Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

(सहारनपुर)सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध, नुपुर शर्मा थीं निशाने पर:पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सहारनपुर,13 अगस्त (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने सहारनपुर से एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस युवक को नुपुर शर्मा को मारने का काम सौंपा था। वह जैश समेत कई आतंकी संगठनों के संपर्क में था और सरकारी इमारतों और पुलिस परिसरों पर हमले की योजना बना रहा था। आरोपी युवक का नाम मोहम्मद नदीम बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि एटीएस को सुरक्षा एजेंसियों के जरिये जानकारी मिली थी कि सहारनपुर का एक युवक आतंकी समूहों के संपर्क में है और हमलों की योजना बना रहा है। उसे हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की छानबीन की गई। कहा जा रहा है कि वह तहरीक-ए-तालिबान के सीधे संपर्क में था। शुरुआती छानबीन में उसके मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और जैश और दूसरे आतंकी संगठनों के लोगों की वॉइस चैट और मैसेजेस मिले हैं।

इन्हें भी पढ़े

ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Delhi Police

बीच सड़क गुंडागर्दी, दिल्ली पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

June 14, 2026
Load More

पूछताछ के दौरान नदीन ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये आतंकी संगठनों के संपर्क में था। आरोपी के फोन से मिले मैसेज और दूसरे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जाने को तैयार था। पाकिस्तान जाने के बाद वह अफगानिस्तान और सीरिया जाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक उसे फिदायीन हमले करने की ट्रेनिंग दे रहा था।

नदीन को सहारनपुर के कुंडा काला गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने साजिश में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने नदीम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अब भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपुर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। दरअसल, उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर उनका देश से लेकर विदेशों तक विरोध हुआ था। मामला बढऩे पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसी बीच अलकायदा समेत कई आतंकी संगठनों ने धमकी दी थी कि वह इसका बदला लेने के लिए भारत में हमले करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ram mandir

शुभ घड़ी आ गई…राममय हुआ पूरा देश

January 22, 2024

पाकिस्तान के तीन टुकड़े?

June 10, 2022

हर व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा सर्वोच्च हमारी प्राथमिकता : न्यायमूर्ति डा. डी.के. अरोड़ा

December 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.