Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

आठ बजे महखाना बंद होता है, मालामाल झरोखा नहीं, पर्ची अंदर जाती है फिर मिलती है मनचाही शराब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर। सरकार के आदेश हैं कि आठ बजे के बाद शराब की दुकानें किसी भी हालत में नहीं खुलेंगी। लेकिन ये आदेश सिर्फ आदेश ही हैं… ठेकेदार इनको मानते नहीं हैं। दरअसल इन आदेशों की पालना नहीं करने पर धडाधड नोट छपते हैं तो फिर ये आदेश कोई क्यों मानेगा। दरअसल आठ बजते ही शराब की दुकानें तो बंद हो जाती हैं लेकिन फिर खुलता है जादू का झरोखा। वहां से पर्ची अंदर जाती है… फिर वापस पर्ची बाहर आती है। पर्ची में रुपए लिखे होते हैं, ये रुपए अंदर भेजो और मनचाही शराब डेढ से दुगनी कीमत में हाथ में लो। ये हाल तो जयपुर में हैं जो कि राजधानी है। प्रदेश के अन्य जिलों में क्या हाल होंगे इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। आबकारी और पुलिस का दावा है कि शराब की कोई दुकान खुली नहीं रहती और रहती भी है तो उसके खिलाफ एक्शन होता हैं।

जयपुर के सात इलाकों में की पडताल, आधी से ज्यादा शराब की दुकानों में आठ बजे बाद भी लाइटें जलती मिली
दरअसल शराब की देर तक बिक्री के बारे में शिकायतें मिलने के बाद शहर के बड़े क्षेत्रों में पडताल की गई तो वहां पर आधी से ज्यादा दुकानों में रात ग्यारह बारह बजे तक भी शराब मिलती दिखी। हांलाकि शटर लगे हुए थे, लेकिन नीचे से खुले जादुई झरोखों से लेनदेन हो रहा था। ऐसा नहीं है इस बारे में लोकल पुलिस को पता नहीं, पुलिस का पता रहता है लेकिन पुलिस आती ही नहीं है। जयपुर के मानसरोवर, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा , आगरा रोड पर कई जगहों पर शराब देर रात तक बिकती हुई दिखी।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

शहर में चार सौ दुकानों को मंजूरी, सवेरे दस से रात आठ बजे तक है समय, ये हैं नियम
जयपुर के अंदर आबकारी विभाग द्वारा कुल 404 दुकानें स्वीकृत हैं। इन शराब दुकानों पर कम्पोजिट व्यवस्था के तहत देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर की बिक्री की जाती हैं। आबकारी विभाग के नियमों के मुताबिक यह शराब दुकान सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक ही खोली जा सकती हैं। इन दुकानों पर बाकायदा लाइसेंसी का नाम, उपलब्ध शराब की दर, पोस मशीन, सीसीटीवी कैमरा और संबंधित जिला आबकारी अधिकारी का नाम और उसका मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए। यही नहीं दुकान पर काम करने वाले सभी सेल्समैन का आबकारी विभाग से स्वीकृति नौकरनामा भी होना चाहिए। दुकान पर किसी तरह का लुभावना विज्ञापन नहीं होना चाहिए। दुकान का आकार और उस पर लगे होर्डिंग का साइज भी आबकारी विभाग द्वारा स्वीकृत होना चाहिए। यह शराब दुकान किसी भी धार्मिक स्थल, स्कूल कॉलेज, अस्पताल, अनुसूचित जाति जनजाति बस्ती और किसी मजदूर बस्ती के 200 मीटर के दायरे में नहीं होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस के लिए मीडिया है सास!

October 11, 2022
Dr. Lal Singh Tyagi

त्याग और तपस्या के प्रतीक डॉ. लाल सिंह त्यागी

January 21, 2026
modi cabinet 2024

मोदी सरकार के 11 साल… साहस, सुशासन और समावेशी विकास की गाथा !

June 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.