Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

बहुत अधिक प्यास लगना भी देता हैं खतरे का संकेत, हो सकती हैं ये बीमारियां

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शरीर को पानी की पर्याप्त मात्रा की जरूरत होती हैं। रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना ही चाहिए। मानव शरीर में अपशिष्ट के उत्सर्जन के लिए पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि पानी पीने के बावजूद अनायास ही प्यास लगती रहती हैं तो यह सेहत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। जी हां, बहुत अधिक प्यास लगना भी बीमारियों की ओर इशारा करता हैं। अगर आपको भी जरूरत से अधिक प्यास लग रही है तो इस बारे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बार-बार प्यास लगने के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं। इन्हें जानकर अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

डिहाइड्रेशन की स्थिति
यदि शरीर डिहाइड्रेशन की स्थिति में है, यानी कि शरीर में पानी की कमी हो गई है तो इसमें आपको अधिक प्यास लग सकती है। हालांकि यह समस्या ज्यादातर गर्मी के दिनों में देखने को मिलती है। गर्मी के मौसम में धूप के संपर्क में आने के कारण पसीने के रूप में शरीर का ज्यादातर पानी बाहर निकल जाता है, जिसके कारण इसकी कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन कुछ स्थितियों में गंभीर समस्याकारक भी हो सकती है जिसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
Ginger

रोज करते हैं अदरक का सेवन, तो जान लें कि यह आपके सेहत पर कैसा असर डालता है?

June 18, 2026
constipation

पेट साफ रखने का आयुर्वेदिक सीक्रेट, कब्ज से बचाएंगे आयुर्वेद के ये 7 नियम

June 17, 2026
कढ़ी पत्ते

करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, हार्ट और डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद

June 15, 2026
Load More

एंग्जायटी
सामान्य अर्थ में धडक़न का बढ़ जाना, बेचैनी और घबराहट का महसूस होना ही मेडिकल की भाषा में एंग्जायटी कहलाता है। ऐसी स्थिति में मुंह भी सूखने लगता है, जिस कारण व्यक्ति अधिक पानी पीता है। ऐसी स्थिति में कुछ एंजाइम मुंह में बनने वाली लार की मात्रा में भी कमी ला देते है, जिस कारण भी अधिक प्यास लग सकती है।

गर्भावधि मधुमेह का संकेत
बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होना ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में एक आम समस्या है। हालांकि, अगर यह जारी रहता है और गर्भावस्था के साथ बढ़ता जाता है तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें क्योंकि यह गर्भावधि मधुमेह का संकेत भी हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान मधुमेह की समस्या का जोखिम अधिक होता है, इस बारे में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

अपच
कई बार अधिक तेलयुक्त या मसालेदार भोजन खाने के बाद वह आसानी से नहीं पचता है। शरीर को गरिष्ठ भोजन पचाने के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और यह अत्यधिक प्यास की वजह हो सकती है।

डायबिटीज का संकेत
बार-बार प्यास लगना आपमें डायबिटीज रोग के विकसित होने का भी संकेतक हो सकता है। डॉक्टर्स बताते हैं जब ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो शरीर मूत्र के माध्यम से इसे स्वाभाविक तौर पर निकालने का प्रयास करता रहता है। बार-बार पेशाब जाने के कारण भी शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसके कारण भी आपको अधिक प्यास लगने लगती है। डायबिटीज एक गंभीर और दीर्घकालिक समस्या है जिसके रोकथाम को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

स्लाइवा ग्लैंड का इनएक्टिव होना
मुंह में जब स्लाइवा ग्लैंड एक्टिव नहीं होता तो मुंह सूखने लगता है। इससे होंठ और गला भी सूखने लगते हैं। इससे प्यास का अहसास बार-बार होता है। कई बार ऐसा कुछ दवाओं के कारण भी होता है। दवांए स्लाइवा निकालना कम कर देती हैं। दवा खाने से मुंह का यह ग्लैंड बंद हो जाता हैं। इसके अलावा कैंसर जैसी कुछ बीमारियों में भी मुंह सूखने की समस्या होती है। स्लाइवा कम बनने से सांस की बदबू, स्वाद में परिवर्तन, मसूड़ों में दिक्कत, होने लगती है।

पॉलीडिप्सिया की समस्या
पॉलीडिप्सिया अत्यधिक प्यास की भावना है। पॉलीडिप्सिया अक्सर मूत्र संबंधी स्थितियों से जुड़ा होता है जिसके कारण आपको बहुत अधिक पेशाब आता है। बार-बार पेशाब के कारण शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए आपको अधिक प्यास लगने लगती है। यह शारीरिक प्रक्रियाओं के कारण भी हो सकता है जिसमें आप बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ खो देते हैं।

एनीमिया
शरीर में खून की कमी होने पर भी बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है। ऐसा खून में रेड ब्लड सेल के कम बनने के कारण होता है। शरीर में जब पर्याप्त ऑक्सीजन की स्पलाई नहीं होती तो प्यास लगने की समस्या होने लगती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
kargil vijay diwas

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 527 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

July 26, 2024
Sansad

पुरानी संसद की वो तस्वीरें जो नए भवन में ना ही दिखें तो अच्छा!

September 18, 2023
air defense system

भारत, अमेरिका, इसराइल और चीन के पास कौन से हैं प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम और कौन सबसे प्रभावी?

May 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.