जमकर घेरा। ग्रामीणों का कहना था कि बस के नीचे दबे लोग दर्द से तड़पते हुए मदद मांगते रहे, लेकिन उन्हें पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। बजाहरा के चंद्रसेन ने बताया कि उनके छोटे भाई की धर्म पत्नी की सांसे बस के नीचे ढाई घंटे तक दबी रहने के बाद भी चल रही थीं। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के कारण यहां बचाव कार्य में देरी हुई है। राकेश कुमार, चंद्र सेन, भाग चंद, निमत राम और हरिराम ने बताया कि 8:30 बजे से 11:00 बजे तक छह लोग बस के नीचे दबे रहे। प्रशासन की ओर से कोई बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया।

सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि खुद को बचाने का मौका भी नहीं मिला
कुल्‍लू।  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा कई परिवारों को जीवनभर का दर्द दे गया है। निजी बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे में बस के चालक महेंद्र सिंह परिचालक गोपाल व एक यात्री घायल है। तीनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। घायल परिचालक गोपाल ने बस हादसे को लेकर कहा कि हमें पता नहीं चला कि क्या हुआ, बस अचानक मिट्टी पर फिसल गई। हादसे के समय बस में 12 से 15 लोग सवार थे। सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि हमें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

 कुल्लू बस हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सीएम जयराम समेत इन नेताओं ने जताया शोक
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू  में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है।
इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। हादसे के घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल्लू बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। और घायल शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है।  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मृतकों की आत्मा की शांति और कुल्लू बस हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new parliament

नए संसद भवन की क्या जरूरत, बेकार है वहां जाना…

May 27, 2023

ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष चुप

June 18, 2022
मंत्री गणेश जोशी

‘महिला किसान, महिला दैनिक मजदूरों के पलायन’ संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

September 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.