Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

मेकअप में महत्वपूर्ण जगह रखता हैं प्राइमर, ये फायदे जान रोजाना करेंगी इनका इस्तेमाल

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मेकअप महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जो चहरे का निखार बनाने का काम करता हैं। मेकअप के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल होता हैं जिसमें से एक हैं प्राइमर जो कि मेकअप की शुरुआत का प्रथम चरण होता हैं। मेकअप से पहले एक अच्छा बेस तैयार करने के लिए मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर त्वचा पर फाउंडेशन से पहले प्राइमर लगाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप के दौरान प्राइमर से मिलने वाले फायदों और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

लेयर बनाता है
अक्सर महिलाओं को ये डर सताता है कि कहीं मेकअप में मौजूद केमिकल उनकी स्किन को नुकसान न पंहुचा दे। लेकिन क्या आप जानती है कि प्राइमर एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो स्किन और फाउंडेशन के बीच एक लेयर बनाता है। जिससे मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न पंहुचा सके।

इन्हें भी पढ़े

drink ginger water

घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

September 20, 2026
terminalia arjuna

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, सीने में दर्द से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

September 16, 2026
इलायची

सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

September 8, 2026
heart attack

हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

September 3, 2026
Load More

एजिंग के लक्षणों को छिपाए
उम्र बढऩे के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन आने लगती हैं। मेकअप के समय चेहरे पर प्राइमर लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षण छिप जाते हैं। इससे आप यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। हालांकि इसके लिए आपको एंटी एजिंग प्राइमर का यूज करना चाहिए। बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से चेहरा फीका और सुस्त नजर आने लगता है। लेकिन प्राइमर आपको एक परफेक्ट लुक देता है। यह मेकअप को उभारता है जिससे आप खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप
गर्मियों में दौरान खासकर महिलाएं मेकअप जल्द ही मेल्ट होने के कारण परेशान रहती है। आपको बता दें कि मेकअप से पहले प्राइमर लगाने से आपका मेकअप लॉन्ग लास्ट करेगा। यह आपकी त्वचा की सतह को चिकना बनाता है, जिससे आपका मेकअप आसानी से ग्लाइड होता है, और अच्छी तरह ब्लेंडेड दिखाई देता है। मेकअप करने से पहले मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल करने से आपका पूरा चेहरा मखमल जैसा दिखने लगता है

ऑक्सीडाइज होने से बचाएगा
ज्यादातर महिलाएं अधिक मात्रा में फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। यहीं अगर वह मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें तो फाउंडेशन और कंसीलर स्किन में ऑक्सीडाइज नहीं होगा। जिससे आप कम मात्रा में फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर भी एक अच्छी कवरेज पा सकती हैं।

पोर्स को बंद करता है
अक्सर महिलाओं को मेकअप के बाद चेहरा ग्रे दिखने की शिकायत रहती है। ऐसा होने का कारण है मेकअप का ऑक्सीडाइज होना दरअसल मेकअप प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो चेहरे के नेचुरल ऑयल से मिक्स हो जाते हैं जिसके कारण मेकअप के बाद फेस का कलर चेंज हो जाता है और चेहरा ग्रे लगने लगता है। प्राइमर ही एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो कि स्किन में मौजूद पोर्स को बंद करता है और स्किन को स्मूथ बनाता है जिससे आपका बेस मेकअप आसानी से स्किन पर ग्लाइड कर सके और आपकी स्किन फ्लॉलेस दिख सके।

पिंपल्स और मुंहासों से बचाता है
कुछ महिलाएं अपनी स्किन को लेकर कॉन्सियस होती हैं और कुछ ज्यादा ही अच्छे से स्किन केयर करती हैं। उन्हें हमेशा पिंपल्स और मुंहासों का डर सताता ही रहता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक है तो आप प्राइमर को अपने मेकअप रूटीन में ऐड करें और मेकअप से स्किन में होने वाले ब्रेअकाउट्स से बचें। प्राइमर के द्वारा बनाई जाने वाली लेयर स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करती है। जिसके कारण मेकअप स्किन के अंदर नहीं जाता और पिंपल्स और मुंहासों से स्किन को बचाता है।

स्किन की रेडनेस करे कम
एलर्जी या मुंहासों के कारण त्वचा लाल पड़ जाती है। मेकअप के दौरान भी इसे छिपाना आसान नहीं होता है। लेकिन प्राइमर को बेस के रूप में इस्तेमाल करने से स्किन की रेडनेस कम हो जाती है। इसके बाद आप कोई भी प्रोडक्ट लगा सकती हैं।

प्राइमर लगाने का सही तरीका
प्राइमर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और एक्सफोलिएट करें। चेहरे को साफ करने के बाद तौलिए से पोंछ लें या फिर खुद से सूखने दें। अब चेहरे पर अच्छा व लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। चेहरा साफ करने के बाद हाथ के पीछे के हिस्से पर आवश्यकतानुसार प्राइमर लें। अब फिंगर टिप्स की मदद से प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने की शुरुआत नाक के ऊपरी हिस्से से करें। अब आराम से फिंगर टिप्स की मदद से पूरे चेहरे पर अच्छी तरह इसे लगाएं। उन जगहों पर खास ध्यान दें जहां मेकअप नहीं टिकता है। खासकर, टी-जोन में। प्राइमर लगाने के बाद कुछ देर इंतजार करें। इसे स्किन में ब्लेंड होने का समय दें। प्राइमर के बाद फाउडेशन लगाएं। अगर आप मेकअप नहीं करना चाहती हैं, तो चेहरे को प्राइमर लगाने के बाद ऐसे ही छोड़ सकती हैं। यह चेहरे के रोमछिद्रों को भरकर स्मूद टेक्सचर देने में मदद करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा के ऊपर खतरा!

April 24, 2023

सम्मेद शिखरजी को तीर्थस्थान घोषित करने को लेकर केंद्र से की मांग 

January 7, 2023
Ganesh Joshi

हल्द्वानी में होगा श्रीअन्न महोत्सव : गणेश जोशी

August 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.