Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की मौत के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद, अलर्ट पर प्रशासन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जालोर।  राजस्थान के जालौर में दलित छात्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बच्चे की मौत के बाद तनाव को देखते हुए पूरे जालोर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। जालोर जिला कलक्टर निशांत जैन, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एडीएम राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और सभी प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी सायला तहसील के सुराणा गांव में दिवंगत बच्चे के दादा, काका व परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। अधिकारियों ने बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संवेदना प्रेषित की और उन्हें अवगत कराया कि मर्डर और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। त्वरित अनुसंधान के लिए मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि जांच पूर्णत: निष्पक्ष होगी और दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी। घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

राजस्थान के जालौर में एक दलित छात्र द्वारा मटकी को छूना उसकी मौत की वजह बन गई। मटकी छूने पर शिक्षक ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बच्चे का अहमदाबाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी बच्चे का इलाज कराया गया था। घटना जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है। जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू लिया था। इस पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी इतनी पिटाई की कि बच्चे की कान की नस फट गईऔर उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अहमदाबाद में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को छात्र ने दम तोड़ दिया।

इन्हें भी पढ़े

Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Load More

मामले में मृतक के चाचा किशोर कुमार निवासी सुराणा ने रिपोर्टं दी कि उसके भाई देवाराम का पुत्र इंद्र कुमार सुराणा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा तीसरी में अध्ययनत था। 20 जुलाई को इंद्र कुमार स्कूल गया। इस दौरान सवेरे 10.30 बजे के आस पास प्यास लगने पर स्कूल में मटके पर पानी पीने के लिए गया। इस दौरान उसने अध्यापक छैलसिंह के मटके से पानी पी लिया। इस दौरान अध्यापक ने उससे मारपीट की। जिससे उसके अंदरुनी चोट लगी। दर्दं होने पर इंद्र कुमार स्कूल के सामने ही स्थित अपने पिता देवाराम की दुकान पर गया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद देवाराम अपने पुत्र को उपचार के लिए अनेक अस्पताल ले गया और अंत में अहमदाबाद में उपचार के लिए लेकर गया। लेकिन 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

आरोप: इसलिए मारपीट
रिपोर्टं में आरोप है कि अध्यापक खुद के लिए पानी अलग रखता था और भूलवश इंद्र कुमार ने उस मटके से पानी पी लिया था, जिससे आक्रोशित शिक्षक से उससे मारपीट की और इंद्र कुमार गंभीर घायल हो गया।

“जालोर के सायला थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक की मारपीट के कारण छात्र की मृत्यु दुखद है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध हत्या व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले के त्वरित अनुसंधान एवं दोषी को जल्द सजा के लिए प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी”।
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री

“जालोर जिले में सुराणा गांव के एक निजी स्कूल में दलित बच्चे के मटके से पानी पी लेने पर विकृत मानसिकता के संचालक की मारपीट से बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि दलितों पर ये अन्याय, अत्याचार कब तक होगा। मेरी मांग है कि इस घटना के दोषी पर सख्त कार्रवाई करें”।
किरोड़ी लाल मीणा, सांसद

“शिक्षक की ओर से मां सरस्वती के पवित्र प्रांगण में छात्र की पिटाई से मौत होने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। राज्य में कभी स्कूल में छात्रा से रेप तो कभी विद्यार्थी के साथ मारपीट होना, विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो”।
राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष

“प्रकरण जुलाई माह के अंतिम सप्ताह के लगभग का है। रिपोर्ट पर पहले स्तर पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को दस्तयाब किया गया है। जांच के साथ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी”।
हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी, जालोर

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP president JP Nadda

तीन-एक से भाजपा की जीत

June 14, 2022
India

भारत के संदर्भ में हमें गढ़ने होंगे अपने विमर्श

October 7, 2024
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.