Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लाखामंडल क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करने को सीएम से की मुलाकात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

विकासनगर। धार्मिक नगरी लाखामंडल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। बताया कि लाखामंडल की धार्मिक मान्यता के चलते यहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम को मांग पत्र भी सौंपा। विधायक ने बताया कि लाखामंडल कस्बा जौनसार के करीब सौ गांवों का केंद्र बिंदु भी है। इसके साथ ही टिहरी और उत्तरकाशी जनपद भी यह कस्बा जौनसार बावर परगने को जोड़ता है। यहां हर रोज श्रद्धालुओं के साथ ही पुरातत्व में रुचि रखने शोधार्थी भी आते हैं। कहा कि पौराणिक महत्व का कस्बा होने के कारण यहां इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में शोध के अपार अवसर हैं। ऐसे में इस कस्बे में महाविद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है, जिससे स्थानीय युवाओं को भी शोध करने का अवसर मुहैया हो सके। बताया कि करीब सौ गांवों का केंद्र बिंदु होने और टिहरी, उत्तरकाशी के सीमांत गांवों से जुड़ा होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य सुविधा विकसित नहीं हुई है।

ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए लाखामंडल में सौ बैड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग भी विकासनगर विधायक ने सीएम के सामने रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने करीब सौ गांवों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए सुरियों का डांडा-कुन्ना म्यूड़ा सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजना और लाखामंडल लिफ्ट योजना निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का निर्माण जल्द करने की गुजारिश भी सीएम से की है। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ मंदिर भटाड़, चालदा महासू महाराज मंदिर लावड़ी दत्तरोटा और मां यमुना मंदिर सेरा लाखामंडल के निर्माण के लिए हंस कल्चर एवं फाउंडेशन से धनराशि स्वीकृत कराने के लिए सीएम की ओर से पत्र सीएम की ओर से भेजा गया। मांग पत्र सौंपने वालों में गीताराम गौड़, विजय सिंह, डा. कृपाल सिंह, सुशील गौड़, हुकम सिंह, विजयपाल सिंह, संतराम शर्मा, प्रीतम सिंह चौहान, सरदार सिंह पंवार, डब्लू आर्य, अरविंद कुमार, सरदार सिंह चौहान, सुल्तान सिंह आदि शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर में निर्माण परियोजनाओं की दिक्कतों से जूझ रहे निवासियों को सताने लगा लिथियम माइनिंग का डर

June 1, 2023
kisan

मौसम की मार-हरेक परेशान

May 4, 2023
population

अगले 36 सालों में भारत में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव?

December 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.