Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

(सहारनपुर)फिर माहौल बिगाडऩे की कोशिश

दो दिन पांच घटनाओं से बड़ी साजिश की आशंका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सहारनपुर ,12 जुलाई (आरएनएस)। जनपद में नकुड़ और मिरगपुर के बाद सरसावा में शरारती तत्वों ने गोशाला के गेट के पास मांस से भरा बोरा फेंक दिया। इसके पास ही डिजिटल लाइब्रेरी की छत पर भी पशु अवशेष मिले हैं। इससे गुस्साए लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में थाने पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले रविवार को नकुड़ में दो धार्मिक स्थलों और व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में भी इसी तरह की घटना कर माहौल बिगाडऩे की कोशिश की गई थी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

मिरगपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में विशेष वर्ग के लोगों के आने पर रोक लगा दी है और पुलिस प्रशासन को घटना के खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। बुधवार को सर्वसमाज की महापंचायत बुलाई है। दो दिन एक ही तरह से पांच घटनाएं होने के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को नकुड़ और मिरगपुर में गण्यमान्य लोगों और पुलिस ने समझदारी दिखाई व आक्रोशित लोगों को शांत कर माहौल बिगडऩे से बचाया। इनकी सूझबूझ के कारण शरारती तत्वों की साजिश नाकाम हो गई तो सोमवार को सरसावा में कोशिश की गई। बाबा फकीरादास की शिक्षाओं के कारण देवबंद से सटा गांव मिरगपुर सैकड़ों वर्षों से व्यसन मुक्त है। यहां मांस, मदिरा, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू सहित 17 तामसिक वस्तुओं को सेवन पर प्रतिबंध है। यह गांव इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में व्यसन मुक्त गांव के रूप में दर्ज है। एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने बताया कि जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले रविवार दोपहर करीब बजे नकुड़ कस्बे में दो धार्मिक स्थलों के पास मांस फेंकने की घटना हुई थी और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 16 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू

May 14, 2026
रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने याचिका में दिए झूठे और गलत तर्क, दिल्ली हाई कोर्ट में ED का दावा

May 14, 2026
Railways

Train में महिलाओं को कैसे मिलती है कंफर्म सीट?

May 14, 2026
pm modi

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

May 14, 2026
Load More

तनाव के चलते मिरगपुर में पुलिस बल तैनात
व्यसन मुक्त गांव मिरगपुर में गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली के समीप मांस फेंक कर माहौल बिगाडऩे की कोशिश से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। रविवार रात ग्रामीणों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गांव में मुनादी कराकर वर्ग विशेष के किसी भी व्यक्ति के गांव में घुसने पर रोक लगाने का एलान किया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी यदि दो दिन के भीतर शरारती तत्वों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई नहीं की तो वह बुधवार को सर्व समाज की पंचायत बुलाकर आगे की रणनीति बनाएंगे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

देवबंद के गांव मिरगपुर में यह घटना रविवार की रात्रि करीब 9.30 बजे की है। मंदिर परिसर की सीढिय़ों के रास्ते लौटे रहे कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन-चार युवकों को भागते हुए देखा। जब वह नीचे उतरे तो उन्होंने मांस पड़े देखा। लोगों की भारी भीड़ वहां एकत्र हो गई। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रामकरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाकर उनसे गुस्से को शांत किया। पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया।

सीओ रामकरन का कहना है कि मंदिर के समीप सडक़ पर मांस किसने फेंका, इसकी पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है। माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने वाले शरारती तत्व कोई भी हो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सोमवार सुबह भी एसडीएम और सीओ ने गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कुछ लोगों ने ऐसा घिनौना कृत्य कर उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को दो दिन के भीतर मामले का खुलासा करने अल्टीमेटम दिया है।

आक्रोशितों ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर घेरा थाना
सहारनपुर जनपद में सरसावा के मोहल्ला चौधरीयान में सोमवार को गोशाला के पास पशु अवशेष से भरा प्लास्टिक का बोरा मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके पास ही डिजिटल लाइब्रेरी की छत पर पशु अवशेष मिले हैं। इससे आक्रोशित हिंदू संगठनों से जुड़े लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए दो दिन का समय मांगा और लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

पंचायती गोशाला संचालक कमेटी के संजय जैन और सुभाष माहेश्वरी ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब वे गोशाला में सफाई आदि करने आए तो देखा कि मुख्य द्वार के समीप एक प्लास्टिक कट्टे में पशुओं के अवशेष रखे मिले। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष विजेंद्र मोगा समेत बड़ी संख्या में लोग गोशाला पहुंचे। पालिकाध्यक्ष विजेंद्र मोगा ने पुलिस के समक्ष विरोध जताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामले की नजाकत को समझते हुए पुलिस ने सफाई कर्मियों के माध्यम से सफाई कराकर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए आरोपी को तलाश करने की कोशिश की।

इस मामले को लेकर गोशाला परिसर में लोगों के बैठक हुई। गोशाला संचालक कमेटी के संजय जैन ने बताया कि रविवार रात्रि भी पशु अवशेष मिले थे, तब मान लिया गया था कि किसी कुत्ते ने खींचकर लाकर डाल दिया होगा। लेकिन दोबारा अवशेष मिलने से जाहिर है कि ये एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। बैठक के उपरांत सैकड़ों लोग नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे।
कस्बा निवासी आशु ने बताया कि उनकी नरेश विहार कॉलोनी में डिजिटल लाइब्रेरी है। सोमवार लाइब्रेरी की छत पर पहुंचा तो देखा कि पशु कटान अवशेष के काफी सारे टुकड़े छत पर फैले पड़े थे। इस संबंध में थाने पहुंचकर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छत पर फैले अवशेषों को एकत्र करते हुए जांच की। सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tribal "Ho" society

झारखण्ड : शराब दुकान खोलने के फैसले के विरुद्ध आदिवासी “हो” समाज महिला महासभा ने की बैठक !

May 22, 2025
wcl

वेकोलि में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ एवं ‘विशेष अभियान 5.0’ का उत्साहपूर्वक हुआ शुभारंभ

September 15, 2025
neta cartun

सांसदों और विधायकों पर दाग, क्यों उड़ रहा है कानून का मजाक?

September 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चालू हो गए इन 6 राशियों के अच्छे दिन, बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा पावर और पैसा
  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 16 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण 1 जुलाई से शुरू
  • संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ से प्रभावित हुईं CM रेखा गुप्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.