Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

चार साल के मासूम को चाकुओं से गोदा… पति ने बताई एक ऐसी बात, पुलिस भी कांपी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 18, 2022
in जुर्म
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हलवारा/लुधियाना (पंजाब)। अगर दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता कोई माना गया है तो वो है मां-बेटे का, लेकिन मुल्लांपुर दाखा के गांव भनौड में एक महिला ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि जिसने भी सुना वह दहल गया। महिला ने अपने चार साल के मासूम को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को बोरे में डाल कर छप्पड़ में फेंक दिया।

इसके बाद आरोपी ने बेटे के लापता होने का जमकर ड्रामा किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई। अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना दाखा में आरोपी महिला बबिता के खिलाफ उसके पति शामलाल के ब्यान पर कत्ल और लाश को खुर्दबुर्द करने की संगीन धारा में मुकदद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बबिता की निशानदेही पर जेसीबी मशीन की मदद से लाश को छप्पड़ से बरामद कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

यूपी के प्रतापगढ़ का है परिवार
उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव सरायेताप से रोजी रोटी कमाने पंजाब आए शाम लाल ने एक के बाद एक अपने चारों बेटों को  खो दिया है। विराज के कत्ल से पहले शामलाल और बबिता के तीन बेटों की भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। उन तीनों की मौत भी रहस्य बनी हुई है। शाम लाल के मुताबिक बबिता ने कुछ समय पहले भी विराज पर चाकुओं से हमला किया था लेकिन उस समय वह बच गया था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
शाम लाल थाना दाखा के ही गांव हसनपुर में टायर पंक्चर की दुकान चलाता है और भनोड गांव के जमींदार मोहिंदरपाल सिंह की हवेली के सर्वेंट क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। गुरुवार शाम उसकी पत्नी बबिता ने दुकान पर आकर बेटे विराज के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद भनोड और हसनपुर के लोगों ने मिलकर विराज की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में बबिता विराज के साथ जाती दिखी। दूसरी सीसीटीवी फुटेज में बबिता सिर पर टोकरी में बोरा लेकर जाती नजर आ गई। इसके बाद लोगों ने बबिता को रस्सी से बांध लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

पति ने जताया शक
दाखा पुलिस ने बबिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटे विराज को कत्ल करने का जुर्म कबूल कर लिया। शामलाल ने पुलिस को दिए अपने बयान मे कहा कि इसके पहले भी उसके तीन मासूम बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि उन्हें भी उसकी पत्नी बबिता ने ही मारा है।

लुधियाना अस्पताल से चल रहा है बबिता का इलाज
हसनपुर में समाजसेवी संस्था मनुखता दी सेवा के संस्थापक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला बबिता को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसके पति शाम लाल ने पिछले डेढ़ साल से उसकी दवा लाना बंद कर दिया था। थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर अजीतपाल सिंह ने बताया कि बबिता के पति शाम लाल ने इससे पहले हुई तीन बच्चों की मौत पर भी अब शंका जताई है। बबिता से उन तीन मौत के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ai nova 5g

AI+ की धमाकेदार एंट्री ! 8 जुलाई को लॉन्च हो रहा 5,000 का 5G स्मार्टफोन मेड इन इंडिया।

June 30, 2025
Vips WCL gets 'Best Enterprise Award'

विप्स डब्लूसीएल को मिला ‘सर्वोत्कृष्ट उद्यम अवार्ड’

February 18, 2024
india-china

समझता क्यों नहीं चीन

December 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.