Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

जिम स्टैमिना बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले लें ये 8 फूड्स, शरीर को मिलेगी एनर्जी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 3, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

एक्सरसाइज करना आजकल की हेल्दी लाइफस्टाइल का महत्वूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जिसके लिए कई लोग जिम जाना पसंद करते हैं। जिम में कई तरह की हैवी एक्सरसाइज के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत होती हैं और उसके लिए हेल्दी फ़ूड से अच्छा कुछ भी नहीं हैं। कई लोग सोचते हैं कि जिम जाने से पहले कुछ नहीं खाना चाहिए जो कि गलत हैं। वर्कआउट से पहले आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिनमें कार्ब्स और प्रोटीन हो ताकि बॉडी को एनर्जी और स्टेमिना मिल सकें। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन वर्कआउट से पहले किया जाना चाहिए। इन्हें खाने से आप एक्सरसाइज अच्छे से कर पाते हैं और मसल्स रिकवरी में भी मदद मिलती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

बादाम
बादाम पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। बादाम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, डाइट्री फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित तौर पर बादाम का सेवन किया जाए, तो ये स्टैमिना को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। बादाम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

इन्हें भी पढ़े

हल्दी

हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

August 21, 2026
water

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

August 20, 2026
smoking cigarettes

क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

August 16, 2026
blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Load More

पीनट बटर
वेजिटेरियन ऑप्शन में शामिल पीनट बटर भी एनर्जी का बेहतरीन खजाना है। हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर को खाने से पेट भरा-भरा सा लगता है और इससे वर्कआउट के लिए जरूरी प्रोटीन भी मिल जाता है। पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड के साथ खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।

केला
जब बात आती है वजन बढ़ाने की तो केले का नाम सबसे पहले लिया जाता है। केला न सिर्फ वजन बढ़ाने के काम आता है, बल्कि इसमें पाया जाने वाले फाइबर और नैचुरल शुगर स्टैमिना को भी बढ़ाने में सहायक होते हैं। केले में थाइमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फॉलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं।

ओट्स
ओट्स, फाइबर, कार्ब और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसलिए एक्सपर्ट वर्कआउट से पहले इसे खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, ओट्स वर्कआउट के लिए लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं, जिससे देर तक अच्छा वर्कआउट करने में मदद मिलती है। ओट्स विटामिन बी का भी कफी अच्छा सोर्स होता है जो कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदल देता है। इसलिए वर्कआउट के 30-40 मिनट पहले अनप्रोसेस्ड ओट्स को खा सकते हैं।

आलू
आलू जिम जाने वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड माना जाता है। आलू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम पाया जाता है। ये जिम में एक्सरसाइज करते वक्त एनर्जी देने में मददगार साबित होता हैं। आप चाहें तो जिम जाने से आधे घंटे पहले उबले आलू का सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन, कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है। यह पचने में आसान होते हैं और न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स एनर्जी लेवल को तुरंत बढ़ा देते हैं, जिससे वर्कआउट के लिए एनर्जी मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें ड्राई फ्रूट्स में फैट भी काफी अधिक मात्रा में होता है। अधिक मात्रा में खाने से आलस आ सकता है, इसलिए ओट्स में मिलाकर इनका सेवन कर सकते हैं।

दही
दही इंडियन करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक लोकप्रिय फ़ूड है। सीमित मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और नेचुरल शुगर से भरपूर, यह एक हल्का प्री-वर्कआउट फूड है, जो स्टैमिना बढ़ाने वाले गुणों से युक्त होता है। यदि आप इंटरवल ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी टफ एक्सरसाइज करते हैं तो आपको इसका लाभ प्राप्त करने के लिए दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

कॉफी
कॉफी शरीर की थकान को दूर करने के लिए बेस्ट मानी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉफी का सेवन करने से स्टैमिना भी बढ़ता है। कॉफी का सेवन करने से शरीर से एड्रेनेलिन हार्मोन रिलीज होती है, जो मांसपेशियों में ब्लड को तेजी से पंप करने में मददगार साबित होती है। जिम जाने वाले लोगों को रोजाना 2 कप कॉफी पीने की सलाह दी जाती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

आतंकवाद और सिंधु जल संधि से पाक को मिर्ची, PM मोदी के जवाब से बौखलाया पाक !

May 23, 2025
chirag paswan

चिराग की बिहार वापसी… नीतीश के उत्तराधिकारी बनने की राह में चुनौतियां और संभावनाएं !

June 10, 2025
One Election

पहले कब हुआ वन नेशन वन इलेक्शन, क्या फायदा और क्या नुकसान?

September 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.