Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा राज में घर बनना और चलाना मुश्किल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पांवटा साहिब (सिरमौर)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। भाजपा के राज में घर चलाना और बनाना मुश्किल हो गया है। प्रतिभा सिंह शुक्रवार को पांवटा साहिब में महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित कर रही थीं। कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी विकट समस्या बन गई है। कांग्रेस शासन में हमेशा महिलाओं, युवाओं के उत्थान और हर क्षेत्र का विकास किया गया। आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अपने गृह क्षेत्र पांवटा में रिकॉर्ड बिजली कट लग रहे हैं। जनता ने प्रदेश में सरकार बदलने का मन बना लिया है।

वीरभद्र सिंह के विकास, सिद्धांतों पर लड़ेंगे चुनाव: प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विकास और सिद्धांतों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। शुक्रवार को पांवटा में महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रतिभा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे महान नेता की कमी जरूरी खलेगी। उनके बिना चुनाव लड़ना बड़ी चुनौती है। उनके प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों और सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में अधिकतर बड़े शैक्षणिक संस्थान समेत अन्य विकास कार्य वीरभद्र सिंह की देन हैं।
कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद या जनाधार नहीं है। हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी। कांग्रेस को हर जिला और विस क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली कर्मठ महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। आपसी फूट के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि सब मिलकर चलेंगे। पहले कुछ अलग परिस्थितियों रही होंगी। अब जिसे टिकट मिलेगा, सभी मिलकर उसकी जीत के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सम्मलेन के आयोजन पर पूर्व विधायक किरनेश जंग की पीठ थपथपाई।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

नौकरी बेचने वाली सरकार: अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस सरकार को नौकरी बेचने वाली सरकार के रूप में याद किया जाएगा। पेपर लीक मामले के असली दोषी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। कांग्रेस सरकार आने पर सब असली आरोपी सलाखों कर पीछे होंगे। कोई भी गलतफहमी में न रहे। भाजपा सरकार किसी की भी नहीं, यह लुटेरी सरकार है। अब मंच पर सीएम के भाषण पर बाबुल की दुआएं लेती जा… गीत फिट बैठता है।    अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के डूबते जहाज का अफसरों को आभास है। मुख्य सचिव और डीजीपी के जाने के बाद मुख्यमंत्री भी जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सिरमौर से खास लगाव था। कांग्रेस की रथ यात्रा इस सरकार का सूपड़ा साफ करेगी। कांग्रेस ओपीएस लागू करेगी व पांच लाख लोगों को पक्की नौकरी देगी। ट्रैक्टर पर सब्सिडी खाने वाले नेता को जनता नहीं बख्शेगी।

ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक किरनेश जंग, पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रेणुका क्षेत्र विधायक विनय कुमार, इकबाल मोहम्मद, दिलीप चौहान, अमित नंदा, कुंजना सिंह, राजू, ओंकार सिंह और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
holi

पहाड़ों के रंग में रंगी दिल्ली, रंग और राग की होली!

March 24, 2024
किसान

मूल राशि जमा करने पर माफ होगा किसानों के कृषि लोन का ब्याज

March 8, 2022
Iran's Foreign Minister Moscow

मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, लेकिन पुतिन क्यों नहीं चाहते इजरायल-ईरान संघर्ष में उलझना ?

June 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.