Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सिविल अस्पताल में दवाओं के लाले, 245 में सिर्फ 65 ही बचीं, मरीज खाली हाथ लौट रहे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जालंधर (पंजाब)। मर्ज दवाइयों से तो ठीक होता है, कई बार डॉक्टर की सकारात्मकता भी मरीजों में नई ऊर्जा का संचार करती है, जिससे मरीज ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन जब डॉक्टर और फार्मासिस्ट ही कहें की मर्ज ठीक करने वाली दवाएं बाहर से खरीद लीजिए तो इलाज के लिए आया मरीज निराशा से भर जाता है।

झल्लाहट में डॉक्टरों को खरी-खोटी सुनाने के बाद जो दवा मिलती है, उसे लेकर निकल जाता है। क्या इस तरह सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज स्वस्थ हो पाएंगे। सर्दी, जुकाम, बुखार, इन्फेक्शन, दस्त और एलर्जी की दवाएं आउट ऑफ स्टॉक हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल वाले 10 रुपये की पर्ची बनाते हैं तो इतने की दवा तो दें, खाली पर्ची पर लिखने से मर्ज ठीक नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

बात शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालंधर की है, करोड़ों और लाखों की मशीनें जरूर हैं लेकिन कुछ रुपये में मिलने वाली दवा न मिलने से मरीज परेशान है। सिविल अस्पताल की फार्मेसी में 245 में से सिर्फ 65 दवाएं ही हैं। सिविल अस्पताल की फार्मेसी की हालत ऐसी है कि कुछ मरीजों को एकाध दवा मिल जाती हैं लेकिन कुछ को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।
सोमवार को सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे ओपीडी का रिएलिटी चेक किया गया तो पता चला कि एक हजार से अधिक मरीज आए लेकिन दवाएं न मिलने के कारण मायूस लौट गए। दवा लेने के लिए फार्मेसी के बाहर लाइन में लगे लोगों के बीच लावारिस कुत्ते भी बैठे थे, जिन्होंने मरीजों को काटने की कोशिश की। लोगों ने फार्मेसी कर्मचारियों को बताया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पैसे होते तो हम सिविल अस्पताल क्यों आते
दो साल के बेटे दीप का इलाज कराने आई दादी निंदर निवासी रामनगर जालंधर ने कहा कि पोते को दस्त की समस्या है और पेट में इन्फेक्शन हो गया है। डॉक्टर ने पांच दवाएं लिखीं और फार्मेसी वालों ने एक दवा देते हुए बाकी बाहर से खरीदने को कहा। अगर पैसे होते तो हम सिविल अस्पताल क्यों आते और घंटों लाइन में लगकर पर्ची लेकर इलाज के लिए भटकते।

दवा न मिलने से मायूस हुई बच्ची
जालंधर मकसूदां की प्रभजोत (5) को इन्फेक्शन की समस्या थी। बलदेव पिता का इलाज कराने पहुंचे थे। जब पर्ची में लिखी कोई दवा नहीं मिली तो मायूस चेहरे से बोली… पापा मैं ठीक कैसे हो पाऊंगी। डॉक्टर अंकल कह रहे थे दवा खाकर ठीक हो जाओगी लेकिन दवा तो दी ही नहीं। बलदेव ने कहा पिछले दो माह से परेशान हो रहे हैं लेकिन पहले कुछ दवाएं मिल जाती थीं, आज एक भी नहीं मिली।

घर का खाना चलाना मुहाल, बाहर से दवा कैसे खरीदें
रानी निवासी जालंधर का पति जीवन कुमार टीबी का मरीज है और बेटा नीरज ठीक से चल नहीं पा रहा। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वह दवा लेने आई तो एक भी नहीं मिली। जिससे रानी के आंसू छलक आए। रानी ने कहा कि दिहाड़ी करके घर को चला रही हूं। सिविल अस्पताल गरीबों के इलाज के लिए है लेकिन यहां तो गरीब को कोई पूछता ही नहीं है। जिस घर में दो टाइम का खाना मिलना भी मुहाल हो, उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए कह रहे हैं। 10 रुपये की पर्ची बनाते हो तो उतने की दवा दो, पर्ची पर लिख देने से मर्ज ठीक नहीं होगा।

जब दवा नहीं है तो मत लिखिए
आबादपुरा के कमल ने कहा कि मुझे कुछ दिनों से स्किन इंफेक्शन है, डॉक्टर ने दवाएं लिखकर भेज दिया लेकिन फार्मेसी में एक भी नहीं मिली। डॉक्टर ने सिट्राजिन की 7 खुली गोलियां एक लिफाफे में थमाते हुए कहा कि ये खाओ ठीक हो जाएंगे। जो दवाएं पर्ची पर लिखी हैं, उनकी बाजार कीमत 450 रुपये है, जब दवा नहीं है तो पर्ची पर लिखिए मत।
अस्पताल में दवाओं का स्टॉक बहुत कम है लेकिन जो दवा खत्म हो जाती है और इमरजेंसी में आवश्यकता को देखते हुए दो हजार रुपये की दवा रोज खरीदनी पड़ रही है। इसमें एंटी रैबीज और काला पीलिया के टीके और दवा, एआरबी और टोप टेस्ट के लिये सामग्री शामिल हैं। पिछला टेंडर 31 जुलाई को खत्म हो गया, फ्लूड पास हो चुका है दवाएं आनी शुरू हो गई हैं, जल्द ही स्टॉक पूरा कर लिया जाएगा। डॉक्टरों से सुबह मीटिंग में मर्ज के हिसाब से जो सॉल्ट उपलब्ध हैं, उनको तरजीह देने को कहा जाता है लेकिन मरीज की कंडीशन को देखते हुए कई दवाएं खिलनी पड़ती हैं, जो फिलहाल में हमारे पास नहीं हैं। – डॉ. राजीव शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल अस्पताल जालंधर।

मेरे हिसाब से 245 दवाओं में से 90 दवाएं मिल रहीं हैं। टेंडर हो चुका है, दवाएं अमृतसर वेयर हाउस में टेस्ट की जा रही हैं और 15 अगस्त के बाद जिले के सभी अस्पतालों, सीएचसी और डिस्पेंसरियों में सभी दवाएं उपलब्ध होंगी। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब भर के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से फोन कर किस मर्ज में कौन सी दवा को तवज्जो देनी है, उनकी राय जानी थी। इसके बाद ही दवाओं की अप्रूवल मिली। ये पहली बार है, जब 245 दवाएं सिविल अस्पतालों में उपलब्ध होंगी। – डॉ. रमन शर्मा, सिविल सर्जन जालंधर।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
Protests against the Waqf Amendment Act

वक़्फ़ संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ देश के कई हिस्सों में हुए जुमे की नमाज़ के बाद प्रदर्शन

April 11, 2025
ICAR

छात्र कार्यशाला-सह-धान क्षेत्र दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

November 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.