Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

आखिर कौन है किसान परिवार में जन्मी रितु बराला , जिसने मंत्री की बेटी का टिकट कटवा दिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआइ ने राजस्थान विश्वविद्यालय से अध्यक्ष पद के लिए रितु बराला को टिकट दिया है।  राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2022 में अध्यक्ष पद के लिए टिकट के मजबूत दावेदारों में पायलट खेमे के मंत्री मुरारी मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल का नाम भी शामिल था, लेकिन उनको मायूस होना पड़ा । टिकट कटने से नाराज निहारिका जोरवाल ने बागी तेवर दिखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एनएसयूआई   के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का कहना है कि छात्रों की मांग के आधार पर ही रितु बराला को टिकट दिया गया है । मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि छात्र रितु बराला को भारी वोटों से जीत दिलाएंगे।

शेखावाटी से ताल्लुक है रितु बराला का:
रितु बराला राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली है। इनका जन्म किसान परिवार में हुआ है तथा इनका राजनीति के प्रति लगाव शुरू से ही रहा है। रितु बराला ने वर्ष 2018 में महारानी कॉलेज से अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया था और जीत भी हासिल की थी। महारानी कॉलेज की अध्यक्ष बनने के बाद से ही लगातार रितु बराला छात्र राजनीति में सक्रिय थी जिसके परिणाम स्वरूप की एनएसयूआई ने रितु बराला को इस बार राजस्थान में होने वाले छात्र संघ चुनाव में राजस्थान विश्वविद्यालय से अपना प्रत्याशी बनाया है। महारानी कॉलेज जयपुर की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रही रितु बराला की महारानी कॉलेज के साथ-साथ राजस्थान विश्वविद्यालय की अन्य संगठन महाविद्यालयों में भी मजबूत पकड़ है। इसी वजह से रितु बराला टिकट की रेस में निहारिका जोरवाल से आगे निकल गई ।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

साधारण परिवार में जन्मीं रितु बराला झुंझुनूं जिले के अरड़ावता ग्राम पंचायत के बारी का बास गांव की निवासी है। जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाली रितु ने प्रारंभिक शिक्षा चिड़ावा की डालमिया बालिका विद्यालय से हासिल की, जिसके बाद रितु उच्च शिक्षा के लिए महारानी कॉलेज, जयपुर चली गई। 22 वर्षीय रितु फिलहाल राजस्थान यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी (सैकंड सेमेस्टर) से पीजी कर रही हैं। वे पांच साल से एनएसयूआई की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। रितु के पिता महेंद्रसिंह बराला खेती-बाड़ी तथा मां अनिता देवी गृहणी हैं। उनका छोटा भाई राहुल भी जयपुर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। बारी का बास में रितु को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ख़ुशी की लहर दौड़ गई है । रितु बराला उनके परिवार से राजनीति में आने वाली पहली सदस्य है । रितु बराला इंटरनेशनल स्तर की ताइक्वांडो प्लेयर भी हैं ।

रितु बराला के नाम पर ही क्यों मुहर लगी? इस पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का कहना है कि हमने रितु बराला को इसलिए चुना है क्योंकि वह हमेशा छात्रों का साथ देने के लिए तैयार रहती है। कोरोना महामारी के दौरान जब कोई अपने घर से बाहर नहीं आना चाहता था। रितु बराला दिन हो या रात छात्रों की मदद करने के लिए सड़कों पर निकली थी। ऐसी महिलाओं को ही आगे आकर देश की राजनीति की दिशा बदलने की जरूरत है, तभी महिला सशक्तिकरण संभव है।

“छात्रों की मांग पर टिकट दिया है। बराला किसान की बेटी है। हम एनएसयूआइ परिवार के हर सदस्य का सम्मान करते हैं। जो नाराज हैं, उनको मनाएंगे”। अभिषेक चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, एनएसयूआइ

“सर्वसमाज के विद्यार्थियों के साथ चुनाव मैदान में उतरी हूं। विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। छात्र हित में लड़ाई लडूंगी”।
रितु बराला, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, एनएसयूआइ

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gst

कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट से तंबाकू तक, ‘सिन गुड्स’ पर 40% जीएसटी, जानें नई टैक्स नीति का पूरा सच!

September 4, 2025
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025

पहल की ख़बर का असर: सवाड़ गांव को जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात !

May 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.